Saturday, 27 September 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 207 दिनांक - 27/09/2014
दषहरा पर्व 2014 के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, दुमका के द्वारा संयुक्त आदेष जारी किया गया है। इस अवसर पर दुमका जिले में झाँकी एवं जुलूस निकाले जाते हैं, और मेले भी लगते हैं। कुछ स्थानों पर मूर्ति विसर्जन एवं जुलूस को लेकर शांति भंग होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए यह अत्यन्त आवष्यक है कि जहाँ जुलूस निकाला जाता है मेले लगते हैं वहाँ पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। शांति समिति के सदस्य प्रतिकूल परिस्थितियों में कन्ट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त को सूचना देंगे। पूजा समितियाँ पंडालों में निष्चित तौर पर अग्निषामक यंत्र रखेंगे। साथ ही बालू से भरी बाल्टी आदि भी रखेंगे, ताकि विषेष परिस्थति में इसका उपयोग कर आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सके। पंडालों में बिजली हेतु हुक आदि लगाकर बिजली की व्यवस्था नहीं करना चाहिए। पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में जेनेरेटर की व्यवस्था रखनी चाहिए ताकि बिजली गुल होने की स्थिति में अवांछित घटनाओं को अंजाम देने पर अंकुष लगाया जा सके। सभी पूजा समितियाँ असामाजिक तत्वों पर अंकुष रखने हेतु अपने स्तर से कुछ वोलेंटियर्स को रखना चाहिए जिससे महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं को अलग-अलग लाईन बनाने में सहायता मिले। साथ ही यातायात आदि को भी पंडाल के पास व्यवस्थित करने में सहायता करना चाहिए। सभी वोलेंटियर्स को पूजा समितियों के द्वारा बैज अवष्य दिया जाना चाहिए ताकि उनकी पहचान हो सके।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 206 दिनांक - 26/09/2014

आज दिनांक 26.09.2014 को सूचना भवन, दुमका में चयनित पिछडे़ प्रखण्डों में वार्षिक कार्य योजना एवं श्रम बजट 2015-16 तैयार करने हेतु जिला परिषद के सदस्यों एवं पंचायत समिति के सदस्यों को प्रषिक्षण देने हेतु एक दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई। उक्त कार्यषाला में आई0पी0पी0ई0 अन्तर्गत आच्छादित नौ प्रखण्डों में वार्षिक कार्य योजना एवं श्रम बजट 2015-16 को सफल बनाने हेतु चयनित जिला संसाधन सेवियों द्वारा प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में मनरेगा के प्रमुख उद्देष्य, गहन सहभागी नियोजन अभ्यास (आई0पी0पी0ई0) की आवष्यकता, प्रक्रिया, प्रखण्ड योजना दल का चयन, सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र, मौसमी मानचित्र इत्यादि पर श्री संजय कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, दुमका एवं श्री चन्द्रषेखर पाण्डेय, परियोजना पदाधिकारी, डी0आर0डी0ए0, दुमका द्वारा जानकारी दी गई। प्रषिक्षण में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र, दुमका एवं डी0आर0डी0ए0 कर्मी उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 205 दिनांक - 24/09/2014

आज दिनांक 24 सितम्बर 2014 को सूचना भवन सभागार में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत क्वीज प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं श्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एस.पी.काॅलेज दुमका, एस.पी. महिला काॅलेज दुमका, संत जेविर्यस काॅलेज महारो, पी.जी. सेन्टर दुमका इत्यादि महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रषिक्षु भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री आकांक्षा रंजन ने उपस्थित छात्र/छात्राओं से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने अपने महाविद्यलय के वैसे छात्र/छात्राओं का जिनकी उम्र 18 या 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में अंकित कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दुमका श्री सुधीर कुमार ने उपस्थित छात्र/छात्राओं से अपील की कि वे सभी अपने स्तर से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ताकि सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिष्चित हो सके। निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं महाविद्यलयों से आये अध्यापकों ने भी छात्र/छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 204 दिनांक - 24/09/2014

उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला के आदेषानुसार ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन अगामी 27 एवं 29 सितम्बर 2014 को किया जाएगा। दुमका जिलान्तर्गत सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों/हल्कों के लिए षिविर लगाकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं यथा सामाजिक सुरक्षा, इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आगजनी, बज्रपात इत्यादि योजनाओं से संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन करेंगे। संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी के साथ पर्यवेक्षक टीम बनाई जाएगी जो इस कार्यक्रम की निगरानी करेगी। जिन लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न योजनाओं के तहत पेंषन स्वीकृत किया जा चुका है वे अपना बैंक खाता संख्या ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम षिविर में संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि उन्हें पेंषन की राषि मिल सके। आम नागरिक इस कार्यक्रम में भाग लेकर संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा है कि हम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनषील हैं। सरकारी याजनाओं का शतप्रतिषत लाभ आम जनता को मिले यही हमारा लक्ष्य है। सभी संबंधित पदाधिकारी लाभुकों की हरेक समस्या को गंभीरता से सुनेंगे एवं उनका त्वरित निष्पादन करेंगे। 

Friday, 19 September 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 203 दिनांक - 19/09/2014

‘‘मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना’’ एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके लक्ष्य एवं उद्देश्य अत्यन्त ही व्यापक हैं। योजना के सफल कार्यान्वयन से समाज की कई विसंगतियों को दूर करते हुए बालिकाओं को सबल बनाया जा सकता है। परिणामस्वरूप जिले में अशिक्षा एवं गरीबी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस योजना के अन्तर्गत अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में पात्र लाभुकों को आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से जिलान्तर्गत सरैयाहाट, रानेश्वर, गोपीकान्दर, जरमुण्डी तथा रामगढ़  प्रखंडों में 23/09/2014 को 11ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अपराह्न तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, मसलिया तथा कठीकुण्ड प्रखंडों में 24/09/2014 को 11ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अपराह्न तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों के बीच कार्यों का निर्धारण किया गया है। शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। उनके अधीनस्थ महिला पर्यवेक्षिका तथा आंगनबाड़ी सेविका आवश्यक सहयोग करेंगे तथा प्रावधान के अनुसार अभिलेख इत्यादि संधारित करेंगे। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले लाभुकों को तत्संबंधी प्रमाण-पत्र, जाँचोपरान्त शिविर में ही उपलब्ध करायेंगे। लाभूकों को आवश्यकतानुसार जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण-पत्र जाँचोपरांत शिविर में ही संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, लाभूकों के लिए संस्थागत प्रसव, जन्म तथा परिवार नियोजन से संबंधित प्रमाण-पत्र शिविर के दौरान ही जाँचोपरांत निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। सभी पदाधिकारी शिविर में अपने अधीनस्थ संबंधित कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहकर 04ः00 बजे अपराह्न तक आवेदन-पत्र की जाँच तथा प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने से संबंधित कार्य निष्पादित करेंगे। संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी शिविर में उपस्थित रहकर योजना के क्रियान्वयन का अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित करेंगे। शिविर की समाप्ति के उपरांत प्रतिवेदन उपायुक्त, दुमका को सौंपेंगे।

Tuesday, 16 September 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 202 दिनांक - 16/09/2014

आज दिनांक 16 सितम्बर 2014 को सूचना भवन सभागार में उपनिदेषक राजभाषा संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आयुक्त, संताल परगना प्रमंडल, दुमका श्री एहतेषामुल हक ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी हिन्दी भाषी हिन्दी के प्रगति हेतु आगे आये साथ ही यह भी कहा कि निराष होने की जरूरत नहीं है हिन्दी आज भी अपने दम पर खड़ी है और निरंतर प्रगतिषील है। इस अवसर पर दुमका जिला के साहित्यकार एवं कवि हिन्दी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाष डालते हुए हिन्दी सप्ताह समारोह मनाया। वक्ताओं में मुख्य रूप से डाॅ0 प्रमोदिनी हाँसदा, डाॅ0 रामवरण चैधरी, डाॅ0 अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अषोक सिंह, बालगोविन्द मिश्र, अनन्त लाल खिरहर, विष्वजीत राहा, विद्यापति झा इत्यादि लोगों ने हिन्दी की दषा दिषा पर विस्तार पर प्रकाष डाला।
इस अवसर पर झारखण्ड कला केन्द्र के छात्र/छात्राओं ने तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने स्वागत गीत/सरस्वती वंदना तथा हिन्दी गीत प्रस्तुत किया।  
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन में सुश्री पायल कुमारी ने ‘‘रात मेरे सपने में हिन्दी आई’’ के बाद अपर समाहत्र्ता दुमका श्री उदय प्रताप ने अपनी कविता देखो बसंत आया तथा खेल देखो जारी है। काव्य पाठ में विद्यापति झा ने अपने स्0 पिता जी श्री सतीष चन्द्र झा की कविता सुनाई इसके साथ ही डाॅ0 अमरेन्द्र कुमार सिन्हा श्री बाल गोविन्द मिश्र, डाॅ0 रामवरण चैधरी जी ने मनमोहक काव्य पाठ कर माहोल को रसमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन गौर कान्त झा ने किया।


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 201 दिनांक - 16/09/2014

राजभवन दुमका में दुमका जिला के झारखण्ड प्रषासनिक सेवा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के उस पहल की सराहना की जिसके कारण अब झारखण्ड प्रषासनिक सेवा के अधिकारी संयुक्त सचिव, विषेष सचिव एवं अन्य उच्च पदों तक प्रोन्नत किये जा सकते है। इसके पूर्व झारखण्ड प्रषासनिक सेवा के अधिकारी उप सचिव के पद तक प्रोन्नत होते-होते सेवा निवृत्त हो जाते थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड प्रषासनिक सेवा के अधिकारियों को उनका अधिकार प्राप्त हुआ है न कि मैने कोई मेहरबानी की है। मेरा सौभाग्य है कि यह कार्य मेरे द्वारा हुआ। आप सभी पदाधिकारी राज्य के विकास की रीढ़ हैं आपके सार्थक प्रयास से हीं राज्य का विकास संभव है। आपके निष्ठा का हम आदर करते हैं एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, दुमका, आयुक्त के सचिव, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिले के सभी झारखण्ड प्रषासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।