Saturday, 6 June 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 136 दिनांक - 06/05/2015
दुमका दिनांक 06 जून 2015,
आज दिनांक 06.06.2015 को समाहरणालय सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सांसद श्री शिबू सोरेन, दुमका लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हूई। 
बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायत - रांगा के समग्र विकास हेतु जिला के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किये गये ग्राम विकास योजना (टपससंहम क्मअमसवचउमदज च्संद) की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित विभागों को बताया गया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना एक समय बद्ध योजना है। इसलिए निर्धारित समय सीमा के अन्दर तैयार किये गये ग्राम विकास योजना (टपससंहम क्मअमसवचउमदज च्संद) को ग्राम पंचायत - रांगा में प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित कराना सुनिश्चित किया जाय।
 संासद महोदय द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि ग्राम पंचायत-रांगा को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से इस तरह विकसित किया जाय कि यह पंचायत न सिर्फ दुमका जिला के लिए अपितु पूरे झारखंड के लिए एक आदर्श पंचायत बने। 
सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सिंह द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति को समूचित प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया गया साथ ही श्री सिंह द्वारा रांगा पंचायत भवन के पीछे बनी आर0ई0ओ0 रोड जो वर्तमान स्थिति में जर्जर है को पुनः निर्मित करने का प्रस्ताव ग्राम विकास योजना में जोड़ने का सुझाव दिया गया। जिस पर कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त पथ निर्माण का प्रस्ताव ग्राम विकास योजना (टपससंहम क्मअमसवचउमदज च्संद) में जोड़ा जा चुका है।
समीक्षा बैठक में  सांसद महोदय के अलावे उपायुक्त, दुमका उप विकास आयुक्त, दुमका, मेसो पदाधिकारी तथा जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 135 दिनांक - 05/05/2015

डाॅ लुईस मरांडी मंत्री समाज कल्याण द्वारा बताया गया कि 26 जून 2015 के बाद से संथाल परगना प्रमण्डल मंे निर्वाद विद्युत की आपूर्ति की जायेगी। उक्त बाते आज दिनांक 05/05/2015 को जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय सभागार, दुमका में कही। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक श्री षिबू सोरेन सांसद दुमका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 
बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, विधायक जरमुण्डी श्री बादल पत्रलेख, डाॅ0 लुईस मरांडी, समाज कल्याण विभाग, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पुलिस नाथ मरांडी, उपविकास आयुक्त चितरंजन कुमार के साथ सभी प्रखडों के प्रमुख और जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भी षामिल हुए। 
बैठक में मनरेगा, एस0जी0एस0वाई0/एन0आर0एल0एम0,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, त्वरित ग्रामीण जलापूर्ति, इंदिरा आवास, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण, बी0आर0जी0एफ0, आधार पंजीकरण,लघु सिंचाई, सिंचाई,सर्वषिक्षा अभियान, कल्याण,पहाडि़या कल्याण,समाज कल्याण इत्यादि विभागों की समीक्षा की गई और पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देषों के अनुपालन पर चर्चा की गयी। बैठक में विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देष दिये गये।
बैठक में डाॅ0 लोईस मरांडी, समाज कल्याण मंत्री ने सोलर ड्रिंकिग योजना का जांच करने का भी निदेष दिया। 
माननीय सांसद श्री षिबू सोरेन द्वारा बैठक में बताया गया कि हमारे पास जो उपलब्ध संसाधन है उनका उपयोग हमें अपनी आर्थिक प्रगति एवं उन्नति हेतु करना चाहिए तथा जिला प्रषासन एवं सरकार के साथ-साथ जनता को भी उन्नति एवं प्रगति हेतु प्रयास करना चाहिए। 
माननीय विधायक श्री बादल पत्रलेख द्वारा षिक्षा की गुणवता पर ध्यान देने तथा असाध्य रोगियों को दो दिनों के अंदर सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान दिलाने हेतु जिला प्रषासन को प्रयास करने का सुझाव दिया गया। माननीय विधायक श्री बादल पत्रलेख द्वारा जिला में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने हेतु आवष्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। माननीय मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी द्वारा मसलिया एवं अन्य प्रखण्डों में बिजली का तार चोरी होने का मुद्दा उठाया गया जिस संबंध में माननीय विधायक श्री बादल पत्रलेख द्वारा सुझाव दिया गया कि गांव मंे गठित ग्राम रक्षा दल का उपयोग चोरी रोकने में किया जा सकता है साथ ही उपायुक्त, दुमका द्वारा आष्वासन व्यक्त किया गया कि उन इलाकों में पुलिस की गष्ती बढ़ा दी जायेगी। 
सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सिंह द्वारा असाध्य रोग के नियम एवं प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रखण्ड एवं जिला मुख्यालयों में करने का सुझाव दिया गया।
अंत में अनुपालन पर संतोष व्यक्त किया गया तथा उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


