Wednesday, 8 April 2020

दिनांक- 5 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-303

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने समाहरणालय सभागार में विभिन्न दवाई दुकान के मालिकों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने की लड़ाई में आपका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।आपके सहयोग से हम निश्चित रूप से इस संक्रमण को रोकने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि सभी जरूरी दवाइयों का स्टॉक बना रहे इसे सुनिश्चित करें।दवाइयों के सप्लाई से संबंधित अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे अपने स्तर से दूर करें।जरूरी दवाइयों को अपने-अपने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध रखें ताकि आग आवश्यकता पड़ने पर लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि एसेंशियल सर्विसेज की गाड़ी को पूरे देश में कहीं भी नहीं रोका जा रहा है। अगर राज्य या राज्य से बाहर कहीं भी आपके दवाई ला रहे वाहन को रोका गया है तो इसकी सूचना दें,जिला प्रशासन अपने स्तर से प्रयास कर आपकी समस्या को हर हाल में दूर करेगा। अपने मेडिकल स्टोर में दवाई की कोई भी कमी हो तो उसे दूर कर लें ताकि विपरीत परिस्थिति में समस्या उत्पन्न नहीं हो।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि दवाई दुकान पर भी सोशल डिस्टेंसिंग बना रहे इसका ध्यान रखें। लोगों को 1 मीटर की दूरी पर खड़े रहने का आग्रह करें। आप सब भी अपना ख्याल रखें।

दवाई दुकान के मालिकों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि दुमका जिला में दवाई की कोई समस्या नहीं होगी। किसी भी परिस्थिति में लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।



दिनांक- 05 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-302

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए अपील के आलोक में आज दिनांक 05.04.2020 को रात्रि 9:00 बजे से 9 मिनट तक स्वत: संज्ञान में लेते हुए सभी घरेलू लाइट ऑफ किया जाना है। उक्त क्रम में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार एवं ऊर्जा विभाग झारखंड सरकार से निदेश प्राप्त है कि मात्र घरेलू लाइट ही ऑफ किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट अन्य घरेलू विद्युत उपकरण, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवाएं इससे मुक्त रहेंगे।

दिनांक- 4 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-301

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता का एक बेहतर उदाहरण...

उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान...

आकस्मिक परिस्थिति में कोरेनटाईन सेंटर में रखे व्यक्ति को गाड़ी के माध्यम से भागलपुर भेजा गया...

भागलपुर के रहने वाले रोहित कुमार यादव को जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा के कोरेनटाईन में रखा गया था। रोहित कुमार यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सरैयाहाट को अवगत कराया कि 3 अप्रैल को अपराहन 4:00 बजे उनकी मां का निधन हो गया है तथा श्राद्ध कर्म आदि निष्पादन हेतु उन्हें घर जाना अति आवश्यक है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरी घटना से उपायुक्त राजेश्वरी बी को अवगत कराया। उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला दंडाधिकारी भागलपुर से बात की एवं पूरे मामले की जानकारी दी। इसके उपरांत रोहित कुमार यादव के स्वास्थ्य की जांच की गई।जांच प्रतिवेदन,सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा बल के साथ वाहन के माध्यम से उन्हें भागलपुर के लिए विदा किया गया।

दिनांक- 4 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-300

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त राजेश्वरी बी को ग्रीनमाउंट एकेडमी के सचिव करुण कुमार राय ने 25000 रुपये एवं एनआईसी के लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर ने 8100 रुपये कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सहयोग राशि के रूप में दिया।
उपायुक्त ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी को को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए खर्च किया जाएगा।


दिनांक- 4 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-299

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं बाजार समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बाजार में कोई भी सामान की कमी नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए स्टॉक की जांच कर ले। सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे,इसे सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो,लोगों को कठिनाई नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए।कालाबाजारी करने वाले लोगों पर विधिसम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बाजार में ड्राई राशन जैसे सत्तू,चूड़ा,गुड इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी,जो बाजार में सामग्रियों की उपलब्धता पर नजर बनाए रखेगी।

Saturday, 4 April 2020

दिनांक- 4 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-298

गैस सिलेंडर की पूरी राशि भेज दी गई है...गैस सिलेंडर का मूल्य एजेंसी को भुगतान करें और सिलेंडर प्राप्त करें...

-राजेश्वरी बी,उपायुक्त दुमका

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभुकों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना है। सरकार द्वारा सभी उज्जवला योजना के लाभुकों के खाते में गैस सिलेंडर की पूरी राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जब भी लाभुक गैस सिलेंडर लेने जाएं तो अपने खाते से उक्त राशि को निकालकर जाएं और गैस सिलेंडर का मूल्य एजेंसी को भुगतान करें।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का भी निदेश दिया है।
दिनांक- 4 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-297

सभी इस विपरीत परिस्थिति में अपना हाथ बढ़ाएं...

कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंडों के गैस एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कई गैस एजेंसियों के द्वारा दाल भात केंद्र पर मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात की गई है जो वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सभी इस विपरीत परिस्थिति में अपना हाथ बढ़ाएं। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए यह सरकार और जिला प्रशासन की सोच है और इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न जगहों पर दाल भात केंद्र चलाये जा रहे हैं।

गैस सिलेंडर की डिलीवरी मैं विलंब नहीं हो,इसका ध्यान रखा जाए...

उपायुक्त ने कहा कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी मैं विलंब नहीं हो,इसका ध्यान रखा जाए।जो भी परेशानियां हैं उसे दूर करने का प्रयास अपने स्तर से करें ताकि आम जनों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। गैस का वितरण किसी एक स्थान पर नहीं किया जाए।उपभोक्ता के घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता किसी कारण एजेंसी तक पहुंचते हैं तो उक्त स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसे ध्यान में रखते हुए मार्किंग कराएं। गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय उपभोक्ता से अनावश्यक पैसे की मांग नहीं करे, इसे सुनिश्चित करें।

गैस सिलेंडर की पूरी राशि भेज दी गई है...गैस सिलेंडर का मूल्य एजेंसी को भुगतान करें और सिलेंडर प्राप्त करें...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभुकों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना है। सरकार द्वारा सभी उज्जवला योजना के लाभुकों के खाते में गैस सिलेंडर की पूरी राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जब भी लाभुक गैस सिलेंडर लेने जाएं तो अपने खाते से उक्त राशि को निकालकर जाएं और गैस सिलेंडर का मूल्य एजेंसी को भुगतान करें।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का भी निदेश दिया है।

उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों के मालिकों से कहा कि किसी प्रकार की परेशानी हो तो जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9508250080 एवं 9934414404 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।

15 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है...

इस दौरान अंचित गैस एजेंसी के मनोज सिंघानिया ने कहा कि एक सिलेंडर लेने के 15 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। कई बार लोग 15 दिन पूर्व ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए पहुंच जाते हैं और उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ता है।

बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,अपर समाहर्ता सुनील कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग,जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी उपस्थित थे।