Saturday, 31 May 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 131 दिनांक - 31/05/2014

आज दिनांक 31.05.2014 को उपायुक्त महोदय के निदेषानुसार सूचना भवन, दुमका के सभाकक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल संरक्षण हेतु जिला की आवष्यक्ता का आकलन एवं जिला कार्ययोजना बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया । इस कार्यषाला का शुभारंभ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्री मनोज कुमार रंजन, असैनिक  शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं आरक्षी उपाधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, दुमका, श्री प्रकाष चंद्र ने सभी स्टेक होल्डर का स्वागत किया एवं जिले के बाल संरक्षण से संबंधित सभी मुद्दों जैसे- बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल व्यापार, बाल शोषण आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एल.पी.ओ., श्री अनिल मोहन ठाकुर ने जुबेनाईल जस्टिस ऐक्ट पर विस्तृत जानकारी दी। जिले में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुआ। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए अपने क्षेत्र की दषा से सभी को अवगत कराया। तत्पष्चात् एक वृत चित्र ‘‘एक था बचपन’’ दिखाया गया एवं इस पर व्यापक चर्चा श्री राजेष कुमार गुप्ता एल.पी.ओ. गोड्डा एवं श्रीमती रंजू कुमारी, पी.ओ.(एन.आई.सी.) दुमका ने की। कार्यषाला के संचालन में श्री रितेष कुमार, डी.सी.पी.ओ. गोड्डा एवं श्री आषुतोष कुमार एल.पी.ओ. देवघर ने मुख्य रूप से भूमिका निभाई।
इस कार्यषाला में जिले के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे - जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला षिक्षा अधीक्षक, आरक्षी उपाधीक्षक, अवर निरीक्षक, अध्यक्ष एवं सभी सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रखंड के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, सभी थाना के बाल कल्याण पदाधिकारी, किषोर न्याय बोर्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  
कार्यषाला का समापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।



Thursday, 29 May 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 130 दिनांक - 29/05/2014

आज उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने एफ0टी0ओ0, डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट एवं मनरेगा श्रमिकों का एकाउन्ट फ्रिजिंग की अद्यतन की समीक्षा की। इस संबंध में निदेष दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित पोस्टआॅफिस से समन्वय स्थापित कर ससमय भुगतान सुनिष्चित करें। बैठक में मनरेगा श्रमिकों को यू0आई0डी0/आधार नं0 से जोड़ने पर बल दिया गया। आई0एच0एच0एल0 योजना के अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की गई। सभी वरीय पदाधिकारियों को निदेष दिया गया कि वे प्रखंड की सभी योजनाओं का औचक निरीक्षण करेंगे। किसी एक पंचायत में चल रहे योजनाओं यथा नरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी लेंगे। उपायुक्त ने यह भी निदेष दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी 2 जून को प्रत्येक पंचायत में आम सभा आयोजित करना सुनिष्चित करेंगे। शौचालय निर्माण के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पी0एच0ई0डी0 के कनीय अभियंता एवं मुखिया के साथ बैठक करें एवं अद्यतन जानकारी लें। सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें एवं कार्य की प्रगति में तेजी लाएँ। 
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Wednesday, 28 May 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 129 दिनांक - 28/05/2014

जिला योजना समिति की बैठक आज उपायुक्त के समाहरणालय सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष श्री पुलिसनाथ मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार द्वारा सम्पोषित बी0आर0जी0एफ0 योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में 33.34 करोड़ रूपये की लागत से कुल 1893 योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विधायक श्री नलिन सोरेन, विधायक श्री प्रदीप यादव, उपायुक्त श्री हर्ष मंगला, जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री अषोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सिंह सहित जिला परिषद के सभी सदस्यों का उप विकास आयुक्त श्री रमाषंकर प्रसाद ने अभिवादन किया और बैठक में प्रस्तुत एजेण्डे की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एस0पी0 काॅलेज स्थित एस0टी0एस0सी0 छात्रावास मरम्मती का कार्य शुरू करने, धान बीज वितरण, चापकल की मरम्मती, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं ट्रांसफर्मर बदलने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और इन मामलों में त्वरित कर्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक में कुछ माननीय सदस्यों ने संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों के बैठक मंे उपस्थित नहीं रहने के मामले को गंभिरता से लेने पर जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिला योजना समिति द्वारा उप समिति गठन से संबंधित सरकार द्वारा जारी प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में ग्रामीण विकास उप समिति गठन के बारे में समिति के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्णय के लिए माननीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। बैठक में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए अनुपात राषि आवंटन के संबंध में सरकार से मार्ग दर्षन की मांग करने हेतु निर्देर्षित किया गया। बैठक में जिले के संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।


Sunday, 25 May 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 128 दिनांक - 25/05/2014
मुख्यमंत्री ने आज लगभग तैंतीस करोड़ की लागत से निर्मित इन्जीनियरिंग काॅलेज का उद्घाटन किया। पी0पी0पी0 मोड़ पर टेक्नोइंडिया ग्रुप द्वारा संचालित इस इन्जीनियरिंग काॅलेज में इस वर्ष से पाँच संकायों में कुल तीन सौ छ़ात्र नामांकन करा सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समरोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेष के नवयुवकों को तकनीकि क्षेत्र में निपुण होना आवष्यक है सरकार ने इसी उदेष्य की पूर्ति हेतु चाईबासा, रामगढ़ एवं दुमका में इन्जीनियरिंग काॅलेज एवं सिल्ली में एक पाॅलिटेकनिक काॅलेज संचालित किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, श्री ए0के0पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार तकनीकि षिक्षा के विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सोच एवं प्रयास से भी अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेष में पाॅलिटेकनिक एवं आई0टी0आई0 के भी कई संस्थानों के निर्माण एवं संचालन की योजना बनायी जा रही है। बहुत जल्द परिणाम सामने आने की उम्मीद है। इस अवसर पर सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के कुलपति, टेक्नो इन्डिया ग्रुप के प्रतिनिधि, नगर पर्षद अध्यक्ष, विभिन्न राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं जिला के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  
 






