Sunday, 25 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 014 दिनांक - 25/01/2015

आज दिनांक 25 जनवरी 2015 को मतदाता दिवस 2015 के अवसर पर महिलाओं एवं पुरूषांे के लिए क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। महिलाओं के प्रतियोगिता में मिनू सिंह ने बाजी मारी जबकि पुरूष प्रतियोगिता में ब्रेन्टीयस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आरम्भ होने के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने भाग लेने प्रतिभागी एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं अतिथियों को शपथ दिलाई। 
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि उपायुक्त, दुमका एवं हर्ष मंगला ने सभी को अपनी शुभकामना दी एवं बेहतर प्रजातंत्र की स्थापना हेतु मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी लेने की अपील की। 
आज की प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मिनू सिंह ने प्रथम, उषा हेम्ब्रम ने द्वितीय, गुलषन प्रवीण ने तृतीय, सुहागिनी हेम्ब्रम ने चतुर्थ एवं षिलवंती टुडू ने पंचम स्था प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग में ब्रेनटियस मराण्डी ने प्रथम, अनिल राहा ने द्वितीय, विकास हांसदा ने तृतीय, कुमुद रंजन ने चतुर्थ, मो0 सद्दाम अंसारी ने पंचम, फिलिप मुर्मू ने छठा, शीबू मुर्मू ने सातवें, प्रदीप तुरी ने आठवां सोनावम सोरेन नवां एवं सुखलाल सोरेन ने दसवां स्थान प्राप्त किया। 
विजयी प्रतिभागी को उपायुक्त, उप समाहत्र्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, डी.एस.पी., प्रषिक्षुआई.ए.एस., जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला षिक्षा अधीक्षक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, उमा शंकर चैबे, बी.बी. गुहा, कुणाल दास, वरूण कुमार एवं निलू दी ने प्रषस्ति पत्र एवं नकद राषि देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता (पथ), सहायक अभियंता (पथ) विद्यापति झा, मनीष कुमार गुप्ता, मुकेष कुमार, ज्ञान प्रकाष ठाकूर, हरिदास टुडू, बैद्यनाथ टुडू, सुमिता कुमारी सिंह के अलावा अन्य खेल संघों से जुड़े खेल पदा0 एवं निर्वाचन कार्यक्रम के कर्मी उपस्थित थे।




Saturday, 24 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 013 दिनांक - 24/01/2015

दिनांक 25 जनवरी 2015 को माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार राजभवन दुमका में 449 नवनियुक्त षिक्षकों को आयुक्त कार्यालय द्वारा 56 नवनियुक्त पर्यवेक्षिकाओं को एवं मत्स्य विभाग द्वारा 17 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

Thursday, 22 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 012 दिनांक - 22/01/2015

आज दिनांक 22 जनवरी 2015 को उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के आगमन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। 
सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में निदेष दिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह 2015 का मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन मैदान होगा जहाँ पूर्वा0 9ः00 बजे माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा। परेड एवं ड्रील की तैयारी पुलिस लाईन में की जा रही है। लगभग 16 परेड दल समारोह में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष लगभग 21 विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झाँकियों का प्रदर्षन किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झाँकियों का विषय सामाजिक उत्त्थान एवं विकास से संबंधित होगा। बैठक में अपर समाहत्र्ता, मेसो पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 011 दिनांक - 22/01/2015

आज दिनांक 22/01/2015 को इन्डोर स्टेडियम दुमका में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया। 20 दिसंबर को कुल तेरह विद्यालयों व संस्थानों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संघ्या पर इन्डोर स्टेडियम दुमका में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु चयन किया गया था। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय काठीकुंड, अ.ज.जा.बा.आ.उच्च विद्यालय कड़हरबील, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय सरैयाहाट, एकलब्य माॅडल वि0 काठीजोरिया, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय दुमका, झारखंड कला केन्द्र दुमका, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय रानेष्वर, क0 गाँ0 आ0 बा0 विद्यालय मसलिया, मध्य विद्यालय हिजला, द् हेराल्ड वि0 दुमका, सेक्रेट हर्ट वि0 दुमका एवं संत  जोसेफ मध्य विद्यालय गुहियाजोरी के छात्र/छात्राओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अंतिम अभ्यास किया।
इस अवसर पर अपरसमाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, गौरकान्त झा, जीवानन्द यादव, चयनित विद्यालयों के छात्र/छात्रा एवं षिक्षक-षिक्षिकाएं उपस्थित थे।










सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 010 दिनांक - 22/01/2015

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना समिति की एक अहम बैठक आज उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में इन्टरमीडिएट प्रषिक्षित षिक्षकों की नियुक्ति की मेधा सूची के संबंध में पारा षिक्षक संघ से प्राप्त आपत्ति आवेदनों के आलोक में मेधा सूची की समीक्षा की गई। इस बैठक में सामान्य षिक्षक वर्ग एवं उर्दू षिक्षक वर्ग के मेधा सूची की समीक्षा की गई। 
सामान्य षिक्षक वर्ग में गैर पारा श्रेणी के सामान्य श्रेणी में 22 आवेदन, अनुसूचित जाति की श्रेणी के 4, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 4 आवेदनों सहित कुल 30 अभ्यर्थियों का ज्म्ज् परीक्षा में 90 प्रतिषत से कम अंक होने के कारण अभ्यर्थिता स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 
इन्टरमीडिएट प्रषिक्षित उर्दू षिक्षक वर्ग के पारा श्रेणी के दो एवं गैर पारा श्रेणी के पाँच आवेदकों की ज्म्ज् परीक्षा में 90 प्रतिषत से कम अंक होने के कारण अभ्यर्थिता स्थगित की गई है। 
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन आवेदकों की अभ्यर्थिता स्थगित की गई है उनको तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया से अलग रखा जाएगा और आगे की सुनवाई के पश्चात निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में अग्रेतर कर्रवाई हेतु जिला षिक्षा अधीक्षक को निदेष दिया गया है।
बैठक में उपायुक्त श्री हर्ष मंगला के अलावा अपर समाहत्र्ता, जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला षिक्षा अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

Wednesday, 21 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 009 दिनांक - 21/01/2015

आज दिनांक 21 जनवरी 2015 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, दुमका की अध्यक्षता में परिवार कल्याण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में परिवार कल्याण संबंधी आंकड़े के बारे में विस्तार से बताया गया। मातृ मृत्यूदर तथा षिषु मृत्यू दर की समीक्षा की गई। कुपोषित बच्चों के संबंध में भी रानेष्वर जरमुण्डी तथा सदर अस्पताल में इलाज किये गये बच्चों का जानकारी लिया गया। इस संबंध में संबंधित सी0डी0पी0ओ0 को निदेष दिया गया कि अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को चिन्हि कर कुपोषित उपचार केन्द्र भेंजें। बैठक में वित्तीय प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को 75 प्रतिषत से अधिक खर्च करने के लिए आवष्यक निदेष एवं सुझाव दिये गये। 
बैठक में सिविल सर्जन, समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ए0सी0एम0ओ0, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के सी0डी0पी0ओ0 बैठक में उपस्थित थे।

Tuesday, 20 January 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 008 दिनांक - 20/01/2015

आज दिनांक 20 जनवरी 2015 को इन्डोर स्टेडियम, दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन हेतु विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं की प्रस्तुति का अवलोकन किया गया। चयन प्रतियोगिता में कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय काठीकुण्ड, मसलिया, दुमका, रानेष्वर, सरैयाहाट, संत जोसेफ मध्य/उच्च विद्यालय गुहियाजोरी, झारखण्ड कलाकेन्द्र, सेक्रेट हर्ट, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, संत माग्र्रेट स्कूल रसिकपुर, द हेराल्ड, शैली सृजन, $2 अनु0ज0बा0आ0 विद्यालय कड़हरबील, मध्यविद्यालय हिजला, मध्यविद्यालय रानीग्राम रानेष्वर, उ0म0वि0 षिकारपुर मसलिया एवं एकलव्य आवासीय बालिका विद्यालय काठीजारिया के विद्यालय/संस्थाओं ने भाग लिया। जिनमें से कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय काठीकुण्ड, मसलिया, दुमका, रानेष्वर, सरैयाहाट, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, $2 अनु0ज0बा0आ0 विद्यालय कड़हरबील, मध्यविद्यालय हिजला, एकलव्य आवासीय बालिका विद्यालय काठीजारिया, झारखण्ड कला केन्द्र, द हेराल्ड, सेक्रेट हर्ट एवं संत जोसेफ मध्य/उच्च विद्यालय गुहियाजोरी, दुमका का चयन किया गया। 
सांस्कृतिक समिति द्वारा ससमय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयनित सूची जारी करते हुए चयनित विद्यालयों/संस्थाओं को सूचित कर 22 जनवरी 2015 को इन्डोर स्टेडियम दुमका में चयनित दलों द्वारा फूल ड्रेस रिर्हसल किया जाएगा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहत्र्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री गौर कान्त झा एवं जीवानन्द यादव सहित प्रतिभागी विद्यालय/संस्थाओं के छात्र-छात्रा एवं षिक्षकगण उपस्थित थे।