Sunday, 3 July 2016

दुमका, दिनांक 03 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 352

दुमका में स्वतंत्रता सेनानियों की अंतिम कड़ी स्वर्गीय सईद अहमद की पुण्य तिथि के अवसर पर दुमका के सूचना भवन में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिवस और पीढ़ियों के अंतराल पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और संघर्ष की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। 
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सईद अहमद के परिजन बीबी नरगिस, स्वर्गीय लाल हेम्ब्रम की पत्नी मंगली टुडू, स्वर्गीय कपिलेष्वर झा की पत्नी सुनीति देवी, स्वर्गीय दषरथ झा के पुत्र रामअनुग्रह झा, स्वर्गीय गोवर्धन दुबे के पुत्र ओम प्रकाष दुबे, स्वर्गीय रामटहल भंडारी के पौत्र माणिक चन्द्र भंडारी, स्वर्गीय डा भुवनेष्वर प्रसाद की पौत्री पल्लवी कुमारी, स्वर्गीय रामरतन सिंह के पुत्र के एन सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।   
इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी जिषान कमर ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मैं उस परिवार से संबंध रखता हूँ जिस परिवार ने स्वर्गीय सईद जैसे स्वतंत्रता सेनानी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वे न सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और योग्य षिक्षक भी थे।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि हमे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्थापित आदर्षों को आत्मसात कर देष और समाज के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने नगर के सड़कों का नामकरण दुमका के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव नगर पर्षद के बोर्ड की बैठक में रखने और उसे पारित कराने का आष्वासन दिया।  
पूर्व विधायक तथा मंत्री कमलाकान्त सिन्हा ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर अपनी भावनायें प्रकट की। उन्होंने प्रषासन को इस बात के लिए बधाई दी कि 3 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिवस मनाये जाने की पहल पूरे देष में अपने तरह का पहला प्रयास है। पूरे देष में 3 जुलाई स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिवस मनाया जाय इसके लिए पहल की जानी चाहिए। 
इस अवसर पर उप निदेषक जनसम्पर्क ने कहा कि दुमका के स्वतंत्रता सेनानियों की आखरी कड़ी के रूप में स्वर्गीय सईद अहमद पिछले वर्ष 3 जुलाई को हमसे बिछड़ गये थे। अतः इस अंतिम कड़ी के बिछडन दिवस को जिले के सम्पूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।   
सी एन मिश्र ने नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद की निरंतरता को बनाये रखने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि इतिहास से दूर होना अपनी पहचान को खोने के जैसा है।   
अवसर पर एहतेषाम अहमद ने स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेकर आपसी मजहबी भेदभाव भूलकर देष और समाज के बेहतरी के लिए मिलजुलकर प्रयास करने की बात कही।
 साहित्य अकादमी का युवा साहित्यकार का पुरस्कार प्राप्त करने वाले साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास केवल जमीन के अन्दर ही दफन नहीं है। बल्कि लोकचर्चाओं में भी इतिहास व्यक्त होता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इन्टरनेट के जरिये बहुत सारी जानकारी मिल सकती है। परन्तु संस्कार हमें बुजुर्गों से ही मिल सकता है। 
युवा साहित्यकार अंजनी शरण ने कहा कि युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर अपना तथा राष्ट्र का बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। 
एस पी काॅलेज के प्राध्यापक डा सुधांषु शेखर ने कहा कि इतिहास वर्तमान को पूर्ण बनाता है और इस अर्थ में यह सदैव प्रासंगिक है। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिवस के आयोजन की यह पहल विष्वविद्यालय को भी बेहतर शोध करने तथा विद्यार्थियों को मार्गदर्षन करने में मददगार होगी। 
प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि इतिहास में ही अतीत की जीवन्तता देखी जा सकती है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में इतिहास का अध्ययन आवष्यक है। इस संदर्भ में यह विषय अत्यंत प्रासंगिक है। 
बामा प्रसाद यादव ने अपने विचार में स्वर्गीय सईद से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से सबक लेने की प्रेरणा दी। 
चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष मो शरीफ ने प्रषासन को बेटी बचाओ संकल्प सत्याग्रह, जल संरक्षण आदि पर अभियान चलाने की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिवस का आयोजन भी जिला प्रषासन की एक अनोखी पहल है। उन्होंने दहेज के खिलाफ भी इसी तरह की पहल करने की आवष्यकता जताई।  
लायंस क्लब के मनोज कुमार घोष ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर दुमका के विभिन्न पथों का नाम करने का अनुरोध किया। 
अमरेन्द्र सुमन ने सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया। 
इस अवसर पर उपर्युक्त वक्ताओं के अलावा जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाषंकर चैबे, बी बी गुहा, गोविन्द प्रसाद, विजय कुमार सोनी, हैदर हुसैन, मदन कुमार, नवल किषोर झा, विद्यापति झा, निमायकांत झा, एहतेषामुल हक, अरविन्द साह, दीपक झा, सुमंगल ओझा, मो फहीम अहमद, मो मंजर हसनैन, मुकेष कुमार मिश्र, सुरेन्द्र नारायण यादव आदि के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के कई परिजन भी मौजूद थे। 






दुमका, दिनांक 03 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 351

निर्माणाधीन सभी पथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो...
-बालेष्वर सिंह, आयुक्त संथाल परगना, दुमका
संथालपरगना के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने पथ प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता को यह निदेष दिया है कि वे एषियाई विकास बैंक के सहयोग से निर्माण किये जा रहे गोविन्दपुर साहेबगंज पथ के निर्माण हेतु कार्यकारी एजेंसियों के सहयोग एवं युटिलिटी षिफ्ंिटग कार्यों के त्वरित निष्पादन के अलावा इस पथ के निर्माण में आ रही समस्याओं के निपटारे एवं भू-अर्जन के मामले को विस्तृत समीक्षा करें तथा कार्य तुरत निष्पादित करें।
आयुक्त ने निदेष दिया कि पथ प्रमंडल दुमका के अन्तर्गत निर्माणाधीन सभी पथों का निर्माण एकरारनामा की शत्र्तों के अनुरुप निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाय। निर्धारित समयावधि में कार्य सम्पादित नहीं करने पर संबंधित संवेदक एजेंसी से भुगतेय राषि 05 प्रतिषत कटौती करने के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाये जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए। आयुक्त ने पूर्व से निर्मित सभी पथों में पुल/पुलिया/ कलवर्ट एवं एप्रोच पथ का सम्पर्क सुविधाजनक बनाने एवं क्षतिग्रस्त ब्लैक टाॅप की मरम्मति हेतु 15 जुलाई 2016 तक का समय मुकर्रर कर दिया है। 
इसके अलावा वासुकिनाथ में श्रावणी मेला 2016 की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सभी पथों के ऊपर से गुजरने वाले सभी विद्युत तारों की ऊँचाई 07 जुलाई तक हरहाल में सुरक्षात्मक स्तर तक करने का निदेष अधीक्षण अभियंता विधुत को दिया है। आयुक्त ने वासुकिनाथ में महत्त्वपूर्ण सभी पथों के समतलीकरण के लिए 07 जुलाई तक का समय तय कर दिया है।
आयुक्त ने इसी प्रकार का निर्देष देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज के कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को दिया है तथा पूर्व से निर्मित सभी पुल/पुलिया/कलवर्ट एवं एप्रोच पथ का सम्पर्क सुविधाजनक बनाने के लिए 30 जुलाई तक का अन्तिम तिथि निर्धारित कर दिया है।