    

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 127 दिनांक - 25/05/2014

 मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार हेमन्त सोरेन ने दुमका के इन्डोर स्टेडियम में कुल 342 लाभुकों के बीच नौ करोड़ तीन लाख दो हजार की परिसम्पत्तियों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना के अन्तर्गत कुल 206 पंचायतों को प्रति पंचायत चार लाख बत्तीय हजार रूपये की दर से कुल आठ करोड़ नवासी लाख बेरानवे हजार का ड्राफ्ट सभी पंचायत के मुखिया को सुपुर्द किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिषन के अन्तर्गत परिक्रमी निधि की कुल राषि बारह लाख साठ हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट कुल चैरासी स्वयं सहायता समूहों को प्रति स्वयं सहायता समूह 15000 की दर से मुख्यमंत्री ने वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 50 लाभुकों के बीच पेंषन स्वीकृति पत्र वितरित किया। साथ ही दो अभ्यर्थियों को अनुकम्पा के आधार पर पंचायत सेवक पद हेतु नियुक्ति पत्र भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना के अन्तर्गत दो लाभुकों के बीच कुल तीस हजार रूपये की राषि वितरित की गई।
  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को सहज और सुलभ हो इसी प्रयास की कड़ी में आज यह समरोह आयोजित किया गया है। पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हमने यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक पंचायत को दस लाख रूपये की राषि शुलभ करायी जायेगी। जिसकी आधी राषि आज प्रत्येक पंचायत को दी जा रही है। हमारी सरकार ने सभी पेंषन योजना में दो सौ रूपये की वृद्धि की है। हमारी सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को योजना का लाभ दिलाना चाहती है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों सड़क की स्वीकृति प्रदान किया है। मुख्यमंत्री के इन्डोर स्टेडियम, दुमका में आगमन पर कस्तुरवा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा पारम्परिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विषिष्ट अतिथियों का स्वागत उपायुक्त हर्ष मंगला ने किया। साथ ही धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त एवं मंच संचालन जीवानन्द यादव ने किया। इस अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्ष, विभिन्न राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं जिला के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।







 

Saturday, 24 May 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 126 दिनांक - 24/05/2014

आज दिनांक 24.05.2014 को श्री हर्ष मंगला, उपायुक्त, दुमका की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन हेतु प्रखण्डवार प्राप्त नामांकन सूची की समीक्षा के अनुमोदन हेतु समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। राज्य स्तरीय कार्यालय से प्राप्त मार्ग दर्षिका एवं दिनांक 21.05.2014 की बैठक में उपायुक्त, दुमका द्वारा दिये गये दिषा निर्देष के आलोक में प्रखण्डवार प्राप्त नामांकन सूची की समीक्षा हेतु उपायुक्त द्वारा उप विकास आयुक्त, दुमका के नेतृत्व में जिला षिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला जेंडर समन्वयक एवं जिला साधन सेवी की एक उप समिति गठित की गई। उक्त समिति को प्राप्त सूची की समीक्षा हेतु चेक लिस्ट बनाकर जाँच के क्रम में मुख्य रूप से निम्न अभिलेखों को देखा गया। 

  • विद्यालयवार प्राप्त सूची माता समिति द्वारा अनुषंसित है या नहीं
  • विद्यालयवार रिक्ति का आकलन निर्धारित मापदंड के अनुसार किया गया है या नहीं
  • विद्यालयवार रिक्ति के अनुसार सामाजिक वर्गों में रिक्तियों का विभाजन सही ढंग से किया गया है या नहीं
  • प्रखंड नामांकन समिति द्वारा प्रामण पत्र दिया गया है या नहीं
  • अनुषंसित चयन सूची पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित सभी नामांकन समिति के सदस्यों का हस्ताक्षर किया गया है या नहीं। 

जाँचोपरांत विद्यालयवार नामांकन हेतु चयनित बालिकाओं की सूची को अनुमोदित करने का निर्णय लिया गया। 
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रामाषंकर प्रसाद, जिला षिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मसुदी टुडू, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री पीयुष कुमार, जिला जेंडर समन्वयक, श्रीमती सिंहासनी कुमारी, जिला साधन सेवी श्री मनोज कुमार अम्बष्ट, समेकित षिक्षा प्रभारी श्री सुधांषू भुषण चतुर्वेदी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी सहित सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड षिक्षा प्रसार पदाधिकारी कस्तुरबा वि़द्यालय की वार्डेन, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखण्ड नामांकन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 125 दिनांक - 24/05/2014

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के कर कमलों से दुमका जिला के सभी पंचायतों को मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना अन्तर्गत पी0सी0सी0 सड़क निर्माण हेतु बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से राषि वितरण का कार्यक्रम दिनांक - 25.05.2014 को स्थानीय इण्डोर स्टेडियम, दुमका में 10ः30 बजे पूर्वाह्न निर्धारित है। उपायुक्त, दुमका ने जिला के सभी मुखिया से अनुरोध किया है कि वे अपने पंचायत सचिव के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजना राषि का बैंक ड्राफ्ट प्राप्त करना सुनिष्चित करेंगे।