Thursday 5 March 2020

दिनांक- 02 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-199

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेलोत्सव 2020 का आयोजन गांधी मैदान दुमका में हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। महोत्सव में प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 8 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, स्विमिंग का आयोजन किया गया। 100 मीटर बालिका एवं बालक दौड़ में 10-10 बच्चों को चयनित किया गया। इसी तरह बालक बालिका लांग जम्प प्रतियोगिता में भी 10 बालक एवं 10 बालिका को चयनित किया गया। स्विमिंग प्रतियोगिता में 29 बच्चों ने भाग लिया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन स्विमिंग में बच्चों को चयनित किया जाएगा। इन सभी चयनित बच्चों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। 



No comments:

Post a Comment