Monday, 1 August 2016

दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 445 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016
बिछड़ों को हम मिलाते है सूचना सहायता षिविर के माध्यम से आज दूसरी सोमवारी पर प्रषासनीक षिविर से 6742 हजार बिछड़े हुए कांवरियो को मिलाया गया वही प्रदर्षनी षिविर से 85 एवं बस स्टैण्ड से 215 बिछड़े हुए कांवरियो को उनके परिजनों से मिलाया गया।
सूचना सहायता षिविर सह निःषुल्क कांवरिया आवासन केन्द्रों में कल देर रात से बड़ी संख्या में कांवरियों ने विश्राम किया। प्रदर्षनी षिविर, बस स्टैण्ड के भीतर, बस स्टैण्ड के बाहर, नागेष्वर सूचना सहायता षिविर, बैद्यनाथ सूचना सहायता षिविर, वासुकि सूचना सहायता षिविर में 8 से 9 हजार कांवरियों ने विश्राम किया।


दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 444
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

संताल परगना के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने जरमुण्डी विधायक बादल के सुझावों एवं षिकायत को गम्भीरता से लेते हुए नगर पंचायत वासुकिनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी को कड़ाई से अनुपालन का निदेष दिया। साफ सफाई और पंचायत क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पर नगर पंचायत का कार्य संतोषप्रद नहीं मानते हुए जरमुण्डी के विधायक ने आयुक्त संताल परगना को अपनी भावना से अवगत कराया। आयुक्त ने जरमुण्डी बीडीओ सह मंदिर प्रभारी को यह निदेष दिया कि उपायुक्त दुमका द्वारा दिये गये सभी निदेषों का ससमय अनुपालन सुनिष्चित किया जाय। 
जरमुण्डी विधायक ने आज वासुकिनाथधाम में कहा कि श्रावणी मेला में जिला प्रषासन, पुलिस प्रषासन, स्वास्थ्य एवं सूचना एवं जनसम्पर्क आदि की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है इसके लिए दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार तथा सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं किन्तु नगर पंचायत को उपायुक्त द्वारा बार-बार निदेष दिये जाने के उपरांत भी उनका कार्य संतोषप्रद नहीं है। इनके कार्य में अभी भी सुधार जरूरी है ताकि कांवरियों को बेहतर सुविधा और वासुकिनाथ में मेला का रौनक सबको महसूस हो।



दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 443
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

सावन की दूसरी सोमवारी स्वास्थ्य षिविरों के लिए भी चुनौती रही। लगभग 2000 से अधिक कांवरियों ने स्वास्थ्य षिविरांे से सम्पर्क किया तथा कुल 1205 कांवरियों कि चिकित्सा की गई। जिनमें मुख्य प्रषासनिक षिविर से 352, स्वास्थ्य उपकेन्द्र 70, बस स्टैण्ड 190, रेलवे स्टेषन 149, सूचना मंडल 72, रेफरल अस्पताल 54, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 98, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तालझारी 60, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहारा 63, स्वास्थ्य षिविर बोगली 30, स्वास्थ्य षिविर मोतिहारा 15, स्वास्थ्य षिविर सुखजोरा से 52 कांवरियों कि चिकित्सा की गई। 




दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 442 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016 वासुकिनाथधाम में दूसरी सोमवारी को 4ः00 बजे अपराह्न तक कुल 84632 श्रद्धालु बाबा वासुकिनाथधाम पर जलार्पण कर चुके हैं। आज पट बंद होने तक यह संख्या 1 लाख तक पार कर जायेगी।
जलार्पण करने वालों में 2134 शीघ्र दर्षनम् दर्षनार्थी रहे। जलार्पण काउन्टर के माध्यम से 22600 से अधिक श्रद्धलुओं ने जल चढ़ाया। भागलपुर से होकर हंसडीहा के रास्ते आने वाले डाकबमों की संख्या कुल 1377 रही।
बाबा पर कुल चढ़ावा राषि 94939 रु जिनमें गोलक से 89145 एवं दान रसीद से 5794 रु रहा। चढ़ावा चाँदी का द्रव्य कुल 90 ग्राम रहा। 7 चाँदी का सिक्का 10 ग्राम एवं 6 चाँदी का सिक्का 5 ग्राम विक्रय हुआ।


दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 441 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

श्रद्धालुओं को खूब भाता है नींबू पानी

श्रावणी मेले के दौरान वासुकिनाथधाम में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के दुकान दूर-दूर से आये लोगों के द्वारा लगाया गया है। लगभग 9 से 10 हजार छोटी बड़ी दुकानों से वासुकिनाथधाम गांव सज जाता है। भुट्टा से भूख मिटती है तो नींबू पानी प्यास और गर्मी से राहत दिलाता है। तपाती गरमी मे भूखे प्यासे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को नींबू पानी काफी पसंद आता है। श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण करने के बाद नींबू पानी पीते नजर आते है। यह उनके लिए जीवन रक्षक घोल का काम करता है। मेला में टीम पीआरडी ने पाया कि 5 रु प्रति ग्लास की दर से यह नींबू पानी दिया जाता है। आईये जानते हैं कि एक नींबू पानी के काउंटर लगाने वाले रामजी कुमार जहानाबाद के बारे में जो प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को नींबू पानी पिलाते है। रामजी कुमार बताते है कि पिछले चार वर्षो से मैं यहाँ आता हुँ एवं श्रद्धालुओं की सेवा करता हुँ तथा प्रतिदिन 200 ग्लास श्रद्धालुओं को पिला पाता हुँ। वासुकिनाथधाम में बाबा की कृपा से मेरे परिवार का जीवन फलता फूलता है। इस बार की व्यवस्था से कांवरिया बहुत खुष नजर आ रहे हैं। मेला का और विस्तार हो यही हमारी कामना है।



दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 440 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

ड्यूटी नहीं सेवा है यह
- सुरक्षा बल
मेला में कांवरियों को जलार्पण कराने में सुरक्षा बल की अहम भूमिका है। श्रद्धालुओं के वासुकिनाथधाम पहुंच के बाद से लेकर जलार्पण करने तक सुरक्षा कर्मी अपने-अपने स्थान पर पूरे मुस्तैदी के साथ तैनात रहते है। श्रावणी मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में 103 चेक पोस्ट बनाये गये है एवं सभी चेक पोस्ट पर दिन दौगुनी रात चैगुनी कर सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए है।
श्रावणी मेला के दौरान अगर असली हीरो कहा जाय तो वह श्रद्धालुओं को संभालने वाले पुलिस प्रषासन ही है। इनके ही प्रयास से वासुकिनाथधाम आने वाले श्रद्धालु सही सलामत बाबा वासुकिनाथ तक कतारबद्ध होकर पहुंचाते है। पूरे दिन में कई बार ऐसा भी होता है की इन्हें आराम करने का मौका नही मिलता है।
पूरे मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्से से कुल 1500 महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी को श्रद्धालुओं के सेवा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इस मेला में कई ऐसे पुलिस कर्मी है जो बाबा वासुकिनाथ की सेवा में पिछले कई वर्ष से आ रहे है जबकि कई ऐसे भी पुलिस कर्मी है जो पहली बार बाबा के दरबार में आये है। 
उनकी ड्यूूटी मेला के दौरान कितनी कठिन है और अन्य दिनों के अपेक्षा कितनी अलग है ये जानने के लिए हमने सभी चेक पाॅईन्ट के कुछ पदाधिकारियों से बात की। बातचीत के लिए हमने पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मी को चुना।
नेतरहाट आई आर बी कैम्प से आये कुलदीप कुमार ने कहा कि बाबा वासुकिनाथधाम पहंुच कर श्रद्धालुओं की सेवा करना एक भावनात्मक ऐहसास है। जब हम सब यहा पहली बार आये तो हमें लगा की हमसब एक बेहद कठिन कार्य करने जा रहे है लेकिन वासुकिनाथधाम पहुंचने के 13 दिन श्रद्धालुओं की सेवा करने के बाद हमसब यहा हर बार पहुंच कर बाबा के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना चाहुंगा। उन्होंने कहा की हमसब कुल 800 लोग बाबा के दरबार में जंगल की ड्यूटी छोड़कर आये है। कुलदीप कुमार ने कहा इतने बड़े मेले में काम करने का अनुभव की कल्पना मैं कभी नही कर सकता था। बाबा ने मुझे बुलाया और मैं चाहूंगा कि हर बार सावन के महीने में बाबा मुझे सेवा करने का मौका दे। उनके साथ आये निलेष कुमार पासवान, षिवचरण उरांव, छोटे लाल राम, सहाबीर महतो, बैद्यनाथ कुमार ने कहा कि यहा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा मे हमसब को बहुत ही आनंद की प्राप्ति हो रही है और हमसब हर वर्ष इसी तरह यहा आना चाहेंगे। 
धनबाद से आयी अन्नू कुमारी सावन के पहले दिन से ही मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि हर दिन हजारों लोग यहा जलार्पण करने आ रहे है लेकिन मुझे कभी यह ऐहसास भी नही हुआ की इतनी बड़ी भीड़ को सभालना कठिन है बड़े ही सहज भाव से श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण करते है। बाबा के प्रांगण में रहना सौभाग्य वाले को ही मिलता है। मैं हर बार इसी तरह बाबा के प्रांगण में रह कर श्रद्धालुओं की सेवा करना चाहूंगी।
वासुकिनाथधाम स्थित नंदी चैक पर प्रतिनियुक्त रांची से आये बी एन भगत बताते है कि इससे ज्यादा पुण्य मुझे कही नही मिल सकता। बाबा के दरबार पहंुचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सब के नसीब में नही होता। मुझे यहा किसी प्रकार की कठनाई नही होती है पर, इस बात का डर रहता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के कष्ट न हो। मैं हर बार बाबा की सेवा में अपनी हाजरी लगवाने जरुर आना चाहूंगा।
रांची से आये राम रतन प्रसाद सिंह ने बताया कि मैं पिछले 10 वर्ष से बाबा की सेवा मे हूं और मैं हर बार इसी तरह आता रहुंगा अगर बाबा चाहेंगे।
आई आर बी 3 चतरा से आये अमोद कुमार, ललित चंद्र महतो, प्रकाष ने बताया कि बाबा वासुकिनाथ की सेवा में बुरा लगने प्रष्न ही नही उठता है यहाँ आना सब के बस की बात नही है किस्मत वाले ही होते है जिसको बाबा सेवा करने का मौका देते है।






