Thursday, 14 May 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 108 दिनांक - 14/05/2015

दुमका दिनांक 14 मई 2015,
राजस्व एवं भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन, आंतरिक संसाधन एवं रोड टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त के समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका के द्वारा की गई। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के लिए कार्रवाई को तेज करने का निदेष दिया। ए0डी0बी0 सम्पोषित योजनाओं (फेज-2) का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देष कार्यपालक अभियंता को दिया। पी0डबल्यू0डी0 के अन्तर्गत चलने वाली सड़क चैड़ीकरण भूमि अर्जन के लिए वांछित राषि भू-अर्जन के मद में जमा करने का निर्देष कार्यपालक अभियंता पी0डबल्यू0डी0 को दिया गया। विभिन्न विभागों के लिए भू-हस्तान्तरण का प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देष दिया। 
बैठक में अपर समाहत्र्ता/ वन प्रमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी/जिला भू-अर्जन पदाधिकारी/भूमि सुधार उप समाहत्र्ता/जिला परिवहन पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा/ सहायक आयुक्त, वाणिज्य कर/सभी अंचल अधिकारी, दुमका जिला/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दुमका एवं वासुकिनाथ/सचिव, बाजार समिति/मापतौल पदा0/जिला खनन पदा0/राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी/जिला मत्स्य/उत्पाद अधीक्षक/कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल/जिला राजस्व शाखा बैठक में उपस्थित थे। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 107 दिनांक - 14/05/2015

प्रभात को नए दायित्व के लिए शुभकामना

- अजय नाथ झा, उप निदेषक सं0प्र0, दुमका 
दुमका दिनांक 14 मई 2015,
उप निदेषक सं0प्र0 श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय एवं जिला जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मियों के द्वारा श्री प्रभात शंकर, निवर्तमान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री अजय नाथ झा ने कहा कि श्री प्रभात शंकर को मुख्यालय में नए दायित्वों का निर्वहण करना है। समन्वय सामंजस्य एवं कड़ी मेहनत से अपने नए दायित्व को पूरा करें इसकी शुभकामना दी गई। श्री प्रभात ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने प्रथम पोस्टिंग का कार्यालय उनके कार्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहा जिसमें उन्हें सबों का सहयोग मिला और सबके सहयोग के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया। प्रमंडल स्तर पर जनसम्पर्क कार्यों के साथ जिला स्तर पर जनसम्पर्क कार्यों को एक विषिष्ट पहचान दिलाना प्राथमिकता रहेगी। यह बात उपनिदेषक श्री अजय नाथ झा ने कही।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 106 दिनांक - 14/05/2015