Thursday, 4 June 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 134 दिनांक - 04/06/2015
दुमका दिनांक 04 जून 2015,

डाॅ0 महुआ माजी, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, झारखण्ड एवं सदस्य, राज्य महिला आयोग, झरखण्ड श्रीमती शबनम परवीन एवं सुश्री किरण कुमारी आज दिनांक 04 जून 2015 को 12ः30 बजे अप0 से दुमका परिसदन में ओपन कोर्ट के द्वारा पूर्व से दर्ज केस 17 मामले तथा 10 नये मामले की सुनवाई की। अध्यक्ष सहित आयोग के सदस्यों ने दुमका सेन्ट्रल जेल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा विचाराधीन महिला बंदियों एवं सजायाफ्ता महिला कैदियों से बात की वे सदर अस्पताल दुमका में इलाज करा रही महिलाओं से भी मिली।
डाॅ0 माजी ने कहा कि प्रषासन विषेषकर पुलिस प्रषासन ऐसा हो जिसपर महिलाएँ भरोसा कर सके। महिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को महिलाओं के मामले में रिपोर्ट देने के बाबत विषेष रूप से प्रषिक्षित किया जाना चाहिए।
दहेज, डायन प्रथा, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या आदि मामले में अषिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी और सम्पत्ति पर अधिकार आदि बुनियादी कारण है। जनजनतीय महिलाएँ को सम्पत्ति पर उम्रभर उपभोग का अधिकार तो है किन्तु वे उसे बेचने या हस्तान्तरित करने का अधिकार नहीं रखती ऐसी स्थिति में वैधव्य झेल रही महिलाएँ या एकाकी जीवन जी रही महिलाएँ को सम्पत्ति से वंचित करने हेतु डायन जैसे आरोप लगाये जाने के आरोप आए हैं। कई मामलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध नहीं रहने के कारण ओझा-गुणी या झोला छाप चिकित्सक अपनी असमानता छुपाने के लिए डायन जैसे आरोप मढ़ देते हैं। दहेज के मामलों में कई बार महिलाएँ भी गलत आरोप लगाती पाई गई हैं।
जेल में विचाराधीन महिला कैदी को सरकारी वकील से परिचय भी सालो-साल नहीं होता है और वे तारीख पर तारीख पाती जा रही हैं। ऐसे मामलों पर संवेदनषील होकर कार्रवाई करने की आवष्यकता है। महिला आयोग में महिलाओं के लिए कार्य कर रहे स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्र्याें और भूमिका की विस्तृत जाँच कराये जाने की मांग की।
आयोग के सभी कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती मनीषा तिर्की भी साथ थी।




सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 133 दिनांक - 04/06/2015
दुमका दिनांक 04 जून 2015,
श्री मनोज सिन्हा केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने आज दिनांक 04 जून 2015 को 11ः30 बजे पूर्वा0 दुमका से रामपुरहाट पैसेनजर ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि लम्बे समय से जनभावनाओं को देखते हुए दुमका-रामपुरहाट रेल का परिचालन हुआ। झारखण्ड की जनता का विकास टाॅप गियर में चले इसके लिए भारत सरकार संकल्पित है। जो लोग काम करते हैं उसी से लोग ज्यादा अपेक्षा रखता है। भारतीय रेल संताल पगरना के जनता के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से दुमका सहित संताल परगना के बहुत बड़ी आबादी कोलकाता के लिए रामपुरहाट होकर भी यात्रा कर सकेगी। झरखण्ड पिछड़ा क्षेत्र है इसके विकास में रेलवे का सहयोग हमेषा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुरहाट-दुमका-जसीडिह राज्य का एक महत्वपूर्ण रेल मार्ग बन जाएगा जिसपर महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल बैद्यनाथधाम, वासुकिनाथधाम, मलुटी एवं तारापीट एक ही रेल पथ पर जुड़ गये हैं। 
केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि दुमका से पटना के लिए रेल सेवा जल्द ही बहाल की जाएगी। दुमका रेल कर्मचारियों को 3 लाख रू0 का पुरस्कार घोषित करते हुए लोगों को भारतीय रेल के कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद भी दिये। 
इस समारोह में दुमका के सांसद श्री षिबु सोरेन ने पत्र के द्वारा झारखण्ड की उपराजधानी, दुमका से कोलकाता तथा पटना तथा दुमका-रांची इन्टरसिटी में ए0सी0 2 टीयर तथा एक बोगी ए0सी0 3 टियर की एक अतिरिक्त बोगी जोड़ने का अनुरोध किया है।  
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री षिबू सोरेन एवं निषिकान्त दुबे, स्थानीय विधायक एवं मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी, उपायुक्त दुमका श्री राहुल कुमार सिन्हा, नगर पर्षद श्रीमती अमिता रक्षित आदि महत्वपूर्ण उपस्थिति के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।








Tuesday, 2 June 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 132 दिनांक - 02/06/2015
दुमका दिनांक 02 जून 2015,
श्री मनोज सिन्हा केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री दिनांक 04 जून 2015 को 11ः30 बजे पूर्वा0 षिकारीपाड़ा-पिनरगडि़या रेलवे लाईन को जन उपयोग के लिए समर्पित करते हुए इस रेल लाईन का उद्घाटन करेंगे। इस तरह दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाईन पूरी तरह चालू हो जाएगी। रामपुरहाट-पिनरगडि़या यात्री रेल सेवा उसी दिन से दुमका तक शुरू कर दी जाएगी। साथ ही, जसीहिह-रामपुरहाट वाया दुमका रेलवे सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। दुमका सहित संताल परगना के बहुत बड़ी आबादी कोलकाता के लिए रामपुरहाट होकर भी यात्रा कर सकेगी। रामपुरहाट-दुमका-जसीडिह राज्य का एक महत्वपूर्ण रेल मार्ग बन जाएगा जिसपर महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल बैद्यनाथधाम, वासुकिनाथधाम, मलुटी एवं तारापीट एक ही रेल पथ पर जुड़ जाएंगे। इस रेल पथ पर पत्ताबाड़ी रेलवे स्टेषन से कुछ ही दूरी पर मसानजोर डैम भी स्थित है। 
केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री जसीडिह से दुमका के लिए पूर्वा0 10 बजे रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे तथा रेल मार्ग से ही अप0 12ः30 बजे दुमका से जसीडिह के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रषासन द्वारा उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन कुमार को उनके सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है।

Monday, 1 June 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 131 दिनांक - 01/06/2015
दुमका दिनांक 01 जून 2015,

डाॅ0 महुआ माजी, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, झारखण्ड एवं सदस्य, राज्य महिला आयोग, झरखण्ड श्रीमती शबनम परवीन एवं सुश्री किरण कुमारी दिनांक 04 जून 2015 को 12ः30 बजे अप0 से दुमका परिसदन में ओपन कोर्ट के द्वारा पूर्व से दर्ज केस एवं उसी समय प्राप्त षिकायत/समस्या की सुनवाई करेंगी। अप0 03ः30 बजे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य दुमका परिसदन में जिला के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं रजिस्टर्ड एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधियों के साथ महिला हिंसा पर आयोजित परिचर्चा में भाग लेंगी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ0 महुआ माजी 05ः30 बजे अप0 दुमका परिसदन में प्रेस काॅन्फ्रेस करेंगी। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 130 दिनांक - 31/05/2015
दुमका दिनांक 31 मई 2015,
दुमका प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदधारकों को आयुक्त संथाल परगना श्री फिदेलिस टोप्पो ने बधाई और मुबारकबाद दिया है । उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है । मीडिया के सभी साथियों को उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बधाई दी है ! प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदधारकों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिले के विकास में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभायेगी। उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने भी सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब अपने कार्यों से नई ऊंचाईयों को हासिल करेगी ।