Tuesday, 30 October 2018

दुमका 30 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 976
29 एवं 30 नवंबर 2018 को खेलगांव रांची में ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसकी तैयारी हेतु दुमका जिले में 1 नवंबर 2018 को रोड शो सह किसान मेला का आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जा रहा है। इस मेला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जिले के किसान, जनसेवक, किसान मित्र, आर्यामित्र, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, फूड प्रोसेसिंग के सदस्यगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य गण एवं पंचायती राज संस्थान के सदस्यगण भाग लेंगे। इस मेला में कृषि एवं सम्बद्व विभाग का स्टॉल लगाया जाएगा। मेला में उपस्थित सदस्यों के द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिया जायेगा। जिसे समेकित कर अग्रेतर कार्यवाई हेतु विभाग को भेज दिया जायेगा। 

Monday, 29 October 2018

दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 975

प्रखंड कार्यालय जरमुंडी के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला ग्रामीण बैंक प्रबंधक सी द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि आदिवासी ग्राम विकास समिति के खातों को सभी शाखा प्रबंधकों के द्वारा खोल दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यहां आदिवासी ग्राम विकास समिति की संख्या 466 है जिसमें 454 समिति का खाता खुल चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक समिति को बहुत जल्द 5 लाख का आवंटन प्राप्त होगा। संभवत यह योजना 15 नवंबर से चालू हो जाएगी। उनके द्वारा बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना में अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम से खाता खोला जाना है। अध्यक्ष को (मुखिया) अनिवार्य रूप से मांगते हुए कोषाध्यक्ष सचिव के हस्ताक्षर पर खाता संचालित किया जा सकता है। पीएमईजीपी योजना के तहत जरमुंडी प्रखंड में विभिन्न शाखाओं को कुल 18 लक्ष्य प्राप्त है। जिसमें एसबीआई नोनीहाट के शाखा प्रबंधक द्वारा पीएमईजीपी के तहत एक स्वीकृति दिया गया है। जिला उद्योग विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि योजना के क्रियान्वयन नहीं होने से प्रत्येक वर्ष करीब चार करोड़ की राशि वापस हो जा रही है। बैठक में बताया गया कि पीएमईजीपी में एससी/एसटी/अन्य को 35 पर्सेंट का अनुदान देने का प्रावधान है। वही सामान्य श्रेणी को इस योजना के तहत 25 परसेंट का अनुदान दिया जाता है। 
इस अवसर पर एलडीएम दुमका, जिला उधोग विकास पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, सभी बैंक के शाखा प्रबन्धक, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे।


दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 974

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत कोई भी चयनित लाभुक किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में निशुल्क 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। 29 अक्टूबर 2018 को सदर अस्पताल दुमका में इस योजना के तहत 1 मरीज भर्ती हुए तथा 5 चयनित लाभुको के बीच गोल्ड कार्ड जारी किया गया। दुमका जिला के रहने वाले कृष्णा मरांडी सदर अस्पताल दुमका में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ईलाज के लिए भर्ती हुए है। आयुष्मान मित्र आनन्द मिस्त्री, अंकित पाण्डेय ने बताया कि सभी का ईलाज जारी है। इन्हें ईलाज के दौरान किसी प्रकार की राशि नही चुकानी पड़ेगी।
दुमका 29 अक्टूबर 2018
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 973

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार तथा गुमला के उपायुक्त शशि रंजन के नेतृत्व में एक ऊच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कृषि के नवीनतम तकनीक तथा उपयोग को समझने के उद्देश्य से तेल अवीव (इजराइल) के दौरे पर है। इससे पूर्व अगस्त 2018 में 26 किसानों और 6 सरकारी अधिकारियों समेत 32 प्रतिनिधियों ने इजराइल का दौरा किया था। यह यात्रा झारखंड के किसानों को कृषि के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक प्रधौगिकियों को सीखने में मद्द करेगी।
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार एवं उपायुक्त गुमला शशि रंजन के नेतृत्व में 21 किसानों एवं 6 अधिकारियों की टीम ने पहले दिन नेटाफिम मुख्यालय मगल, इजराइल का दौरा किया। दुनिया भर में नेटाफिम की गतिविधियों पर प्रमुख वैश्विक पेशेवर सेवाओं के प्रमुख योसी द्वारा टीम के समक्ष प्रजेंटेषन दिया। नेटाफिम प्रमुख मुख्य रूप से ड्रिप सिंचाई और डिजिटल कृषि पर तकनीकी विकास पर काम करते हैं। ड्रिप सिंचाई के क्षेत्र में नेटाफिम सबसे बड़ी कंपनी है। इस दौरान उन्होंने कम लागत और उच्च फसल उत्पादकता एवं पानी के कुशल उपयोग के बारे में चर्चा की। नेटाफिम कर्नाटक सरकार के साथ कर्नाटक में दुनिया की सबसे बड़ी ड्रिप सिंचाई परियोजना को कार्यान्वित कर रहा है। कृषकों ने झारखंड के संबंध में पूरी तरह से स्वचालित खेती से संबंधित तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कम लागत एवं अधिक लाभ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। नेटाफिम ने झारखंड कृषि के मामले में रुचि दिखाई और किसानों के लिए अनुकूलित सेवाओं को विकसित करने और जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिए झारखंड आने की अपनी इच्छा व्यक्त की। 
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने नेटाफिम से मूल्यवान इनपुट के लिए झारखंड सरकार की ओर से अपना आभार व्यक्त किया और कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए झारखंड आमंत्रित किया।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडलों ने एससीआर डेयरी का भ्रमण किया और डेयरी फ्रार्मिंग से संबंधित नये तकनीक को समझा। यहां से गये किसानों ने स्थानीय किसानों से कृषि के क्षेत्र के अनुभव को साझा किया तथा स्थानीय तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की।





दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 972

कृषि कल्याण अभियान-2 के अंतर्गत चयनित 25 गांवों में से दिनांक 29 अक्टूबर को षिकारीपाड़ा प्रखंड के पलमा एवं रामगढ़ प्रखंड के जियापानी गांव में आत्मा द्वारा कृषक गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आायोजन किया गया।
भारत सरकार द्वारा नामित जिला कार्यक्रम प्रभारी डाॅ अभिजीत हलधर, प्रधान वैज्ञानिक अटारी कोलकाता ने षिकारीपाड़ा प्रखंड के पलमा गांव में चल रहे षिविर में पहँुचकर उपस्थित कृषकों को अकांक्षी गांवों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। डाॅ हलधर ने गांव के कृषकों को सरसों बीज का मिनीकीट (च्ड-30) का वितरण किया। सभी अकांक्षी गांवों में मिनीकीट बीज का वितरण किया जा रहा है। डाॅ दिवेष कुमार सिंह परियोजना निदेषक, आत्मा ने उपस्थित कृषकों को फसल बीमा, कृषि क्रेडिट ऋण, मृदा स्वास्थ कार्ड इत्यादि के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रधान-सह- वरीय वैज्ञानिक के वी के ने आधुनिक खेती की जानकारी विस्तापूर्वक दी। वैज्ञानिक उद्यान किरण मेरी ने उपस्थित कृषकों को किचन गार्डेन के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकि प्रबंधक, सहायक तकनीकि प्रबंधक आदि उपस्थित थे।



दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 971
प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका संजय कुमार की अध्यक्षता में सदर प्रखंड दुमका में सभी पंचायत सचिव और पंचायत स्वयं सेवक के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पंचायत वॉर पेंडिंग प्रधान मंत्री  आवास, वितीय वर्ष 16-17, 17-18 एवं 18-19 की पेंडिंग योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे योग्य लाभुक जो आज तक आवास के लाभ से बंचित है लेकिन आवास पाने योग्य है वैसे लाभुक को आवास प्लस में 2 दिन के अंदर जोड़ने का निदेश दिया, साथ ही जिसका आवास प्लस में एंट्री हो गया है उसको जियो टेक करने का निदेष सभी स्वयं को दिया। जियो टेक करने लिए 20 रुपया प्रति लाभुक के दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिव मोडभंगा को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन का वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुऐ स्पस्टीकरण पूछा है। उन्होंने शौचालय की भी पंचायत वॉर समिकक्षा किया। जिस पंचायत से सबसे कम न्ब् आया है, उस पंचायत सचिव को 3 दिन के अंदर कम से कम 80 प्रतिषत न्ब् जमा करने का निदेश दिया है। उन्होंने सभी पंचायत सचिव को 30 दिन के अंदर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने से संबंधित फॉर्म जमा करने का निदेश दिया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव एवं प्रखंड स्तरीय प्रवेक्षक उपस्थित थे।



दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 970
मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के द्वारा दिये गये निदेष के आलोक में दुमका उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि दिनांक 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस (नेषनल यूनिटी डे)‘‘ समारोह के रुप में मनाया जायेगा। उपायुक्त ने इस समारोह के तहत दिनांक 31 अक्टूबर को शहर के प्रमुख पथों पर विभिन्न समारोह, रन फोर यूनिटी, शपथ समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित कराने का निदेष दिया है।
उपायुक्त मुकेष कुमार के निदेष पर दिनांक 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर 6.30 पूर्वा रन फोर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम डीसी चैक से प्रारंभ होकर टीन बाजार चैक होते हुए नीचे बाजार (सिन्धी चैक) तक आयोजित किया जायेगा। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तदोपरान्त दुमका हवाई अड्डा में ‘‘स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ‘‘ समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जिला प्रषासन के वरीय अधिकारियों को भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कई महत्वपूर्ण निदेष दिये है।