Saturday, 16 September 2017

दुमका 16 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 551 
दारुका पेट्रोल पम्प के सामने नगरपालिका पार्किंग स्थल में झारक्राफ्ट रांची के द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2017 से 26 सितम्बर 2017 तक के लिए विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाये गये हैं। सुधीर कुमार सिंह सहायक उद्योग निदेशक रेशम संथाल परगना प्रमंडल दुमका एवं मोहम्मद नईमुद्दीन अग्र परियोजना पदाधिकारी अग्र परियोजना केंद्र काठीकुंड दुमका पे स्टाॅल का उद्घाटन फीता काटकर किया। स्टाॅल में रखे गए वस्त्रों पर 50ः तक का छूट भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर मोहम्मद अब्दुल कादिर वरीय वन्य क्लस्टर, निरंजन पंडित क्लस्टर विकास पदाधिकारी, सरैयाहाट कलस्टर के ग्रुप लीडर मोहम्मद करीम अंसारी, संताल परगना बुनकर प्रतिनिधि मोहम्मद असगर अंसारी आदि उपस्थित थे। 



Friday, 15 September 2017

दुमका 15 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 550 
जेएसएसपीएस द्वारा आज आउटडोर स्टेडियम दुमका में उम्र 8 से 12 वर्ष के प्रतिभाषाली बच्चों का खेलांे के लिए चयन प्रक्रिया की शुरूआत की गई। दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर विभिन्न खेलों के लिए बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 
झारखंड राज्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी खेल अकादमी स्कूल 1400 बच्चों को खेल की सारी सुविधा देने को तत्पर है। जिसमें झारखंड राज्य के 700 एवं अखिल भारत से 700 बच्चे खेल अकादमी में आने वाले वर्षों में सम्मिलित होंगे। वर्तमान में इस खेल अकादमी में 178 बच्चे (104 बालक एवं 74 बालिका) प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 
चयन प्रक्रिया दुमका में 16 सितंबर 2017 शनिवार तक बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में होगा इसके लिए श्री सुदेश मोबाइल नंबर 8862982295/9931872091 पर संपर्क कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:- एक साधारण निशुल्क फाॅर्म भरे जो वेबसाइट ूूूण्रींताींदकबबपेचवतजेण्पद पर उपलब्ध है। फार्म पर बच्चे का एक फोटो तथा आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र तथा रिपोर्ट कार्ड की प्रतिलिपि संलग्न करें फार्म पर पूरी सूचना देते हुए हस्ताक्षर अंकित करें और जिला दिन दर्शिका तिथि के अनुसार जगह पर जाएं।                        
विभिन्न खेलों में अनुभवी प्रशिक्षक (कोच) द्वारा प्रशिक्षण, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा, प्रतिमाह 500रू0 छात्रवृत्ति एवं प्रतिवर्ष 5ः वृद्धि, अनुशासनपूर्ण वातावरण में रहने के लिए हॉस्टल, पौष्टिक भोजन, खेल विषेषज्ञों की देखरेख में संपूर्ण चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक वर्ष स्पोर्ट्स किट (खेल सामान), स्कूल यूनिफार्म, किताब, कापी, ब्लेजर एवं अन्य सामग्री, प्रत्येक स्पोर्ट्स कैडेट के लिए एक लाख का ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा दी जायेगी।  
खेल अकादमी रांची में कुल 15 खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कुश्ती, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल, टेनिस, शूटिंग, भारतीय, जूडो, तैराकी, हॉकी, साइकिलिंग, ड्राइविंग एवं बॉक्सिंग का खेल प्रशिक्षण देने की योजना है। वर्तमान में पांच खेल विधाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर वर्ष की तरह 2018-19 में जेएसएसपीएस पूरे झारखंड राज्य में विधिवत रूप से हर जिले का भ्रमण करके जेएसएसपीएस खेल महाकुंभ 2017-18 कार्यक्रम संपन्न करेगा इस महाकुंभ में अपेक्षा है की 1,00,000 बच्चे कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद अंततः उपरोक्त खेल अकादमी का हिस्सा बनेंगे। खेल गांव मेगा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स होटवार रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित की गई है। इस खेल अकादमियों का संचालन सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल द्वारा स्थापित जेएसएससीएस सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।



दुमका 15 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 549 
इन्डोर स्टेडियम दुमका में अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति दुमका द्वारा 50वां अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुमका के सभी अभियंतागण उपस्थित थे।
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि निर्माण की सोच हमारी हो सकती है लेकिन निर्माण किस तरीके से किया जाये यह कार्य एक अभियंता ही कर सकता है। उन्होने कहा कि निर्माण करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ आपको है। कुछ करने और मिषाल कायम करने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि समय बदल रहा है दुनियां बदल रही है देष बदल रहा है और इस बदलाव में आपका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। सुबह की शुरूआत से लेकर रात के विश्राम तक एक इंसान द्वारा उपयोग किया जाने वाले हर एक छोटा से बड़ा वस्तु के निर्माण आपके बिना असंभव है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने पेषे का सम्मान करना चाहिये तभी हम अपने कार्य में एक अलग मुकाम हासील कर सकते है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 मोक्षगुण्डम् विष्वेष्वरैया को राष्ट्र निर्माता कहना गलत नहीं होगा। आज के दिन अगर हम सब उनके बताये रास्तों पर एक कदम भी चल सके तो वही सही मायने में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
इस अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि नव भारत के निर्माण एवं देष को विकास की राह में ले जाने में अभियंता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर सभी अभिंयता इमानदारी पूर्वक अपनी कर्तव्यों का निर्वहण करें तो सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि अभियंताओं को कई मौके पर सम्मानित करने की आवष्यकता है। तभी उनका मनोबल बढ़ेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषि रंजन ने कहा कि अभियंता के बिना आज के युग में कोई भी कार्य करना असंभव है। दुनियां की हर अनोखी चीज के पीछे किसी न किसी अभियंता का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य हो हर काम को इनके द्वारा एक चैलेन्ज के रूप में लिया जाता है और जबतक कार्य पूरा नहीं हो जाता तबतक निरंतर उस कार्य को पूर्ण करने के लिए मेहनत जारी रहती है। जीवन को सुविधाजनक और आसान बनाने में एक अभियंता का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि इनके शब्दकोष में कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। 
इस अवसर पर रांची से आये सेवा निवृत्त अभियंता सरनेन्दु नारायण ने कहा कि हमें कुछ अलग करना होगा नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा पेषा खतरे में हो। उन्होंने कहा कि अभियंताओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है वे हर कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लगाये गये प्रदर्षनी को पुरस्कृत किया गया।   
इस अवसर पर मिथलेष कुमार सिन्हा, राणा विजय शंकर सिंह, विजय कुमार, रमेष श्रीवास्तव ने भी अपनी अपनी बात रखी। अग्र परियोजना पदाधिकारी काठीजोरिया सुधीर कुमार सिंह द्वारा डाॅ0 मोक्षगुण्डम् विष्वेष्वरैया की जीवनी पर प्रकाष डाला गया। मंच संचालन सेवा निवृत्त अभियंता सिकंदर रजक द्वारा किया गया।     
दीप प्रज्जवलित एवं डाॅ0 मोक्षगुण्डम् विष्वेष्वरैया की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। 
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार, उप विकास आयुक्त शषि रंजन, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राषिद अख्तर, अभियंतागण, स्कूल के छात्र छात्रायें आदि उपस्थित थे। 





दुमका 15 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 548 
सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समापन समारोह के लिए समाहरणालय सभागार में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने जिला प्रषासन के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त मुकेष कुमार ने समापन समारोह के भव्य आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिषा निर्देष दिये। उपायुक्त ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियां हमारे द्वारा की गई कार्यों से ही दिखती है। सभी विभाग के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रीय सहभागिता सुनिष्चित करें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सरकार के योजनाओं के 50 स्टाॅल लगाये जायेंगे। इस दौरान परिसम्पत्तियों का वितरण योजनाओं का उद्घाटन एवं षिलान्यास आदि कार्य किये जायेंगे। यह कार्यक्रम संताल परगना का कार्यक्रम है और इसका सफल आयोजन करना भी हमारी जिम्मेवारी है। संताल परगना के साथ साथ गिरिडीह जिला भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18 तारीख तक समापन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण आदि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों की सूची को तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी लेकिन सभा स्थल पर कोई भी व्यक्ति बाहर से बोतल लेकर प्रवेष नहीं करेंगे। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारी को निदेष दिया कि कार्यक्रम स्थल पर शौचालय की व्यवस्था सुनिष्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर डाॅक्टरों की पूरी टीम उपस्थित रहे साथ ही सदर अस्पताल को पूरे अलर्ट मोड में रखा जाय। कार्यक्रम स्थल पर ओआरएस, डाॅक्टर, स्ट्रेचर की व्यवस्था रहे। सारी तैयारियां पहले से कर रखें ताकि अंतिम वक्त पर किसी प्रकार की परेषानी का सामना लोगों को ना करना पड़े। 
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय के कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्थ के साथ बैठक कर रणनिति तैयार कर लें ताकि सभी कार्य को सही वक्त पर पूरा किया जा सके। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषि रंजन ने कहा कि सरकार के 1000 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सारी तैयारियां सभी विभाग के अधिकारी अपने स्तर से जल्द से जल्द पूरा कर लें। अंतिम वक्त पर कोई कार्य ना छुटे इसका ध्यान रखें। 1000 दिन की उपलब्धि के अवसर पर एक बुकलेट का भी प्रकाषन किया जायेगा। 
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार उप विकास आयुक्त शषि रंजन अनुमंडल पदाधिकारी जय प्रकाष झा, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर एवं जिला प्रषासन के सभी अधिकारी उपस्थित थे।



दुमका 15 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 547 
दुमका को स्वच्छ बनाने के लिए सभी ने उठाया झाड़ू...
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरूआत दुमका के दुधानी चैक से की गई। प्रातः 7 बजे से ही जन प्रतिनिधी, जिला प्रषासन, समाज सेवी संस्था, स्कूली बच्चे सभी ने दुमका को स्वच्छ बनाने के लिए झाड़ू उठाया। दुधानी चैक से रसीकपुर रोड, दुधानी चैक से नेषनल स्कूल रोड, दुधानी चैक से टाटा षोरूम रोड तक सभी ने सफाई की। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते दिखे। 
दमकता दुमका-क्ं्र्रसपदह क्नउां अभियान की शुरूआत 11 अगस्त 2017 को किया गया था। जिसमें सभी ने दुमका को स्वच्छ रखने की शपथ ली थी। इसी क्रम में एक कदम बढ़ते हुए ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान की शुरूआत भव्य रूप में किया गया।
इस दौरान जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेंगे। यह अभियान न सिर्फ शहर बल्कि सभी पंचायतों में भी चलाया जायेगा। 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले इस अभियान के तहत अस्पताल से लेकर सभी धार्मिक स्थलों में चलाया जायेगा। 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लीज पीट अभियान भी चलाया जायेगा। 




दुमका 14 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 546 
स्वच्छता से भी होगी दुमका की पहचान...
- शषि रंजन, उप विकास आयुक्त, दुमका
सूचना भवन सभागार में उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने प्रेस वार्ता कर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के अन्तर्गत चलाये जाने वाले विषेष सफाई अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दमकता दुमका-क्ं्र्रसपदह क्नउां अभियान की शुरूआत 11 अगस्त 2017 को किया गया था। जिसमें श्रमदान कर सभी ने दुमका को स्वच्छ रखने की शपथ ली थी। इसी क्रम में एक कदम बढ़ते हुए ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का आयोजन भव्य रूप में किया जायेगा।   
उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेगे। प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ शहर बल्कि सभी पंचायतों में भी चलाया जायेगा। अस्पताल से लेकर सभी धार्मिक स्थलों पर विषेष तौर पर इस अभियान को चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता की दिषा में एक कदम बढ़ाते हुए दुमका जिला में 58 हजार शौचालय का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। दुमका नगर परिषद, वासुकिनाथ नगर पंचायत एवं गोपीकान्दर प्रखंड बहुत जल्द ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लीज पीट अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम, सहिया, पोषन सखी, सखी मंडल, पारा टिचर अपने अपने घरों में शौचालय का निर्माण अवष्य करायें। उन्होंने बताया कि एनसीसी नेहरू युवा केन्द्र तथा स्वयं सेवी संस्था इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दंेगे।




Thursday, 14 September 2017

दुमका 14 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 545 
प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय संताल परगना प्रमंडल दुमका के आयुक्त कार्यालय के सभागार में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया। संताल परगना के आयुक्त डाॅ0 प्रदीप कुमार के निदेषानुसार समारोह का उद्घाटन आयुक्त के सचिव सह उप निदेषक राजभाषा के के प्रभात, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 प्रमोदिनी हांसदा, संताल परगना महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष खिरोधर प्रसाद यादव, शांति निकेतन से आये आगन्तुक डाॅ0 रामचन्द्र राय आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर ऋतम्भरा, रेषमा, मुस्कान के द्वारा स्वागत एवं हिन्दी महिमा गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी कविता पाठ तथा विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डाॅ0 प्रमोदिनी हांसदा, डाॅ0 खिरोधर प्रसाद यादव, रामचन्द्र राय, अमरेन्द्र सुमन, अषोक सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा ने अपनी अपनी कविता का पाठ किया। नविन चन्द्र ठाकुर, अंजनी शरण ने हिन्दी की दषा और दिषा पर चर्चा की। अधिवक्त रेखा प्रसाद, किरण तिवारी, सुरेन्द्र नारायण यादव, तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव ने भी अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। मनोज घोष, विष्वजीत राहा, आनन्द लाल खिरहर, अजय कुमार गुप्ता, नलिनि ठाकुर आदि ने हिन्दी के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के अवर सचिव मिहिर चटर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरकान्त झा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में राजभाषा कार्यालय अनुदेषक सुनिल कुमार झा की भूमिका अह्म रही।