Tuesday 2 April 2019

दुमका 02 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0371
उपायुक्त ने दिया निदेश, जल्द हो समस्याओं का समाधान...
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायत, गाँव से आकर लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनता दरबार में मुख्यतः लाल कार्ड, राशन न मिलने से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त मुकेश कुमार ने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं को दूर किया जाय। लोगों की समस्याओं को प्रखंड स्तर पर दूर किया जाय। प्रायः यह देखा जाता है कि लोग अपनी छोटी छोटी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पहुँचते हैं जो दुःख का विषय है। इस पर ध्यान रखा जाय। अपनी समस्याओं को सर्वप्रथम प्रखंड स्तर पर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिये कि आमजनों को अपनी समस्या लेकर मुझ तक न पहुँचना पड़े। उन्हें अपनी समस्याओ के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
उन्होंने जनता दरबार मे उपस्थित लोगों से कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार मे आये लोगों ने उन्हें और भी कई समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। बहुत जल्द ही प्रक्रिया के तहत आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment