Thursday, 12 June 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 138 दिनांक - 12/06/2014

उपायुक्त, दुमका के समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, दुमका श्री रामा षंकर प्रसाद कि अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्षदात्री समिति एवं दुमका जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों सी0डी0 रेसियो लगभग 90 प्रतिषत है। वार्षिक शाख योजना के अन्तर्गत 285 करोड़ केे लक्ष्य के विरूद्ध 253.83 करोड़ जमा किये गये। 31 मार्च 2014 तक 36700 के लक्ष्य के विरूद्ध 17668 किसानों को के0सी0सी0 लोन दिया गया जिसके अन्र्तत 4467.03 करोड़ राषि दी गई है। पी0एम0ई0जी0पी0 के अन्तर्गत 259 आवेदकों को स्वीकृति दी गई जिसमें 936.15 लाख रूपये का लाॅन दिया गया। 29 मार्च 2014 को एक नये इलाहाबाद बैंक की शाखा खुली है। रिजर्व बैंक के दिषा निर्देष के आलोक में लगभग सभी पंचायतों में बी0सी0ए0 कार्यरत हैं।
बैठक का संचालन अग्रणी बैंक प्रबंधक ने किया। बैठक में नगर पर्षद अध्यक्षा श्रीमती अमिता रक्षित, सभी बैंकों के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Thursday, 5 June 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 137 दिनांक - 05/06/2014

दुमका जिला के आम नागरिकों की षिकायत संबंधी सूचना एवं निवारण हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06434-227489, 06434-236047 एवं अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06434-227800 है पर अपना षिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Wednesday, 4 June 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 136 दिनांक - 04/06/2014

उपायुक्त की गोपनीय शाखा में सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला ने सभी वरीय पदाधिकारियों को 6 जून से 8 जून तक अपने-अपने प्रखंड में सभी योजनाओं यथा इन्दिरा आवास, नरेगा, एम.पी., एम.एल.ए. फंड, बी.आर.जी.एफ. इत्यादि का निरीक्षण करने एवं 13 जून तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड में कार्यरत सभी कर्मियों जैसे पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक इत्यादि को आदेष देंगे कि वे वरीय पदाधिकारियों का निरीक्षण के दौरान सहयोग करें। प्रखंड के अलावा अन्य संचालित योजनाओं के लिए विषेष प्रमंडल, आर.ई.ओ., एन.आर.ई.पी. इत्यादि के नोडल एक्सक्यूटिव यह सुनिष्चित करेंगे कि उनके अधीनस्थ कर्मी आवष्यकतानुसार वरीय पदाधिकारियों को योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत करायेंगे।  वरीय पदाधिकारी योजनावार निरीक्षण टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे। 
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता को सहज रूप से मिल सके, यह सुनिष्चित करना हम सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। इसी कड़ी में पंचायतों में चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लेने हेतु निरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है।  
  बैठक में अपर समाहत्र्ता, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता एवं सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।



सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 135 दिनांक - 03/06/2014

आज दिनांक 03/06/2014 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका में बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंम्भ की गई। इस अवसर पर अपरसमाहर्ता दुमका श्री उदय प्रताप, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं  डीआरडीए के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। समाहरणालय स्थापना मे भी बायोमेट्रिक प्रणाली की मशीन अधिष्ठापित कर दी गई है। प्रमंडलीय कार्यालय में भी निकट भविष्य में बायेमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कीे जायेगी।
       इस प्रणाली में कम्प्यूटर में आधार कार्ड के अंतिम छः अंकों को डालने पर कम्प्यूटर स्क्रीन पर उपस्थिति दर्ज करने का सिगनल प्राप्त होने लगता है। मशीन में निर्धारित स्थान पर अंगूठा लगाते  हीं फोटोयुक्त आधार कार्ड दिखने लगता है व उपस्थिति दर्ज हो जाती है। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 134 दिनांक - 02/06/2014

उपायुक्त के समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला ने राजस्व, स्वास्थ्य, षिक्षा, भवन निर्माण, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, लघु सिंचाई इत्यादि विभागों के अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि ए0डी0बी0 संपोषित सड़क योजना अन्तर्गत लगभग सभी मामलों में क्षति पुर्ति एवं सहायता राषि का वितरण कर दिया गया है। जो लाभुक उपस्थित नहीं हुए थे उनकी राषि को कोषागार में जमा कर दिया गया है। चालु वित्तीय वर्ष में 2462 इन्दिरा आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एन.आर.एल.एम. योजना अन्तर्गत परिक्रमी राषि का वितरण 84 स्वयं सहायता समुहों को किया जा चुका है। लघु सिंचाई अन्तर्गत आई,ए.बी.पी. के पाँचवें फेज का कार्य प्रगति पर है। विभिन्न तकनीकि विभागों की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
बैठक में अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी तकनीकि विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला षिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 133 दिनांक - 31/05/2014

मंदिर न्यास समिति, बासुकिनाथ की बैठक गोपनीय शाखा में उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी 13 जुलाई 2014 से प्रारंभ होने वाली विष्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पुर्वक चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गर्भगृह एवं मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से आवष्यकतानुसार जगह चिन्हित कर अतिरिक्त सी0सी0टी0भी0 कैमरा मेला प्रारंभ होने के पूर्व लगवाना सुनिष्चित करेंगे। मेला के दौरान  किसी कैमरे के खराब होने की स्थिति में तत्काल परिवर्तित करने की व्यवस्था सुनिष्चित करें। बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों के द्वारा विभिन्न जगहों पर सूचना बोर्ड लगाने एवं षिवगंगा घाट पर ऋषि मुनियों के नाम लिखवाने का भी प्रस्ताव आया। शीघ्र दर्षनम के लिए राषि में 50 रू0 की बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव लिया गया। मंदिर परिसर के चंद्रकूप में जाली लगवाने का प्रस्ताव दिया गया ताकि कूप मंे फूल बेलपत्र आदि न गिरे। मेला पूर्व मंदिर परिसर की सफाई का भी प्रस्ताव दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी को 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक का कैलेण्डर निर्मित करने का निदेष दिया ताकि भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जा सके। गर्भ गृह एवं मंदिर के विभिन्न प्रवेष द्वारों पर प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस बलों को आवष्यक प्रषिक्षण दी जाय ताकि श्रद्धालुओं को जलार्पण में कोई असुविधा न हो। बासुकिनाथ मंदिर के पास ओ0पी0 का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे जाने का भी निर्णय लिया गया। अतिरिक्त कलकतिया धर्मषाला एवं संस्कार मंडप में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को तीन दिन की पर्ची काटे जाने तथा पंजी संधारित करने की व्यवस्था पूर्व की भाँती रहेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अभय कांत प्रसाद, पूर्व विधायक देवानंद कुँवर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 132 दिनांक - 31/05/2014

भारी वर्षा के कारण शहर में जल जमाव की समस्या के मद्देनजर उपायुक्त दुमका श्री हर्ष मंगला ने अपर समाहत्र्ता श्री उदय प्रताप की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक टीम गठित कर शहर में जल जमाव का मुआयना करने का आदेष दिया। उपायुक्त के आदेषानुसार अपर समाहत्र्ता दुमका के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल शहर के वार्ड नं0 16 नयापाड़ा, गिलानपाड़ा, बायपास रोड, रसिकपुर, बक्सीबांध रोड, टीन बाजार, दुधानी, सब्जी मंडी एवं अन्य जल जमाव वाले स्थानों का भ्रमण कर जल जमाव का जायजा लिया। बाईपास रोड में अमर गरेज के पीछे से पानी के निकासी का रास्ता है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा जल निकास के स्थान का अतिक्रमण कर लेने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विषेष पदाधिकारी नगर परिषद को निदेष दिया गया कि सरकारी जमीन की मापी करा ली जाय। तथा सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाय। भारी वर्षा के कारण शहर में कई जगहों पर कुड़ा-कचरा जमा हो गया है। विषेष पदाधिकारी नगर पर्षद को 24 घंटे के अन्दर वैसे जगहों से कुड़ा-कचरा हटा लेने एवं ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निदेष दिया गया ताकि गंदगी से उत्पन्न होने वाले मच्छरों के कारण मलेरिया एवं कालाजार जैसे बिमारियों से बचा जा सके। दुधानी से मसलिया रोड में दानीनाथ इन्टरप्राईजेज एवं कुछ अन्य दुकानदारों द्वारा सरकारी नाले पर गिट्टी एवं छड़ रखे जाने से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। दुकानदारों को 24 घंटे के अन्दर वहाँ से गिट्टी छड़ आदि सामग्रियों को हटा लेने का आदेष दिया गया। ऐसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध लोक शांति प्रक्षुब्ध करने का मामला दर्ज किया जाएगा। शहर के किसी भी भी0आई0पी0, जन सामान्य, पदाधिकारी द्वारा शहर के स्वच्छता के विरूद्ध कार्य करने पर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त, दुमका द्वारा गठित टास्क फोर्स लगातार शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के प्रयास में जुटी रहेगी। आने वाले दिनों में दुमका एक स्वच्छ एवं सुन्दर शहर के रूप में जाना जाएगा।