Thursday 5 March 2020

दिनांक- 01 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-197

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं टैलेंट हंट प्रतियोगिता की बैठक की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव 2 एवं 3 मार्च को दुमका के गांधी मैदान में तथा सरकारी बस स्टैंड में स्थित नवनिर्मित स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिताएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से बसों द्वारा लगभग 2000 बच्चों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव शुरू होने से पहले पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इसके सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को व्यवस्था करने हेतु नियुक्त किया गया है। प्रशासन की मंशा है कि हर गांव में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें उचित प्लेटफार्म दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। दो दिवसीय खेल महोत्सव में 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, रिले रेस, स्विमिंग, हाई जंप, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, इत्यादि कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिया कि ससमय खेल महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एक एंबुलेंस की सुविधा गांधी मैदान में उपलब्ध रहे। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment