Friday 20 March 2020

दिनांक- 08 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-223



राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

प्रखंड कार्यालय जामा एवं चाईल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट (सिनी) के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड विकास भवन में प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से शामिल किशोरियों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर किशोरियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लिंग आधारित कुरीतियों को चुनौतियां दी। इस मौके पर जामा प्रखंड के 10 पंचायतों भैरबपुर, टेंगधोवा, छैलापाथर, खटंगी,चिकनिया,आसनजोर, पलासी ,सरसाबाद, सिमरा और महुलबाना में महिलाओ के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु एवं भेदभाव मुक्त समाज बनाने हेतु ग्रामीणों,फ्रंट लाइन वर्कर, किशोरियों के माता पिता और अभिभावकों ने इन बिंदुओं पर शपथ लिया। 
लड़की और लड़का में फर्क नहीं करेंग, दोनों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, लड़कियों के फैसले / विचारों का सम्मान करेंगे, हम अपने आस-पास बाल विवाह नहीं होने देंगे, बेटी के जन्म को भी उत्साह-पूर्वक मनायेंगे, लड़कियों के शिक्षा को प्रोत्साहित करेंगे एवं स्कूल नहीं जाने वाली लड़कियों को शिक्षा से जोड़ेंगे, हम अपने आस पास लड़कियों के साथ होने वाले छेड़छाड़ का विरोध करेंगे, हम बाल अधिकारों का हनन होने से रोकेंगे, भेदभाव मुक्त सेवा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त दुमका श्री शेखर जमुआर ने उपस्थित सभी किशोरियों एवं महिलाओ से कहा कि आपके अन्दर असीम क्षमता हैं। आप उस क्षमता को पहचानिए और जीवन के किसी भी क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ लग जाइये। आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों से उपरोक्त योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में प्रखंड कार्यालय जामा और सिनी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में संयुक्त रुप से किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साधू चरण देवगम ने कहा कि महिलाओं के प्रति इज्जत , प्रशंसा तथा प्यार प्रकट करने के लिए तथा उनका आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। किसी भी देश और समाज का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। महिलाओं की आधी आबादी यदि किसी भी क्षेत्र में पिछड़ती है तो पूरा समाज पिछड़ जायेगा। आवश्यकता है तो महिलाओं को आगे बढ़ाकर उनकी प्रतिभाओं का सम्मान करने की।
सिनी संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी से सृष्टि बनी है। वह घर में हो या बाहर में हर जगह अपनी प्रतिभा का परिचय देती है। देश-दुनिया की अनेक महिलाओं ने अपनी प्रतिभा तथा बहादुरी का परिचय देकर पूरे विश्व को गौरवान्वित किया है। इनकी प्रतिभा का लोहा दुनिया मानती है।
अंतराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित कई किशोरियों ने अपनी कविता पाठ ,भाषण एवं गायन कला के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 
इस मौके पर अंचल अधिकारी जामा, प्रखंड कार्यालय, जामा एवं सिनी संस्था के अधिकारी, अंचल रणजीत, चैतन्य, तारिक, पूजा, सम्युल,राजू,रवि,कुलदीप, बिनोद, सहित काफी लोग उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment