Sunday 7 October 2018

दुमका 07 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 864
सबकी योजना सबका विकास अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक दुमका जिले के सभी 206 पंचायतों में अलग अलग तिथि पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा।
इस विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत के लोग मिलकर जरूरत के आधार पर अपने अपने गांव के लिए योजनाओं का चयन करेंगे। ग्राम सभा मे चयनित योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। सभी विभाग के वरीय अधिकारी या संबंधित अधिकारी इस ग्राम सभा मे भाग लेंगे। इस अभियान के दौरान अगले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जायेगी। जीपीडीपी में संविधान के 11 अनुसूचि में सूचिवद्ध 29 विषयों से संबंधित योजनाओं को लिया जा सकता है। ग्राम सभा आयोजन के दिन इन सभी 29 विषयों से संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके आयोजन हेतु 02 अक्टूबर से 31 दिसम्बर के लिए प्रखंडवार कैंल्डेर तैयार किया गया है।
इसी क्रम में दुमका प्रखंड के हरीपुर पंचायत में विषेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरकार के स्तर से पंचायत को मिले 29 विषयों पर चर्चा की गई। पंचायत के विकास के लिए विभागवार योजनाओं का चयन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा गया ताकि निर्धारित समय में ओडिएफ घोषित किया जा सके। लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। 
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव, प्रधान, वार्ड सदस्य, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 
मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत में भी विषेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2018-19 की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई तथा 2019-20 के लिए पंचायत की अवष्यकतानुसार योजनाओं का चयन किया गया। बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों ने पंचायत के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।
इस अवसर पर मसलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चिकित्सा विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, संबंधित विभाग के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।  






No comments:

Post a Comment