Friday 20 March 2020

दिनांक- 17 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-231

उपायुक्त शेखर जमुआर ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। आयोजित जनता दरबार मे बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
आवास योजना, पेंशन,राशन कार्ड से संबंधित मामले मुख्य रूप से जनता दरबार मे सामने आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों की शत प्रतिशत समस्याओं का समाधान करना इस जनता दरबार का उद्देश्य है। जनता दरबार के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी जानकारी दें ताकि उनकी भी समस्याओं को दूर किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के ही उद्देश्य से "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम भी आयोजन किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता दरबार का आयोजन समय समय पर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समाधान किया जा सके।उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाय ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।


No comments:

Post a Comment