Thursday 11 October 2018

दुमका 09 अक्टूबर 2018      प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 869
जल्द ही आम जनों के लिए खोला जायेगा मसानजोर टूरिस्ट काॅम्पलेक्स...
मसानजोर टूरिस्ट काॅम्पलेक्स पूरी तरह से बनकर तैयार है, जल्द ही इसे आम जनों के लिए खोल दिया जायेगा। दुमका जिले में पर्यटन की अपार सभावनायें है। बड़ी संख्या में पर्यटक प्रत्येक वर्ष यहां आते है। सरकार तथा जिला प्रशासन पर्यटन को बढावा देने का कार्य कर रहा है। कनाडा डैम से मानचित्र पर अपनी पहचान रखने वाला मसानजोर डैम को देखने प्रत्येक दिन पर्यटक पहंुचते है। जिसे ध्यान में रखते हुए मसानजोर टूरिस्ट काॅम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। इस टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में वातानुकूलित कमरे, डोरमेट्री, हाॅल उपलब्ध है। छोटी बड़ी पार्टियों का आयोजन इस टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में किया जा सकता है। पर्यटकों को खाने पीने में परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में नेचर बासकेट रेस्टूरेंट भी उपलब्ध है। बच्चों के खेलने के लिए बेहतरीन पार्क बनाये गये है जहां बच्चों के खेलने के लिए अनेकों सामग्री है।
मयूराक्षी नदी पर बना मसानजोर डैम और भी कई तरह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बहुत जल्द पर्यटक फिशिंग प्वईंट, वाटर स्पोटर्स का आनंद ले सकेंगे। नये-नये मोटर बोट भी जल्द ही मसानजोर में उपलब्ध होगा पर्यटक इस बोट का आनंद ले सकेंगे।
जिला प्रशासन मसानजोर को एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पाॅट के रुप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि टूरिस्ट काॅम्पलेक्स आम जनो के लिए खुल जाने से यहां आने वाले पर्यटक अपना कुछ वक्त मसानजोर में बितायेंगे। उनके आवासन तथा भोजन की बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। पर्यटकों को टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में ठहरने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा न्यूनतम दर निर्धारित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसानजोर डैम को देखने अलग-अलग राज्यों से लोग पहंुचते है। वे यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जायें इसे ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाऐं की गई है।

No comments:

Post a Comment