Friday, 17 January 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 07 दिनांक - 10/01/2014
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2014 के आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव हिजला मेला समिति, दुमका ने मेला का आयोजन की तिथि को 7 फरवरी से 14 फरवरी के लिए प्रस्तावित किया। सर्वसम्मति से इसे स्वीकार किया गया। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मेला स्थल की रंगाई, पुताई, मरम्मति, रोशनी, पेयजल, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था, अस्थाई शौचालयों का निर्माण, विधि व्यवस्था इत्यादि व्यवस्था के अतिरिक्त खेलकूद आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं स्मारिका प्रकाशन पर आवश्यक निर्णय लिया गया। इस वर्ष भी हिजला मेला के दौरान ‘पुस्तक मेला’ लगाने पर भी विमर्श किया गया। मेला का प्रचार-प्रसार हिन्दी के साथ-साथ संताली एवं बंगला भाषा में भी कराने का निर्णय लिया गया। स्मारिका पत्रिका छपाई समिति में पूर्व से नामित सदस्यों के अलावा खेल-कूद से संबंधित श्री धीरेन दास सचिव जिला ओलंपिक समिति का नाम प्रस्ताव पास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजन हेतु श्री जीवानन्द यादव एवं श्री गौरकान्त झा उप संयोजक के रूप में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जो संयोजक हैं, को सहयोग करेंगे। इस वर्ष सांस्कृतिक दल के कलाकारों के वाहनों को भी पास दिया जाएगा। इस बार मेला परिसर में अस्थाई शौचालयों की संख्या बढ़ायी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति एवं अन्य उपसमितियों की बैठक में सदस्यों के नाम मंे आवष्यक संषोधन किया जाएगा। निष्क्रिय सदस्यों का नाम हटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, दुमका ने मेला परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बलों के ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था प्रस्ताव रखा। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनी मत से पारित किया। बैठक के अंत में दिवंगत सदस्य अमीन खाँ एवं धनीराम टुडू को श्रद्धांजली देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।   
बैठक में जनजातीय हिजला मेला आयोजन समिति के सदस्य, पदाधिकारीगण, शहर के विशिष्ट व्यक्ति तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।

  

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 06 दिनांक - 09/01/2014
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक माननीय सांसद श्री षिबू सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने आदेष दिया कि विद्युत विभाग के पदाधिकारी प्रखंड के सभी बैठकों में सक्रियता से भाग लेंगे एवं हो रही प्रगति का निरंतर अवलोकन करते रहेंगे। कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को सभी प्रखंडों में लगाये गये ट्रांसफर्मर की सूची बनाने को कहा गया है। बंद पड़े ट्रांसफर्मरों को अविलंब चालू करने निदेष दिया। उप विकास आयुक्त ने पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा रिपोर्ट में बताया कि 177 में से 110 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 67 का कार्य अपूर्ण है। अपूर्ण पंचायत भवनों को 31 जनवरी 2014 तक पूर्ण करने का निदेष संबंधित एजेंसी को दिया गया है। हाल में निर्मित पुल-पुलिया में आंषिक रूप से धंसे होने की षिकायत होने पर उपायुक्त, दुमका ने यह निदेष दिया कि पिछले तीन वर्षों में बने सभी पुल-पुलिया का भौतिक स्थिति का अद्यतन रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें। ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजना से संबंधित सभी प्राक्कलन कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 उपायुक्त को भेजेंगे। जिसे मुख्य सचिव को प्रस्तुत किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निदेष दिया कि जितने भी माईक्रो लिफ्ट बनाये गये हैं उनकी सूची जिसमें बनाने वाले एजेंसी का नाम एवं अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी के साथ प्रस्तुत करें। उप विकास आयुक्त को निदेष दिया गया कि मनरेगा अन्तर्गत जेट्रोपा पौधा रोपन से संबंधित एक समेकित रिपोर्ट सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राप्त करें। उपायुक्त ने सभी प्रखंड प्रमुखों से अपील किया कि पेंषन एवं छात्रवृत्ती का लाभ लेने के लिए बैंक खाता जरूरी है अतः लाभुकों को बैंक खाता खोलवाने के लिए जागरूक करें।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 05 दिनांक - 08/01/2014
माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमन्त सोरेन ने आज दिनांक 08/01/2014 को दुमका जिलावासियों के साथ गांधी मैदान दुमका में सोहराय पर्व मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधान, मांझी, जोगमांझी, गुड़ेत, परगनैत तथा आम नागरिक को सोहराय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रकट की और हिलमिल कर रहने का संदेष दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में जीने के लिए संस्कृति ही एक मात्र पहचान है। संस्कृति का प्रकृति से अटूट रिष्ता है और इस रिष्ते को कायम रखना हमारा परम कर्तव्य है। आज हम अपने परम्परा को छोड़ रहे हैं तो प्रकृति से हमारा सम्बन्ध विच्छेद हो रहा है। संस्कृति के विकास के विना हम सर्वांगिन विकास नहीं कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम से हम बहुत खुष हैं और हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। सभी धर्म जाति सम्प्रदाय के लोग इस पर्व को मिलजुलकर मना रहे हैं यह आपसी सौहार्द, समन्वय, सद्भाव का अनुपम उदाहरण है। 
उन्होंने संताल परगना महाविद्यालय, दुमका में भी सोहराय पर्व मनाया। उन्होने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नवजवानों को सोहराय पर्व के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि अपनी पारम्परिक सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का निर्वाह करेंगे। अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए हमें विकास करना है। सरकार की ओर से जो भी सहायता की आवष्यकता होगी वो पूरी की जाएगी।  

