Friday, 22 June 2018

दुमका 22 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 326 
दुमका के बड़ा बांध (पोखरा) में बड़ी संख्या में मछली मरने की घटना पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि आवांछित मछलीयों (जंगली मछलीयों) को तलाब से हटाने के लिए महुआ खली डाला जाता है जिससे आवांछित मछलीयां मर जाती है। और महुआ खली से कुछ दिन के उपरांत घास जन्म ले लेता है। उन्होंने बताया कि ऐसी आवांछित मछलीयां तलाब में रहने से अच्छे किस्म की मछलीयां को नुकसान होता है तथा उनकी वृद्धि नही हो पाती है। यह महुआ खली पानी को खराब नही करता है, ना ही पानी जहरीला होता है साथ ही इससे अच्छे किस्म के मछलीयों को किसी प्रकार का नुकसान भी नही पहुंचता है।

दुमका 22 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 325 
संयुक्त सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग उदय प्रताप, भा0 प्र0 से0 की अध्यक्षता में राजस्व विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने सर्वप्रथम सीएनटी/एसपीटी एक्ट पर विस्तृत रुप से जानकारी दी। उन्होंने राजस्व से संबंधित मामलों यथा निःषुल्क भू-हस्तांतरण, राजस्व विभाग से प्राप्त आवेदन, भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण आदि संबंधित मामलों पर विस्तृत रुप से समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यो की प्रषांसा की। साथ ही जन संवाद, ए0 सी0 पी0/एम0ए0सी0पी0, ईज आॅफ डूईंग बिजनस, वेट लैंड क्षतिपुरक वन रोपण आदि पर वस्तृत रुप से समीक्षा की। उन्होंने नीलाम पत्र से संबंधित बड़े बकाये दरों का सूची तैयार कर वसूली का निदेष दिया। साथ ही एम0ए0सी0पी0 का शीघ्र निष्पादन करने की बात कही। उन्होंने दाखिल, खारिज, लंबित मामलों में आ रही समस्या पर विभाग को अवगत कराने का निदेष दिया तथा भू-अर्जन के कार्य को तेजी से निष्पादन करने का निदेष दिया।


दुमका 22 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 324 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा गोद लिया गया मसलिया प्रखंड के आदर्श गांव हथिया पाथर पहुँचकर गाँव मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तसर धागा निर्माण के प्रशिक्षण केंद्र का भी  फीता काटकर कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि आदर्श  गाँव मे सभी जरूरी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। लेकिन उससे भी ज्यादा महत्पूर्ण यहाँ की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस दिशा में जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुमका जिला में तसर का उत्पादन बहुत अधिक है और पूरे देश का 50 फीसदी तसर का उत्पादन सिर्फ दुमका जिला करता है। तसर के क्षेत्र में इस जिले में अपार संभावनाएं हैं जिसे ध्यान में रखते हुए यहां की महिलाओं को तसर के धागा उत्पादन कार्य से जोड़ा गया है। 25 मशीन इस ट्रेनिंग सेंटर में लगाया गया है और बहुत जल्द और भी मशीन लगाये जायेंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके। उनके जीवन स्तर में सुधार आये। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोग काफी मेहनती हैं। महिलाओं में भी कुछ करने का गजब उत्साह है। जिला प्रशासन बस एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। तसर के धागे की कीमत बहुत अधिक है। 450 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सरकार इन महिलाओं के द्वारा बनाये धागे को खरीदेगी। साथ ही धागे की गुणवत्ता को देखते हुए ये धागे और भी महंगे दर पर खरीदा जायेगा । इस दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्र के रंग रोगन कराने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया। उपायुक्त ने कहा कि सेन्ट्रल सिल्क बोर्ड के द्वारा बहुत जल्द जिला प्रषासन को 200 अटल मषीन उपलब्ध कराया जायेगा। इससे मयूराक्षी सिल्क निर्माण कार्य को नयी गति मिलेगी। जिला प्रषासन सरकार के सहयोग से मयूराक्षी सिल्क की मार्केटिंक करेगी। मयूराक्षी सिल्क आॅनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। 
उपायुक्त हरिनबहाल पंचायत के धोबना गांव पहंुचकर तसर कोकून भंडार गृह का अवलोकन किया।
इसके उपरांत उपायुक्त मुकेश कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया पाथर पहुँच कर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया एवम स्थानीय मुखिया मीनू मरांडी के कार्यों की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुखिया द्वारा किया गया कार्य प्रसंशनीय है। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के क्लासरूम , भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निदेश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द से जल्द बच्चों की सारी सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पार्क का भी निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करायें।
उन्होंने  कहा कि जिला प्रशासन चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। बहुत जल्द यहाँ के 100 महिलाओं को स्कूल ड्रेस के निर्माण कार्य से जोड़ा जाएगा। जो बाजार के दर से कम दर पर उपलब्ध होगा। इसके लिए 30 उच्च गुणवत्ता वाले सिलाई मशीन का भी आर्डर जिला प्रशासन द्वारा दे दिया गया है। इन महिलाओं के द्वारा स्टीचिंग का कार्य किया जाएगा। सरकार तथा जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण के दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर सिंह पंचायत की मुखिया मीनू मरांडी आदि उपस्थित थे।




Thursday, 21 June 2018

दुमका 21 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 323 
उपायुक्त सह अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति मुकेष कुमार के निदेषानुसार अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए संबंधित कारणों की समीक्षा की गई साथ ही बस, ट्रक एवं टेम्पू के लिए शहर में रुट निर्धारण पर विचार विमर्ष किया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अनावष्यक रुप से बस चालक यत्र-तत्र बस को खड़ा ना करें। रुट परमिट के हिसाब से समयानुसार संबंधित जगह पर ही बस को रोके, बस ऐसोसिएषन इसे सुनिष्चित करेें। उन्होंने कहा कि वैसे वाहन (ट्रक, बस,) जिनका दुमका का परमिट नही है, वे शहर में प्रवेष नही करेंगे तथा यदि किसी कार्यवष उन्हें दुमका शहरी क्षेत्र में प्रवेष करना हो तो वे नो इंट्री (9 बजे रात्रि के बाद) प्रवेष करेंगे। उन्होंने नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी को निदेष दिया कि टेम्पू पड़ाव की व्यवस्था के लिए जगह चिन्हितीकरण का कार्य जल्द से जल्द करें। बस ऐसोसिएसन को निदेष दिया कि बस में ओवरलोड ना किया जाय ना ही यात्रियों को बस के उपर बैठने दिया जाय। एक सप्ताह के भीतर ओवरलोड की समस्या को सुधारे नही तो विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। बैठक में टेम्पू के रुट निर्धारण के लिए आॅटो ऐसोसिएसन तथा बस ऐसोसिएसन के साथ विचार विमर्ष किया गया तथा बस स्टैण्ड आने वाले टेम्पू को छोटा बस पड़ाव पर टेेम्पू पड़ाव बनाने का प्रस्ताव दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन टेम्पू पड़ाव के  लिए देना चाहता हो तो व्यक्ति तथा जिला प्रषासन के बीच करार किया जायेगा तथा पार्किंग से होने वाली आमदनी जमीन मालिक को दी जायेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया जायेगा जो पार्किंग के जमीन से सम्बधित समस्याओं को देखेगी। बैठक में चेम्बर आॅफ काॅमर्स को निदेष दिया गया कि वैसे जगह जहां दुकान और घर एक जगह पर हैं वहां सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कोई वाहन पार्क ना करें इसे सुनिष्चित करे। सड़क पर पड़े विल्डिंग मटैरियल को जब्त करते हुए मालिक पर विधिसम्मत कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट संस्थान (होटल, माॅल, डाॅक्टर्स क्लीनिक) अपनी-अपनी पार्किंग व्यवस्था सुनिष्चित करे।
बैठक में यातायात नियम उल्लंघन पर सुझाव मांगा गया साथ ही वाहन पर नाईट रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का निदेष दिया गया। उन्होंने नगर थाना को निदेष दिया कि वैसे चार पहिया वाहन जो रात में एक लाईट जलाकर चलते है उनपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाय। उन्होंने टेम्पू ऐसोसिएसन को निदेष दिया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी टेम्पू के दाहिने तरफ आयरन रड लगाया जाय। उन्होंने सिविल सर्जन को निदेष दिया कि कैम्प लगाकर सभी वाहन चालकों का आई चेकअप करे।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन दुमका, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, चेम्बर आॅफ काॅमर्स अध्यक्ष, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी, बस आॅनर ऐसोसिएसन, आॅटो आॅनर ऐसोसिएसन, आॅटो ड्राईवर ऐसोसिएसन तथा संबंधित लोग उपस्थित थे।

दुमका 21 जून 2018      प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 322
अपर मुख्य सचिव के निदेष में दीनदयाल अन्तयोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिषन (क्।ल्-छन्स्ड) के ैन्ैट घटक के तहत दुमका नगर परिषद में पथ विक्रेताओं के 12 सदस्यों मंे से कुल प्राप्त 9 नामांकन फार्म के आधार पर निर्विरोध 9 सदस्यों का चुनाव सम्पन्न किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची निम्नवत है:-
क्र0स0 नाम कोेटि लिंग
1 मो0 अब्बास पिछड़ा वर्ग पुरुष
2 श्री राम जानकी साह पिछड़ा वर्ग पुरुष
3 श्री नवीन चन्द्र ठाकुर पिछड़ा वर्ग पुरुष
4 मो0 इबरार पिछड़ा वर्ग पुरुष
5 श्री नन्द किषोर साह पिछड़ा वर्ग पुरुष
6 श्री राधिका तिवारी सामान्य पुरुष
7 श्रीमती बिमला देवी पिछड़ा वर्ग महिला
8 श्री रतन दास अनुसूचित जाति पुरुष
9 श्रीमती उषा देवी पिछड़ा वर्ग महिला

दुमका 21 जून 2018     
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 321
इंडोर स्टेडियम दुमका में चुतर्थ अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने द्वीप प्रज्जवलित कर योग शिविर कार्यक्रम कीे विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने कहा कि योग जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि बिना दवा के भी आप योग के माध्यम से निरोग रह सकते है। प्रतिदिन वक्त निकाल कर अपनी दिनचर्या में योग को जोड़ने का कार्य करें। योग की महत्ता को समझे तथा लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करें। इससे आपके जीवन में बदलाव आयेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि योग दिमाग, शरीर और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। योग समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि सिर्फ आज ही नही प्रतिदिन योग को अपने जीवन का अंग बनाये।

पतंजलि के प्रशिक्षिकों ने योग शिविर कार्यक्रम का विधिवत रुप से संचालन किया एवं उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी के साथ उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, जिले के सभी अधिकारी, प्रशिक्षक के रुप में पतंजलि (भारत स्वाभिमान) के जिला संयोजक सूरज कान्त मंडल, सुभद्रा कुमारी, मनोरमा कुमारी, पुरुषोत्तम दर्वे, संतोश कुमार, प्रषांत कुमार, धनज्जय, पुनम भगत, रेखा देवी, मनोज कुमार, अमन कौशल कुमार, रमेश कुमार, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें तथा बड़ी तादाद में स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।


Wednesday, 20 June 2018

दुमका 20 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 320 
समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिषन के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि 30 जून तक सभी ब्लाॅक को आॅडिएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित है, कार्य में तेजी लाकर हम लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया कि जुलाई माह तक अपने-अपने ब्लाॅक में सर्वे कराकर बचे शौचालय निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि लाभुक को ही शौचालय मिले इस बात को सुनिष्चत करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया कि एक घर में 12 व्यक्ति से अधिक रहने पर 2 शौचालय दिया जाय अन्यथा 1 शौचालय का निर्माण किया जाय। पंचायत सेवक और रोजगार सेवक निरंतर योजनाओं की मोनिटरिंग करे तथा कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता ना हो इसका ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ग्रही, आईसी के माध्यम से अधिक से अधिक लोग को शौचालय प्रति जागरुक करें, निर्माण कराने तथा उपयोग हेतु लोगों को प्रेरित करें। 
आवास योजना की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि 35 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य को 15 नवम्बर तक पूरा करे। उन्होंने कहा कि यदि आवष्यकता पड़े तो अलग से मैन पावर की व्यवस्था करे ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी आ सके।
बैठक में डीआरडीए निदेषक दिलेष्वर महतो, निदेषक एनईपी विनय कुमार सिंकु, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनरायण यादव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।