Saturday, 2 July 2016

दुमका, दिनांक 02 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 350

वन का बने रहना हमारे पर्यावरण के लिए निहायत ही आवष्यक है। अनुमंडलाधिकारी दुमका जिषान कमर ने इन्डोर स्टेडियम दुमका में कल्याण विभाग के तत्वावधान में वन अधिकार अधिनियम 2006 के आलोक में विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित लगभग 400 वन अधिकार मित्रों तथा पंचायत के मुखिया के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रषिक्षण सत्र के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने बतलाया कि वन के बिना मानव जीवन की कल्पना बेमानी होगी। सांस लेने के लिए आॅक्सीजन हो या फिर किसी कार्य के लिए वर्षा, इमारती लकड़ी हो या फिर विविध प्रकार की औषधि हमारी सारी आवष्यकतायें वन के द्वारा ही पूरी होती है। वन के बिना समस्त जैव समुदाय विनष्ट हो जायेगा। फलतः वनो की सुरक्षा किया जाना अनिवार्य है। 
इस अवसर पर आईटीडीए के निदेषक मनोज कुमार ने वनाधिकार मित्रों एवं मुखिया को वनाधिकार अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा वनो की सुरक्षा में उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी जिषान कमर, आईटीडीए के निदेषक मनोज कुमार, विभिन्न अंचल के अंचलाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुख्यिा, एवं बड़ी संख्या में वनाधिकार मित्र उपस्थित थे।




दुमका, दिनांक 02 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 349

हर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठायें...
-राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका
जरमुण्डी मे आज किसानों को सम्बोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त ने कहा कि मानसून की अनिष्चितता किसानों को हमेषा डर के साये में खेती करने पर मजबूर करती है। सरकार ने प्रधान मंत्री फसल बीमा के द्वारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी है। किसानों को चाहिये कि वे इसका लाभ उठायें। संताल परगना की आत्मा खेती में है और खेत किसान की आत्मा है। इसलिए हरेभरे खेत किसानों की मुस्कुराहट है। किसानों के चेहरे पर खुषहाली बनी रहे इसके लिए कृषि और सहकारिता को साझे प्रयास से प्रतिबद्ध होकर काम करना होगा। पूर्व सांसद अभयकान्त प्रसाद ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को आत्म निर्भर बनाना सबसे जरूरी है। हमारी व्यवस्था किसानों के हित में सदैव कार्य करे। उन्होंने दुमका के सेन्ट्रल बैंक की प्रषंसा करते हुए कहा कि दो प्रतिषत व्याज दर पर किसानों को केसीसी उपलब्ध करा रहे हैं।  सभी बैंक इसका अनुसरण करें। 
सहकारिता विभाग के द्वारा लैम्पस के प्रतिनिधियों, किसानों और अन्य कर्मियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा केसीसी आदि के बारे में जानकारी दी गई। धान अधिप्राप्ति योजना का चेक तथा किसान क्रेडिट कार्ड का किसानों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद अभय कान्त प्रसाद, प्रमुख पिंकी सोरेन, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेष कुमार सिंह, परियोजना निदेषक आत्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी, सहायक निबंधक, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न लैम्पस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।  



      

दुमका, दिनांक 01 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 348 
कलाकार कभी सेवानिवृत्त नहीं होते बल्कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी कला में और निखार आ जाता है। यह बातें उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की वरिष्ठ कलाकार सुषीला मुर्मू के सेवानिवृत्ति के पष्चात आयोजित विदाई समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुषीला मुर्मू उनके विभाग की एक बेहद ही प्रतिभावान कलाकार थी। उनके सेवनिवृत्ति के पष्चात विभाग को निष्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। सुषीला मुर्मू को बिदाई देने के लिए विभाग के सभी कलाकार और कर्मी सहित शहर के तमाम कलाकार एवं कला प्रेमी उपस्थित थे। इस अवसर पर गंगा दुलारी मुर्मू ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर तथा सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने गीत गाकर अपनी भावनायें प्रकट की। उप निदेषक ने सुषीला मुर्मू को उपहार तथा सेवा निवृत्ति प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनन्दन किया।  
इस अवसर पर उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, गौर कान्त झा, रूबी बेसरा, प्रेमलता, झुमरी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, मदन कुमार, महेन्द्र प्रसाद साह सुमिता सिंह, स्मिता आनन्द, पानेष्वर किस्कू, सुभाष चन्द्र मुर्मू, सुषील कुमार मुर्मू, धनी मरांडी, बबिता, निरंजन, मुकेष कुमार यादव, विजय कुमार, चंदन कुमार सौरभ कुमार, पंकज पाठक, सुमेष्वर सिंह, सोना मरांडी, मुन्नी मुर्मू, प्रोमीला हांसदा, सुरेन्द्र किस्कू, मिकाईल टुडू आदि उपस्थित थे।  



गोड्डा, दिनांक 01 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 347 
गोड्डा जिला के अन्तर्गत बाल विवाह का मामला प्रकाष में आने के बाद गोड्डा के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बोआरीजोर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाष मरांडी को बाल विवाह निषेध पदाधिकारी नियुक्त करते हुए आदेष दिया है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के आलोक में सम्बन्धित मामले की प्राथमिक जाँच करते हुए लोक अभियोजक सिविल कोर्ट गोड्डा से आवष्यक विधिक राय प्राप्त कर इसकी सूचना मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिविल कोर्ट गोड्डा को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। इसके लिए श्री रितेष कुमार जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी गोड्डा तथा श्री राजेष कुमार गुप्ता विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी गोड्डा को प्रखंड विकास पदाधिकारी बोआरीजोर को ससमय कार्य निष्पादन करने हेतु सहयोग करने का आदेष दिया गया है।   


दुमका, दिनांक 01 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 346 
सिविल सेवा का ध्येय विकास की प्रतीक्षा में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुषहाली लाना है। सिविल सेवको को प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान से आये परीक्ष्यमान आई ए एस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपायुक्त ने परीक्ष्यमान आई ए एस को जिले में चलाये जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ-साथ विद्यालयों में जल संरक्षण हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।  उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना भवन, दुमका में जल बचाओ पेड़ लगाओ अभियान के क्रम में हरियाली शपथ कार्यक्रम के तहत श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान से आये परीक्ष्यमान आई ए एस को इस बात की शपथ दिलाई कि सभी जन 5-5 पौधें का न सिर्फ रोपण करेंगें बल्कि तबतक उसकी देखभाल भी करेंगे जबतक वह पौधा बढ़कर वृक्ष न बन जाए। उन्होंनें सभी परीक्ष्यमान आई ए एस से अपने बच्चों के जन्मदिवस पर वृक्ष लगाकर उत्सव मनाने की भी शपथ दिलाई। 
परीक्ष्यमान आई ए एस अधिकारियों ने वासुकिनाथ धाम स्थित श्रावणी मेला के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। जहाँ उन्हे जरमुण्डी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि किस प्रकार आधारभूत संरचनाओं की कमी  के बाबजूद प्रतिवर्ष आने वाले लगभग बीस से पच्चीस लाख कांवरियों को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। परीक्ष्यमान आई ए एस को कांवरियों के लिए की जा रही सभी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। बाद में सभी परीक्ष्यमान आई ए एस अधिकारियों ने बाबा वासुकिनाथ नाथ की पूजा अर्चना की।   
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अनुमंडल दण्डाधिकारी जिषान कमर, परीक्षमान आई ए एस माधवी मिश्रा, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, राम निवास यादव, जाधव विजया नारायणराव, राॅनीता रमय्या, नमन प्रियेष लकड़ा, अंजली यादव, क्षेत्रीय उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, नजारत उपसमाहर्ता डाॅ सुदेष कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी संजय कुमार, अंचलाधिकारी जरमुण्डी परमेष कुषवाहा आदि मौजूद थे।