Monday 3 June 2019

दुमका 03 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0635

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान में महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। 

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की बुनियाद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 की सबसे अच्छी बात यह है कि मतदाताओं ने पूरे उत्साह से अपनी भागीदारी निभायी। यह इस बात का गवाह है कि देश में लोकतंत्र की जड़ें धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह आशा जतायी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मतदाता इसी तरह पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने संथाल परगना के मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जिस विश्वास के साथ देश की जनता ने चुनाव में भाग लिया है। सरकार जनता के विश्वास पर शत-प्रतिशत खरा उतरेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सदैव विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

No comments:

Post a Comment