दुमका 01 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 439 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

सोमवारी की सुबह डीसी एसपी ने संभाला कमान...
आज सावन के दूसरे सोमवारी को वासुकिनाथधाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के संस्कार मण्डप से लेकर दर्षनीया टीकर से कुछ पहले तक थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेषानी न हो इसके लिए प्रातः 3ः00 बजे से ही दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने वासुकिनाथ स्थित सभी 103 चेक पाॅइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दर्षनीया टीकर से भीतर आ रही गाड़ियों के प्रवेष पर पूरी तरह रोक लगा दी। उन्होंने निर्देष दिया कि जैसे ही कांवरियों की कतार पानी टंकी से आगे बढ़ती है दर्षनीया टीकर से सभी गाड़ियों का प्रवेष वर्जित कर दिया जाय। पूर्व से प्रवेष की गई गाड़ियों के निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर पंचायत के अध्यक्ष मंटू लाहा, अनुमंडल पदाधिकारी जिषान कमर तथा अन्य अधिकारियों के साथ दर्षनीया टीकर पहुंच कर कांवरियों के कतार और सुविधाओं का जायजा लिया। नगर पंचायत के कुछ विद्युत पोल पर एलईडी लाईट नहीं जाने के दौरान तुरंत ठीक कराने का निदेष दिया साथ ही प्रकाष व्यवस्था के लिए लगाये गये संवेदक को दर्षनीया टीकर के आस-पास जेनरेटर से प्रकाष व्यवस्था को बहाल करने का निर्देष दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस बल भीड़ को नियंत्रण में रखे लाइन दो लोगों के बीच दूरी बनाये रखे एवं किसी भी तरह के घूसपैठ न हो इसके लिए हमेषा तैयार रहें। डीसी और एसपी तथा अधिकारियों का दल पानी टंकी कैम्प पर ही सुबह 3 बजे से 9 बजे तक जमा रहा तथा भीड़ और कतार को नियमित किया जाता रहा। इसी बीच एक लाल बत्ती वाली बिहार से आने वाली गाड़ी ने भीतर आने का प्रयास किया जिसे वहीं रोक कर यह स्पष्ट कर दिया गया कि किसी प्रकार की वीआईपी पूजा बंद है और वे मंदिर के नियमों के अनुसार ही दर्षन करें। 
इसके बाद मंदिर कार्यालय पहुंच कर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के द्वारा पूरे विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर में सुबह 3ः30 बजे पुरोहित पूजा के बाद जलार्पण प्रारंभ हुआ। प्रत्येक दिन की तरह मंदिर प्रभारी वीडीओ दुमका संजय कुमार दास पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने जलार्पण शुरू कराया। वही देर रात से रूट लाईन को पुलिस उपाधीक्षक रोषन गुड़िया और अषोक कुमार सिंह संभाल रहे थे। सार्जेंट मेजर तथा पुलिस लाईन के सादे वेष में जवान भी रूट लाईन संभाल रहे थे। 
निरीक्षण के दौरान दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा के साथ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू लाहा, एसडीएम जिषान कमर, उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, पुलिस उपाधीक्षक रोषन गुड़िया और अषोक कुमार सिंह, बीडीओ संजय कुमार दास, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर मौजूद थे।