Wednesday, 12 February 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 34 दिनांक - 10/02/2014
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के चैथे दिन आज दिनांक 10 फरवरी 2014 को खेल-कूद की विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। लम्बी कूद (14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः सुनीराम सोरेन, दिनेष हाँसदा एवं विलियम मुर्मू रहे। लम्बी कूद (पुरूषों के लिए)  प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः ईष्वर चन्द्र मुर्मू, वासुदेव बेसरा, सारमेल टुडू रहे। 100 मी0 की दौड़ (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः सारमेल टुडू, फ्रांसिस हेम्ब्रम एवं संजय मुर्मू रहे। 400 मीटर की दौड़ (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः सारमेल टुडू, दानियल किस्कू एवं देवेन्द्र टुडू रहे। मटका फोड़ (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः स्वीलाल हेम्ब्रम, सोमलाल हेम्ब्रम एवं रामविलास टुडू रहे। भारोत्तोलन (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः प्रकाष कुमार चालक, अषोक कुमार टुडू एवं संतोष कुमार गुप्ता रहे। गोला फेंक (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः ज्ञान प्रकाष ठाकुर, विनय कुमार सिंह एवं नितीष कुमार सिंह रहे। घड़ा दौड़ (सिर्फ साड़ी एवं पंची पहनी महिलाओं के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः फूलमुनी मराण्डी, होपनी मराण्डी एवं बहामुनी हाँसदा रहीं। तीरंदाजी (पुरूषों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः जयराम हाँसदा, निर्मल टुडू एवं होपना हाँसदा रहे तथा विषेष पुरस्कार मनोज मुर्मू को प्राप्त हुआ। तीरंदाजी (14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए) प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमषः दिनेष हाँसदा, राजकिषोर हाँसदा एवं सुमन हेम्ब्रम रहे। साथ ही साथ आज कबड्डी, खो-खो एवं बाॅलीबाॅल के खेलों की भी शुरूआत हुई।   
मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, विषिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के खेल-कूद उप समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Monday, 10 February 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 33 दिनांक - 09/02/2014
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के तीसरे दिन आज दिनांक 09 फरवरी 2014 को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्षनी षिविर मे भोजपुर (बिहार) के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अनिता सिंह एवं विरेन्द्र ओझा विमल ने स्वागत गीत, झूमर, होली गीत, सोहर, गोदना गीत एवं देषभक्ति गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया वहीं पिंकी कुमारी, माला कुमारी, दिपांजली कुमारी, सरिता भाटिया एवं निक्की कुमारी ने कई गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन सुदर्षन तिवारी शाहाबादी ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 डाॅ धुनिराम सोरेन, विजय कुमार सिंह, अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला खेल-कूद संघ के सचिव, श्री सुधीर सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में दर्षक एवं श्रोता उपस्थित थे। 
बाहरी कलामंच पर संध्या 6 बजे से वायोलीना (पं0बंगाल) के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 32 दिनांक - 09/02/2014
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के तीसरे दिन आज दिनांक 09 फरवरी 2014 को भीतरी कलामंच पर 2 बजे अपराह्न से ‘‘वर्तमान परिदृष्य में महिला सषक्तिकरण: दषा एवं दिषा’’ विषय पर संगोष्ठि आयोजित की गई। सुश्री सुलेखा सुस्मिता, शांती लता सोरेन, सुनिता सिंह, रेणु चैबे ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन मेरिनिला मरांडी ने किया। इस अवसर पर सिस्टर सरोज, सिस्टर फेरलीन, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पंकजनी हेम्ब्रम एवं सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित से।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 30 दिनांक - 09/02/2014
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 08 फरवरी 2014 को भीतरी कलामंच पर संध्या 5 बजे से झारखण्ड झुण्ड आतुक दाक सांस्कृतिक अखाड़ा जामा के तरफ से देवेन्द्र टुडू के नेतृत्व में सास्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्री 9 बजे से सिदो कान्हु संताली सांस्कृतिक केन्द्र सालताला के कलाकारों द्वारा संताली नाटक ‘‘दुलाड़ सागाय बालाग तोपागा, जायजु´ जियाड़ ताहेन आलागाअ दुलाड’’ का मंचन किया गया। यह नाटक प्रेम कहानी पर आधारित है। बाहरी कलामंच पर संजीव परिहस्त, देवघर एवं झारखण्ड कलाकेन्द्र दुमका के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेला परिसर में लगाये गये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्षनी षिविर में भोजपुर, बिहार के कलाकारों द्वारा विरेन्द्र ओझाा विमल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 29 दिनांक - 08/02/2014
  जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के दूसरे दिन आज दिनांक 08 फरवरी 2014 को हिजला मेला के भीतरी कलामंच में बाल कविगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। जिसका समन्वयक श्री श्याम विहारी राम, निर्णायक मंडली के रूप में श्री रसिक बास्की, श्याम विहारी राम, श्री जयप्रकाष झा जयन्त तथा विद्यापति झा उपस्थित थे बाल कवि गोष्ठी में बबलू मराण्डी उच्च विद्यालय मसलिया, आदित्य कुमार, चंदन कुमार एवं पियूष प्रियदर्षी $2 नेषनल उच्च विद्यालय दुमका, प्रिति प्रिया मारवाड़ी मध्य विद्यालय दुमका, बालमिकी कुमार राउत आश्रम उच्च विद्यालय दुमका, संजना राज होली चाईल्ड स्कूल दुमका सम्मलित थे। जिसमें संजना राज - प्रथम, पियूष प्रियदर्षी - द्वितीय, प्रिति प्रिया - तृतीय स्थान पर रहे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 28 दिनांक - 08/02/2014
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के दूसरे दिन आज दिनांक 08 फरवरी 2014 को खेल कूद समिति द्वारा 50 एवं 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़ , बोरा दौड़, तीन पैर की दौड खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 12 वर्ष के बच्चों के लिए 50 मीटर की दौड़ में दिनेष हाँसदा - प्रथम, कमलेष सोरेन - द्वितीय, राहुल हेम्ब्रम - तृतीय स्थान पर रहे। 12 वर्ष के बच्चों के लिए 100 मीटर की दौड़ में सूरज सोरेन - प्रथम, करण मुर्मू - द्वितीय, प्रभाकर सोरेन - तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष के बच्चों के लिए जलेबी दौड़ में नरेष हेम्ब्रम - प्रथम, रितेष चैड़े - द्वितीय, शैलेन्द्र हाँसदा - तृतीय स्थान पर रहे।  14 वर्ष के बच्चों के लिए बोरा दौड़ में दिनेष हाँसदा - प्रथम, प्रमोद हेम्ब्रम - द्वितीय, आषीष हेम्ब्रम - तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष के बच्चों के लिए तीन पैर की दौड़ में राजकिषोर हाँसदा एवं होपना हाँसदा - प्रथम, प्रमोद हाँसदा एवं विषाल हाँसदा - द्वितीय, सिमोन मुर्मू एवं ओनिसमस हेम्ब्रम - तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता रक्षित, नगर परिषद, दुमका, विषिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सिंह, पूर्व सदस्य, राज्य समन्वय समिति झारखण्ड थे। श्री उमाषंकर चैबे, श्री अरविन्द साह, श्री विद्यापति झा, श्रीमती सुमिता सिंह, श्री मदन कुमार, श्री दिनेष प्र0 वर्मा, श्री मनोज यादव, श्री आषीष रंजन भारती, श्री वरूण कुमार, श्री वैद्यनाथ टुडू, श्री कन्हैयालाल दुबे, श्री बी0 बी0 गुहा (बाबूदा), श्री राजेष कुमार मिश्रा, श्री जयप्रकाष झा, ‘जयंत’, मो0 हैदर, श्री रंजन कुमार पाण्डेय, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं श्री देवानन्द सोरेन इत्यादि उपस्थित थे।

Friday, 7 February 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 27 दिनांक - 07/02/2014
125 वें जनजातीय हिजला मेला का उद्घाटन परम्परागत रीति रिवाज के अनुसार सात फरवरी को अप0 2 बजे ग्राम प्रधान सुनीलाल हाँसदा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मन्दान भेड़, सिंगा, सकवा आदि पारंपरिक वाद्यय यंत्रों के द्वारा अतिथियों का आह्वान किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक पायका नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया गया। हिजला मुख्य द्वार उद्घाटन के पश्चात उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री हर्ष मंगला ने मेले में लगाये गये विभिन्न प्रदर्षनीयों का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। जनजातीय हिजला मेला में मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन खेल-कूद ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथियों ने तीर चलाकर तिरंदाजी प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बाहरी कलामंच पर मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथियों के आगमन के पश्चात पुष्पगुच्छ समर्पित कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सांस्कृतिक सं. प. महिला महाविद्यालय, होली चाईल्ड स्कूल, एकलव्य आवासीय विद्यालय काठीजोरिया, अ0ज0जा0आ0 उच्च विद्यालय कड़हरबील, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय, आदिवासी महिला कल्याण छात्रावास, करहड़बील दुमका की छात्राओं ने हिस्सा लिया। ताईक्वानडो का डिमोस्ट्रेषन स्मिता आनन्द के नेतृत्व मंे किया गया। उद्घाटन समारोह को उपायुक्त, दुमका, पुलिस अधीक्षक, दुमका, उप विकास आयुक्त, दुमका, जिला परिषद सदस्य भागवत राउत, राज्य समन्नवय समिति के पूर्व सदस्य द्वय अभय कांत प्रसाद एवं विजय कुमार सिंह ने संबोधित किया। अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव जनजातीय हिजला मेला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।