Thursday 5 March 2020

दिनांक- 03 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-206

गांधी मैदान दुमका में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त शेखर जमुआर ने बच्चों को पुरस्कृत कर किया। दो दिवसीय प्रतिभा खोज खेलोत्सव के तहत सोमवार ओर मंगलवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, रिले रेस, स्विमिंग, हाई जंप, शॉट पुट थ्रो, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। दुमका सरकारी बस स्टैंड में स्थित नवनिर्मित स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जरमुंडी प्रखंड की पार्वती कुमारी ने प्रथम स्थान, जामा प्रखंड की मीना मरांडी ने द्वितीय स्थान तथा मसलिया प्रखंड की नीलू हेंब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में मसलिया प्रखंड के विनोद सोरेन ने प्रथम स्थान, काठीकुंड प्रखंड के विजय मरांडी ने द्वितीय स्थान तथा जरमुंडी प्रखंड के बुदुलाल मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक रिले रेस प्रतियोगिता में मसलिया प्रखंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड की टीम रही वहीं तृतीय स्थान जामा प्रखंड की टीम रही। बालिका रिले रेस प्रतियोगिता में रानीश्वर प्रखंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर मसलिया प्रखंड की टीम रही तथा तृतीय स्थान पर जरमुंडी प्रखंड की टीम अपनी जगह बनाई। 400 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में मसलिया प्रखंड के मनीष हांसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड के आजना मोहली रहे वही तृतीय स्थान पर जामा प्रखंड के मिट्ठू कपरी ने अपनी जगह बनाई। 400 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में रामगढ़ प्रखंड की छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड की मरियम सोरेन रही वही तृतीय स्थान पर गोपीकंदर प्रखंड की विनीता बास्की ने अपनी जगह बनाई। 200 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में जामा प्रखंड की अवंती हेंब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड की कोमिशिला मरांडी रही तथा तृतीय स्थान पर रानीश्वर प्रखंड की परमिता मंडल रही। 200 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में गोपीकंदर प्रखंड के सोम सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर मसलियां प्रखंड के आनंद कुमार रहे तथा तृतीय स्थान पर जामा प्रखंड के राजेश मरांडी रहे। 800 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में गोपीकांदर प्रखंड की सरिता मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड की बबीता मरांडी रही तथा तृतीय स्थान पर काठीकुंड प्रखंड के आशा किरण मुर्मू रही। 800 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में मसलिया प्रखंड के मेंसल सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर प्रखंड के मुबारक अंसारी रहे तथा तृतीय स्थान पर गोपीकांदर प्रखंड के सफैल मरांडी रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में अवंती हेंब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर रानेश्वर प्रखंड की प्रमिला मंडल रही तथा तृतीय स्थान पर मसलिया प्रखंड की अंजली सोरेन रही। 100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में मसलिया प्रखंड के मनीष हांसदा प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान पर शिकारीपाड़ा प्रखंड के अंजना मोहली रहे तथा तृतीय स्थान पर जरमुंडी प्रखंड के परमेश्वर हांसदा रहे।




No comments:

Post a Comment