दुमका में पथ नेटवर्क सुदृढ़ता से स्थापित किया जाएगा।

- राजबाला वर्मा, प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग झारखण्ड सरकार 
दुमका दिनांक 14 मई 2015,
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने देवघर, दुमका, जामताड़ा के महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं पर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही वर्तमान पथों एवं प्रस्तावित पथों का भी निरीक्षण किया। श्रीमती राजबाला वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देष दिया है कि पूरे राज्य के पथ नेटवर्क को सुदृढ़ता से स्थापित किया जाय। इसी क्रम में प्रधान सचिव, श्रीमती राजबाला वर्मा ने देवघर-दुमका पथ, नोनिहाट-वासुकिनाथ-कैराबनी, चैपा-हंसडीहा, दुमका-हंसडीहा (बाँका जिला के सीमा तक) निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त दुमका सर्किट हाउस में एक अहम बैठक करते हुए पथों को पाॅटलेस रखने, फ्लैंक को आॅवर बर्डेन एवं अतिक्रमण से मुक्त रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने श्रावणी मेला के मद्देनजर दुमका-हंसडीहा पथ की वर्तमान स्थिति पर चिन्ता प्रगट करते हुए कहा कि श्रावणी मेला के पूर्व इसकी मरम्मति पूरी कर ली जाय। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला की दृष्टि से देवघर-दुमका पथ कैराबनी-वासुकिनाथ-नोनीहाट, चैपा-हंसडीहा पथ पर विषेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। 
प्रधान सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा ने दुमका-रामपुरहाट पथ, सुड़ीचुआ-मलुटी पथ, काठीकुण्ड-षिकारीपाड़ा पथ, षिवपहाड़ चैक से शहरजाड़ी हटिया पथ, दोंडिया-गुजिसिमल पथ, पत्ताबाड़ी-मसानजोर पथ, रानीबहाल-महेषखाला पथ, दुमका-मसलिया-कुण्डहित-नाला पथ, सितपहाड़ी-सिगड़ीहड़को पथ तथा दुमका शहर के तीन महत्वपूर्ण पथ एस0पी0काॅलेज से दुधानी टावर, कडहरबील से रेलवे स्टेषन, खुंटाबांध से हवाई अड्डा का भी निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अभियंता एवं संवेदकों को निविदा में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही गुणवत्ता में बर्दाष्त नहीं की जाएगी। समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करे लें। 
प्रधान सचिव ने हिजला मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा दुमका से उसे जोड़ने वाले पथ को किस प्रकार उन्नत किया जा सके इस दिषा में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देष कार्यपालक अभियंता, दुमका पथ प्रमंडल को दिया गया। उन्होंने सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय तथा उनके परिसर में प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय के सम्पर्क पथ को डबल लेन पथ की सुविधा प्रदान करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देष कार्यपालक अभियंता को दिया गया। 
प्रधान सचिव ने श्रावणी मेला के दरम्यान पष्चिम बंगाल राज्य से आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु जून 2015 तक दुमका-रामपुरहाट पथ, दुमका-पत्ताबाड़ी-मसानजोर-महेषखाला पथ में जहाँ-जहाँ पथ क्षतिग्रस्त है उसकी पूर्ण मरम्मति की जाय तथा पथों को पूरी तरह सुगम बनाया जाय। यह ध्यान में रखा जाय कि साईनेज इस प्रकार से लागाये जाएँ ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। दुमका, देवघर, जामताड़ा आदि पथ प्रमंडल में कई स्थलों पर सड़कों पर अवैध ब्रेकर बनाये गये हैं उनके कारणों का पता करते हुए साइनेज आदि लगाते हुए बे्रकर हटाये जाएँ। सड़कों के निर्माण के साथ सुरक्षा मानक कार्य जैसे एफ0आई0पोस्ट जैसे रोड मार्किंग, साईनेज, लेंस रिफ्लेक्टर आदि लगाये जाएँ। सड़कों के किनारे वृक्षों, बिजली के खंभों एवं पुल-पुलियों के पारापेट आदि की रंगाई सुनिष्चित करें। सड़कों का निर्माण गुणवत्ता स्तर ऐसी हो जिससे यातायात निर्वाध एवं सुगम हो सके। 
मलुटी में ग्रामीणों से बात करते हुए सड़क की अन्य संभावनाओं के बारे में भी प्रधान सचिव ने जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों के अनुरोध पर निर्माणाधीन सड़क में एक कलभर्ट निर्माण के प्रस्ताव को मौके पर मंजूरी दी गई। प्रधान सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा के साथ अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग श्री रामलखन राम रमण, अधीक्षण अभियंता श्री रामलोचन साह तथा कार्यपालक अभियंता श्री राम बिलास साहु उपस्थित थे। निरीक्षण स्थल पर संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा संवेदक उपस्थित थे। सहायक अभियंता क्वालिटी कन्ट्रोल भी उपस्थित थे।







सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 105 दिनांक - 13/05/2015

  माह मई 2015 के लिए अंत्योदय अन्न योजना के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 15/05/2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उक्त तिथि को ही उक्त योजनान्तर्गत आदिम जनजाति (पहाडि़या) लाभूकों को पूर्व की भांति वितरण केन्द्रों से कुल 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (चावल) मुफ्त में प्राप्त करने हेतु दिनांक 15/05/2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।
माह मई 2015 के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना (बी0पी0एल0) के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 25/05/2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।
साथ ही दुमका जिलान्तर्गत लक्षित कुल 29204 अतिरिक्त ग्रामीण बी0पी0एल0 परिवारों को खाद्यान्न का वितरण प्रति लाभुक प्रतिमाह 12 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) माह मई 2015 के लिए जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 29/05/2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।   
वितरण व्यवस्था को प्रभावकारी एवं पारदर्शी बनाने हेतु 29 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न प्रखंडों में की गई है एवं आदेश दिया गया है कि दिनांक 15/05/2015, दिनांक 25/05/2015 एवं दिनांक 29/05/2015 को अपने-अपने आवंटित प्रखंडो एवं पंचायतों का भ्रमण कर कम से कम आठ दुकानों में वितरित खाद्यान्न एवं किरासन तेल की निगरानी/पर्यवेक्षण/मूल्यांकन के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण के माप-तौल का भी जाँच निष्चित रूप से कर लेंगे। तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता प्राप्त होने पर तुरंत समाधान हेतु उपायुक्त, दुमका से सम्पर्क करेंगे तथा निर्धारित तिथि को जाँचोपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में जिला आपूर्ति कार्यालय, दुमका को समर्पित करेंगे।

Monday, 11 May 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 104 दिनांक - 11/05/2015


उपायुक्त, दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने मनरेगा, इन्दिरा आवास, एन0आर0एल0एम0 एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। 
मनरेगा की समीक्षा में उपायुक्त द्वारा मजदूरों के भुगतान में लंम्बित होने के कारण पोस्टमास्टर दुमका को कड़ी फटकार लगाते हुए 7 दिनों के अन्दर भुगतान करने तथा डाकघर के सभी शाखा के पदाधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक कर एफ0टी0ओ0 प्रक्रिया के माध्यम से हो रहे भुगतान को सुगम बनाने के लिए पोस्टमास्टर को निदेष दिया गया। मनरेगा अन्तर्गत सिंचाई कूप, तालाब आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। मानसुन आने से पूर्व ही सिंचाई कूप की जुड़ाई पूर्ण करने का निर्देष सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। मनरेगा कार्य में महिलाओं की सहभागिता कम से कम 33 प्रतिषत करने के लिए सभी महिला प्रसार पदाधिकारियों को क्रियाषील स्वयं सहायता समुहों को जोड़ने का निर्देष उपायुक्त द्वारा दिया गया। मनरेगा अन्तर्गत निबंधित श्रमिकों का आधार प्रविष्टि तथा सत्यापन कराने से संबंधित समीक्षा की गई। मनरेगा की वित्तीय समीक्षा में जरमुण्डी एवं रानेष्वर की अच्छी प्रगति पाई गई।     
इन्दिरा आवास की समीक्षा के क्रम में प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान करने एवं पूर्व से लम्बित योजनाओं को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देष सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। 
बैठक मंे परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी महिला प्रसार पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, डाकघर के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे।


Saturday, 9 May 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 103 दिनांक - 09/05/2015

आज दिनांक 09 मई 2015 को श्री राहुल कुमार सिन्हा उपायुक्त, दुमका ने दुमका सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रखंड एवं अंचल द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री सिन्हा पदाधिकारी और कर्मचारी की समस्यों से अवगत हुए। इसी क्रम में उपायुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आम लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्षिता बरतते हुए निष्ठापूर्वक एवं इमानदारी के साथ करने का निर्दष दिया। उपायुक्त ने सख्त निर्देष दिया कि कर्मचारी कोई भी कार्य अपने पास लम्बित न रखें तथा उक्त कार्यों को बिना विलम्ब किये उच्चाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा भ्रष्टाचार से संबंधित षिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मियों के विरूद्ध तत्काल अनुषासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की नियुक्ति के मामले में उपायुक्त ने प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को नियमानुसार आम सभा आयोजित कर उक्त पद पर योग्य व्यक्तियों का चयन करने का निर्देष दिया ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने योजनाओं के चयन के संबंध में सावधानी बरतने का निर्देष देते हुए कहा कि वैसी योजनाओं का चयन किया जाय जो निर्विवाद रूप से पूर्ण कराया जा सके। नरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्षों से लम्बित पड़ी योजनाओं की स्थिति पर नारजगी व्यक्त करते हुए सभी लम्बित योजनाओं को अविलम्ब पूरा करा कर एम0आई0एस0 प्रविष्टि कराने का निर्देष दिया। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नरेगा अन्तर्गत सिंचाई कूप की योजनाएँ कृषकों के लिए काफी उपयोगी है। इसी क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका को कूप की योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देष दिया, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 2014-15 में 385 योजनाएँ स्वीकृत की गई है। इसमें से 253 योजनाओं का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। उपायुक्त द्वारा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, दुमका से शेष योजनाओं के चालू नहीं किये जाने के संबंध में पुछे जाने पर बताया गया कि संबंधित लाभुकों द्वारा योजनाओं को चालू कराने को लेकर कोई रूचि नहीं ली जा रही है। इसपर उपायुक्त ने उन योजनाओं का उचित कारण दर्षाते हुए योजनाएँ रद्द करने की कार्रवाई के साथ-साथ लाभुकों द्वारा कार्य कराने में रूचि नहीं रखने वाली योजनाओं का चयन नहीं करने का निर्देष दिया। इसी क्रम में उपायुक्त ने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कूप निर्माण की सभी योजनाओं को बरसात के पूर्व पूर्ण कराने के साथ-साथ बरसात के कारण कोई भी कूप धँसने न पाये तथा 15 जून तक कोई भी कूप खुदाई की स्थिति में न रहे ऐसा सुनिष्चित करने का सख्त निर्देष प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया। समीक्षा बैठक मंे एफ0टी0ओ0 द्वारा डाकघर से भुगतान में कठिनाई की बात बताये जाने पर उपायुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका को संबंधित बैंक और डाकघर के प्रतिनिधियांे के साथ नियमित रूप से बैठक कर इसके समाधान हेतु समुचित कार्रवाई करने का निर्देष दिया गया। उपायुक्त ने योजनान्तर्गत लाभुकों को सीधे बैंक खाते के माध्यम से भुगतान करने एवं नियमित रूप से बी0एल0सी0सी0 की बैठक कर कैम्प के माध्यम से लाभुकों का खाता खुलवाना सुनिष्चित करने का निर्देष दिया। इसी प्रकार उपायुक्त द्वारा इन्दिरा आवास एम0जी0एस0वाई, बी0आर0जी0एफ0, आई0ए0पी0 एवं तेरहवाँ वित्त आयोग आदि योजनाओं के तहत लम्बित योजनाओं पर विषेष रूप से ध्यान देकर उसे अविलम्ब पूरा कराने के निर्देष दिये गये। समीक्षा क्रम में पाया गया कि इन्दिरा आवास योजना अन्तर्गत 2010-11, 2011-12 की भी योजनाएँ अभी तक अपूर्ण है। इसे गम्भीरता से लेते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित लाभुकों को चेतावनी के साथ तत्काल नोटिस जारी कर अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देष दिये गये। इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा निर्देष दिया गया कि लाभुकों द्वारा योजनाएँ पूर्ण नहीं कराये जाने पर संबंधित लाभुकों के विरूद्ध नीलाम वाद अथवा नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराया जाय। उपायुक्त ने बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से वनाधिकार पट्टा वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसी क्रम में बताया गया कि 455 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 25 आवेदन ही स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय भेजे गये हैं। उपायुक्त द्वारा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए उच्चाधिकारियों के आदेष का अनुपालन सुनिष्चित करने के साथ निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देष दिये गये। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में जनधन योजना और बीमा सुरक्षा योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ की जाएगी। इसलिए प्रखंड विकास पदाधिकारी इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को इन योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य करें।       



                

Friday, 8 May 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 102 दिनांक - 08/05/2015

आज दिनांक 08 मई 2015 को आयुक्त स.प.प्रमंडल दुमका के सभागार में आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राजस्व की समीक्षा विभिन्न जिलों के अपर समाहत्र्ता के साथ की गई। जो योजनाएँ भू-अर्जन, भूमि अधिग्रहण के कारण लंबित है उन योजनाओं को पूरा करने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। 
इसके साथ ही बैठक में एन0एल0आर0एम0पी0, लैण्ड बैंक, सी0सी0एल0, बी0सी0सी0एल0, ई0सी0एल0 से संबंधित सूचना, रिर्टन-1, माॅर्डन रेकर्ड रूम, भू-हस्तांतरण से संबंधित मामले, मोबाईल टाॅवर, ट्रांस मिषनलाईन, रिक्ति की सूचना, दामिन डाक बंगला एवं गैर मजरूआ भूमि से संबंधित मामलों में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दुमका, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा एवं जामताड़ा जिले के अपर समाहत्र्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता, अंचला अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।