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति  
संख्या 04 दिनांक - 07/01/2014
मुख्यमंत्री ने आज दिनांक 07/01/2014 को दुमका जिलान्तर्गत मसलिया प्रखंड के अस्ताजोड़ा ग्राम के लोगों के बीच जंगली हाथी द्वारा पहुँचाई गई क्षति के लिए क्षतिपूरक राषि का वितरण किया। जंगली हाथी मुख्यतः मकान, अनाज एवं फसलों को क्षति पहुँचाते हैं। क्षतिपूरक राषि का आंकलन रंेज आॅफिसर (हिजला पष्चिमी) एवं अंचलाधिकारी (मसलिया) के संयुक्त जाँच उक्त तीन विन्दुओं को ध्यान में रखते हुए किया गया। क्षतिपूरक राषि का न्युनतम मूल्य 1500 रू0 एवं अधिकतम मूल्य 17,500 रू0 था। कुल 56 हजार रू0 की क्षतिपूरक राषि एवं कम्बल का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बिजली की समस्या का अविलम्ब निदान करने का आष्वासन दिया। जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिया के द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जाएगा एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त, दुमका, प्रमंडलीय वन पदाधिकारी सहित जिले के सभी आलाधिकारी उपस्थित थे।    

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 03 दिनांक - 06/01/2014
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विकलांग संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के साथ राजभवन, दुमका में मुलाकात की। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। प्राईवेट बसों में भी विकलांगों के लिए विषेष व्यवस्था रहेगी। निकट भविष्य में एक आॅर्थोपेडिक कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में विकलांगता का प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 02 दिनांक - 06/01/2014
आज दिनांक 06/01/2014 को राजभवन, दुमका में माननीय मुख्यमंत्री, श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त, प्रमंडलीय वन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दुमका जिले के वनों की स्थिति एवं शहर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने डी0एफ0ओ0 को निर्देष दिया कि दुमका जिले के छोटे-बडे़ सभी पहाडि़यों पर वृक्षारोपण करवाया जाय। काजू, कटहल, सहजन, नास्पाति आदि फलों के पैदावार को बढ़ाया जाय। फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु समुचित व्यवस्था करने का भी दिषा निर्देष दिया। जिन सड़कों के किनारे पेड़ नहीं हैं वहाँ पेड़ लगाया जाय। डी0ए्फ0ओ0 ने बताया कि जुलाई माह में वृक्षा रोपण का कार्य किया जाता है। वर्तमान में कुछ पहाडि़यों पर वृक्षारोपण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन उत्पादों का वैल्यू एडीसन करके एक विजनेस माॅडल तैयार किया जाय ताकि किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। शहर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को आवष्यक दिषा निर्देष दिये। मुख्य चैक-चैराहों एवं मुहल्ले के गली-कूचियों की साफ-सफाई पर विषेष ध्यान दें। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 01 दिनांक - 03/01/2014
श्री अषोक कुमार मिश्र, आयुक्त संथाल परगना, दुमका की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारी संबंधित बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व को भव्यतापूर्वक मनाने के लिए सभी पदाधिकारी अपनी सहभागिता सुनिष्चित करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन, दुमका में माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार द्वार झण्डोत्तोलन प्रातः 09ः00 बजे किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झाँकियों का विषय सामाजिक उत्त्थान एवं विकास से प्रेरित हो। झाँकियों की संख्या एवं मैदान में झाँकियों के आगमन से निर्गमन तक की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, दुमका को मुख्य मार्ग के दोनों तरफ एवं वृक्षों की आकर्षक रंगाई तथा चैक चैराहों पर स्मारकों का रंगरोगन नगर पर्षद द्वारा किया जाएगा। समारोह के आयोजन के क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। 
बैठक में उपायुक्त, दुमका; पुलिस अधीक्षक, दुमका; आयुक्त कार्यालय एंव उपायुक्त दुमका के नियंत्रणाधीन विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे।