Saturday 1 June 2019

दुमका 01 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0627

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के निदेश पर आपदा से प्रभावित लोगों के बीच चावल का वितरण प्रखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा किया गया। अधिकारियों द्वारा उनके घर तक अनाज की बोरियां पहुचाई गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों आंधी तूफान से कई लोगों के घर उजड़ गए थे। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आपदा से प्रभावित सभी लोगों तक अनाज पहुचायी जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी को निदेश दिया गया है। 
इसी क्रम में सरैयाहाट प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रक्षा पंचायत के धोबरानी गांव में आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत हेतु चावल प्रदान किया गया वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह सरैया द्वारा भी आपदा से प्रभावित लोगों के बीच चावल का वितरण किया गया।


No comments:

Post a Comment