Wednesday, 26 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 79 दिनांक - 26/03/2014
मीडिया कोषांग

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, दुमका की अध्यक्षता में लोक सभा आम चुनाव 2014 के मद्देनजर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं चुनाव के तैयारियों से जुड़े़ जिले के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त, दुमका एवं पुलिस अधीक्षक, दुमका ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सेक्टर एवं क्लस्टर निर्धारण हेतु तमाम बारिकियों से अवगत कराया। उन्होंने लोक सभा आम चुनाव 2014 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा। अबतक चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की गई। 


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 78 दिनांक - 26/03/2014
मीडिया कोषांग

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, दुमका की अध्यक्षता में लोक सभा आम चुनाव 2014 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निदेषानुसार 02 दुमका (अ.ज.जा.) संसदीय क्षेत्र के संभावित अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकत्र्ता को नामांकन, मतदान, आदर्ष आचार संहिता, आर.पी. एक्ट, व्यय, मतगणना तथा निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषों इत्यादि से अवगत कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर समाहत्र्ता दुमका ने उपरोक्त विन्दुओं पर बैठक में उपस्थित संभावित अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका ने आदर्ष आचार संहिता से संबंधित तमाम बारिकियों से बैठक में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

Tuesday, 25 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 77 दिनांक - 25/03/2014
मीडिया कोषांग

लोक सभा आम चुनाव 2014 के मद्देनजर इन्डोर स्टेडियम, दुमका में प्रखंड स्तरीय प्रषिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रषिक्षण में दुमका प्रखंड के सभी सरकारी एवं पाराषिक्षक तथा अन्य सरकारी कर्मियों ने भाग लिया। प्रषिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहत्र्ता श्री उदय प्रताप ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2014 के लिए अधिसूचना षीघ्र ही जारी होनी है। हम सभी कर्मी एवं पदाधिकारी लोक तंत्र के इस महा पर्व में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहण भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिला में निर्वाची पदाधिकारी एवं मतदान केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारी सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त कर्मी निर्वाची पदाधिकारी को आवष्यक सहयोग करते हैं तथा मतदान केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारी को मतदान पदाधिकारी-1,2,3 आवष्यक सहयोग करते हैं। उन्होंने पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को टीम भावना से निर्वाचन कर्तव्य निर्वहण हेतु निदेष देने के क्रम में कहा कि पीठासीन पदाधिकारी किसी विषेष परिस्थिति में यदि अपने दायित्वों के निर्वहण में सक्षम नहीं हो पाते हैं तो सारी जिम्मेदारी मतदान पदाधिकारी-1 पर चली जाती है। अतः भविष्य में निर्वाचन हेतु होने वाले प्रषिक्षणों में पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी उन सभी विन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे जो मतदान प्रक्रिया के लिए आवष्यक हो। सामग्री प्राप्त करने के समय पीठासीन पदाधिकारी के साथ मतदान पदाधिकारी भी रह कर चेक लिस्ट के अनुरूप सामग्रियों को प्राप्त करेंगे। सामग्रियों को प्राप्त करने में सतर्कता बरतेंगे। पीठासीन पदाधिकारी मतदान प्रारंभ होने के पूर्व आवष्यक सूचना यथा उस मतदान केन्द्र के टोले-मुहल्ले का नाम वोटर लिस्ट आदि का प्रदर्षन सुनिष्चित करेंगे। प्रषिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों के कृत्यों एवं दायित्यों पर विस्तृत चर्चा की। प्रषिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहत्र्ता श्री उदय प्रताप, प्रभारी पदाधिकारी श्री सुधीर सिंह एवं पंचायती राज पदाधिकारी ने  पीठासीन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम की जाँच, बैलेटिंग यूनिट की जाँच, दिखावटी मतदान (मौक पोल), मौक पोल के बाद वास्तविक मतदान हेतु कन्ट्रोल यूनिट को सील करने, स्पेषल टैग, ग्रीन पेपर सील, के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मतदान के दौरान पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों के कृत्यों एवं दायित्यों मतदान केन्द्र पर ईवीएम का संस्थापन तथा मतदान के प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रषिक्षण के दौरान पावरप्वाईंट प्रजेन्टेषन के माध्यम से उपरोक्त जानकारियों को सहज एवं सरल बनाया गया। प्रत्येक प्रखंड में प्रदर्षन हेतु ईवीएम उपलब्ध रहेगी।




Monday, 24 March 2014


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 76 दिनांक - 24/03/2014
मीडिया कोषांग
समाहरणालय, दुमका में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत उपायुक्त दुमका श्री हर्ष मंगला ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। ‘‘हाँ हम 24 अप्रैल 2014 को वोट डालेंगे’’ लिखे पट पर हस्ताक्षर कर उपायुक्त ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुल 51 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर शपथ पत्र भी छपवाये गये हैं, 20 हजार शपथ पत्र सभी प्रखंडों में दिया गया है, शपथ पर्ची भी सभी प्रखंडों को दिया गया जिसमें लोग हस्ताक्षर कर के एक डब्बे में डालेंगे। उपायुक्त ने बताया कि पिछले चुनाव में 55 प्रतिषत मतदान हुआ था इस चुनाव में 70-75 प्रतिषत मतदान का लक्ष्य रखा गया है।
इस हेतु स्वीप सेल का गठन किया गया है। उन बुथों को चिन्हित किया है जहाँ मतदान का प्रतिषत बहुत ही कम था। उन मतदान केन्द्रों पर विषेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहाँ 45 प्रतिषत से कम वोटिंग किया गया था। इस अवसर पर आज ‘‘मतदाता जागरूकता रथ’’ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुमका जिले के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से वार्ता कर मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए विषेष छूट की व्यवस्था की जाएगी। 




Saturday, 22 March 2014

DEO & RO Wise compiled Data


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 75 दिनांक - 22/03/2014
मीडिया कोषांग

आज समाहरणालय सभागार, दुमका में उपायुक्त दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। दुमका लोक सभा क्षेत्र में नामांकन तिथि करीब आ रही है। सभी कोषांगों का गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि दुमका लोक सभा क्षेत्र में कुल 1647 मतदान केन्द्रों पर 12,50,393 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दुमका जिले में कुल 955 मतदान केन्द्र हैं। जिनमें से 213 अति संवेदनषील, 295 संवेदनषील एवं 447 सामान्य मतदान केन्द्र हैं। 816 मतदान केन्द्रों पर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है एवं 94 मतदान केन्द्रों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। 18 मतदान केन्द्र का नाम सुधार के लिए भेजा गया है। 11 उड़न दस्ता टीम, 5 विडियो भ्यूविंग टीम एवं 5 विडियो सर्विलेंस टीम का गठन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बताया गया कि सामान्य प्रेक्षक के रूप में श्री नेपाल सिंह रवि, व्यय प्रेक्षक के रूप में आर0 के0 गुप्ता एवं आरक्षी प्रेक्षक के रूप में वी0वी0 श्रीनिवास राव को नियुक्त किया गया है। चुनाव के दौरान राज्य पुलिस बल, अर्ध सैनिक बल एवं गृह रक्षा वाहिनी को चुनाव कार्याें में लगाये जायेंगे। विहड़ जगहों पर यथा गोपिकान्दर, काठीकुण्ड एवं षिकारीपाड़ा में हेलीपैड चिन्हित किया गया है ताकि विपरीत परिस्थितियों में हैलिकप्टर द्वारा बचाव कार्य किया जा सके। चुनाव कार्य में लगभग 850 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। दुमका लोक सभा अन्तर्गत दुमका विधान सभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका; जामा विधान सभा क्षेत्र के लिए अपर समाहत्र्ता, दुमका; षिकारी पाड़ा विधान सभा क्षेत्र के लिए डी0सी0एल0आर0 दुमका, नाला वि0स0क्षे0 के लिए डी0सी0एल0आर0 जामताड़ा एवं सारठ वि0स0क्षे0 के लिए डी0सी0एल0आर0 मधुपुर सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं।            

Friday, 21 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 74 दिनांक - 21/03/2014
मीडिया कोषांग

उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोक सभा चुनाव 2014 के लिए गठित सभी कोषांगों के साथ निर्वाचन संबंधी समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी अपने प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ समय-समय पर बैठक करते रहें। बैठक में उन्हें चुनाव आयोग के निर्देषों से अवगत कराते रहें। अगले कुछ दिनांे में प्रेक्षक आयेंगे। अतः उनके लिए पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिये। प्रेक्षक कोषांग को निदेष दिया गया कि जिन कर्मियों को प्रेक्षकों के लिए प्रतिनियुक्त किया जाना है उनका चयन कर लिया जाए। उपायुक्त ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी को यह सुझाव दिया कि अगर उनके कोषांगों में कर्मियों की संख्या अधिक या कम है तो इसकी सूचना देंगे ताकि युक्ति संगत कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा सके। प्रषिक्षण कोषांग को निदेष दिया गया कि इन्डोर स्टेडियम में दिये जाने वाले प्रषिक्षण संबंधी सारी व्यवस्थाओं को ससमय पूरा कर लें। उपायुक्त ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2014 को सभी कोषांग अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सफल बनाने में पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे।   
बैठक में वरीय पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, प्रषिक्षण कोषांग, ई0वी0एम0 कोषांग, वाहन कोषांग,  प्रपत्र-सामग्री कोषांग, आदर्ष आचार संहिता कोषांग, लेखा जाँच कोषांग, माननीय पे्रक्षक कोषांग, मतपत्र एवं डाक मतपत्र कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाची पदाधिकारी कोषांग, स्वीप कोषांग, हेल्पलाईन एवं जन षिकायत कोषांग, एम0सी0एम0सी0 कोषांग एवं मतदाता सूची विखंडीकरण कोषांग उपस्थित थे।