Wednesday, 23 June 2021

दिनांक-22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-710

 दिनांक-22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-710


टीकाकरण से लोग महसूस कर रहे खुद को सुरक्षित


आज कुल 3452 लोगों का टीकाकारण किया गया


दुमका जिले में विशेष अभियान के तहत 18+ उम्र के 2199 लोगों और 45+ उम्र के 1353 लोगों का टीकाकरण किया गया।



उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक हेल्थ /फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से 59 साल और 60 से ऊपर, 18 वर्ष से अधिक उम्र के आम जनता को कोविड वैक्सीन लगाने की मुहिम लगातार जारी है। उपायुक्त ने कहा है कि आप सभी संचालित टीकाकरण अभियान के तहत सम्मिलित होकर कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लें। कोविड -19 की रोकथाम सम्बन्धित सरकार की तरफ से शुरू की गई कोविड -19 वैकसीनेशन मुहिम में सहयोग दें। 


उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र या मोबाइल टीकाकरण वाहन के माध्यम से कोरोना का टीका अवश्य लें। टीका पूरी सुरक्षित व जनहित में है। वैक्सीन कोरोना संक्रमण की गंभीरता अवस्था से बचाती है। टीका लगाने के बाद कोरोना का खतरा कम हो जाता है। कोरोना का टीका अवश्य लें और अपने आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। 

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम- 06434-295042, 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0709

 दिनांक- 22  जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0709


■ वर्तमान में 58 कंटेनमेंट जॉन सक्रिय

■ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 व्यक्तियों ने भरा जुर्माना


वर्तमान में जिले में 58 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।ज्ञात हो कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केन्द्र बिन्दु मानते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कंटेनमेंट जॉन बनाये जा रहे हैं। 


कंट्रोल रूम को आमजनों से कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई।प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन किया गया।दरअसल कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमजनों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।कंट्रोल रूम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित शिकायत या सूचना प्राप्त कर सकता है।24×7 यह कंट्रोल रूम कार्यरत है।



मास्क नहीं पहनने एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 व्यक्तियों से 2800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0708

 दिनांक- 22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0708


मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी का पालन करें...


आज कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नही पाया गया


अब तक कुल 45 लोगों की हो चुकी है मौत


आज RTPCR, TRUENAT, RAT के माध्यम से 5693 लोगो का सैंपल कलेक्ट किया गया


उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि आज कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही पाया गया हैं।  अब तक दुमका जिला में कुल 4609 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। अबतक कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है।आज कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक नही हुए।वर्तमान में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 


उपायुक्त ने लोगों से अपील कि है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें व सामाजिक दूरी का पालन करें।अफवाहों से दूर रहें। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042, 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0707

 दिनांक- 22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0707


फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।बी टाइप के ऑक्सिजन सिलेंडर कुल सिलेंडर-289,फुल सिलेंडर-261  उपलब्ध है।वहीं डी टाइप के ऑक्सिजन सिलेंडर कुल सिलेंडर-265,फुल सिलेंडर-259 उपलब्ध है।ऑक्सिजन रेगुलेटर विथ सिलेंडर-77 तथा स्टॉक में 246 है।ऑक्सिजन ट्रॉली बी टाइप के ऑक्सिजन ट्रॉली विथ सिलेंडर-64,डी टाइप के ऑक्सिजन ट्रॉली विथ सिलेंडर-10 उपलब्ध है।ऑक्सिजन मास्क नेजल विथ सिलेंडर -77 तथा स्टॉक में 360 उपलब्ध है।ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर टोटल-58 हैं जिनमें ऑन यूज्ड-58 हैं एवं स्टॉक में 0 है।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-706

 दिनांक- 22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-706


दुमका प्रखंड अंतर्गत आज कुल 1037 लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट...


उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देशानुसार सदर प्रखंड दुमका अंतर्गत पारशिमला पंचायत में सालतल्ला मध्य विद्यालय, बागनल, तथा रानीबहाल पंचायत में प्राथमिक विद्यालय कठहलडीहा में टीकाकरण शिविर लगाया गया। 

पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, स्वयं सहायता समूह, जेएसएलपीएस आदि द्वारा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 

जिसके परिणाम स्वरूप इन पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 235 तथा 45 वर्ष से अधिक के 105 लोगों द्वारा कोविड-19 का टीका लिया गया। 


कुल मिलाकर सदर प्रखंड में 549 व्यक्तियों द्वारा टीका लिया गया। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 356 व्यक्ति, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 186 व्यक्ति तथा फ्रंटलाइन वर्कर रूप में 07 व्यक्तियों द्वारा टीका लिया गया। इसके अतिरिक्त आज कुल 1037 व्यक्तियों का कोरोना जांच भी किया गया।  जिसमें आरटी पीसीआर-45, ट्रू नेट-25 और 967 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075




दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-705

 दिनांक- 22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-705

दुमका जिला के ग्रामीण इलाकों में व्यापक तरीके से कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए आज सरैयाहाट प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्ट को  अभियान की तरह चलाया गया। कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर लगातार किया जा रहा है। 


घर-घर पहुंच रही पंचायत टास्क फोर्स की टीम... 


सरैयाहाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में टास्क फोर्स की टीम, सर्वे और जांच के लिए घर-घर पहुंच रही है। सरैयाहाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 632 लोगों की कोविड टेस्ट की गई। इसमें से 525 लोगों  का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। रैपिड एंटीजन टेस्ट में सभी नेगेटिव पाये गयें। ट्रू नेट से 32 और आरटी-पीसीआर से 75 टेस्ट किया गया। 


दुमका जिला में गांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए  टीमें गठित की गई है। टीमें घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है। बीडीओ द्वारा टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निदेश दिया गया है। 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075





दिनांक- 22 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-704

 दिनांक- 22 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-704


एसएचजी की महिलाओं को ट्रैक्टर का दिया गया प्रशिक्षण...


भूमि संरक्षण कार्यालय, दुमका द्वारा अनुमोदित महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं पावर टीलर का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें मिनी ट्रैक्टर एवं पावर टीलर को सहायक यंत्रों के साथ महिलाओं  से चलवाकर यंत्रों की जानकारी दिया जा रहा है। दिनांक 21.06.2021 से 28.06.2021 तक प्रदर्शन के लिए किसान विज्ञान केंद्र,दुमका के परिसर में अनुसूचित है।  


दुमका जिले में क्रय हेतु मिनी ट्रैक्टर की 26 महिला समूह को और पावर टीलर के 3 महिला समूहों को जिला कमेटी द्वारा अनुमोदित किया गया है। सरकार के आदेशनुसार प्रत्येक समूह को 5 लाख की राशि आवंटित है जिसमें सरकारी अनुदान 80%(4लाख) एवं समूह की अंशदान 20% (1लाख) है। 


प्रदर्शन के वक्त भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुबोध प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार एसएमएस, केवीके दुमका, कनीय अभियंता अमरेश कुमार ठाकुर, क्षेत्र पर्यवेक्षक लव लाल एवं आपूर्तिकर्त्ता उपस्थित थे। 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075