Tuesday, 10 October 2017

दुमका 10 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 583 
डीआरडीए सभागार में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निदान’’ - एकल सुविधा केन्द्र सह जन षिकायत कोषांग पर कार्यषाला का आयोजन किया गया। कार्यषाला में जिला प्रषासन के सभी वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यषाल में ‘‘निदान’’ के लिए बनाये गये ई-समीक्षा एप्लीकेषन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जन षिकायत कोषांग ‘‘निदान’’ का गठन किया गया है। पूर्व की व्यवस्था में आवेदन कर्ता के द्वारा समर्पित आवेदन की यथोचित मोनिटरिंग न हो पाने के कारण संबंधित षिकायतों के निष्पादन के संबंध में जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती थी इस कारण आवेदन कर्ताओं को जन षिकायत कोषांग के बारबार चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की यथोचित मोनिटरिंग तथा संबंधित सेवा/सूचना आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘निदान’’ का गठन किया गया है। ‘‘निदान’’ के माध्यम से आवेदनों को संबंधित विभागों को आॅनलाईन प्रेषित किया जायेगा, तथा आवेदन के निष्पादनोपरान्त विभाग द्वारा आॅनलाईन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जायेगा।  
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने सभी ठक्व् को निदेष दिया कि प्रखंड में आयोजित होने वाले जनता दरबार की षिकायतों तथा सुझाओं को ई समीक्षा एप्लीकेषन में दर्ज करायें ताकि षिकायत और सुझाव की माॅनिटरिंग आसानी से समयबद्ध तरीके से हो सके। 
कार्यषाला के दौरान उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिषा निदेष भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निदेषानुसार 15 सितम्बर से किसी भी प्रकार का क्रय ळमड के ही माध्यम से किया जाना है अगर विषेष परिस्थित में ळमड पर सामान उपलब्ध नहीं है तो इस आषय को संचिका में आदेष प्राप्त कर ही इसकी खरीददारी की जाय। उन्होंने निदेष दिया कि सभी विभाग ळमड के ही माध्यम से कार्यालय का सामन क्रय करें। उन्होंने कहा कि नरेगा के सप्लायर (वैन्डर) 15 दिनों के अन्दर ळमड में अनिवार्य रूप से रजिस्टर करा लें। 
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को निदेष दिया कि सभी वीएलई द्वारा किया जाने वाला विनिमय कैषलेस हो इसे सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग द्वारा निर्गत ड्रेस कोड का अनुपालन सभी अधिकारी एवं सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निदेष दिया कि हर हाल में शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लायें। 
बैठक में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार, उप विकास आयुक्त शषिरंजन सहित जिला प्रषासन के वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 

दुमका 10 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 582 
मसानजोर बनेगा नं0 1 टूरिस्ट स्पाॅट...
- मुकेष कुमार, उपायुक्त दुमका
मसानजोर राज्य ही नहीं पूरे देष के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखता है। पूरे वर्ष मसानजोर में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। मसानजोर आने वाले पर्यटकों के लिए टूरिस्ट काॅम्पलेक्स तथा रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। 
विदित हो कि लगभग पिछले दो महीने पूर्व दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने मसानजोर पहुंचकर टूरिस्ट काॅम्पलेक्स के कार्यों की समीक्षा की तथा मसानजोर को वाटर स्र्पोट बनाने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने बोट के माध्यम से पूरे डैम का भी भ्रमण किया था। मसानजोर में वाटर स्र्पोट बनाने के लिए जिला प्रषासन द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार से मिल गयी है। 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि जल्द ही जिला प्रषासन द्वारा निविदा निकाली जायेगी और वाटर स्र्पोट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसानजोर बहुत जल्द न0 1 टूरिस्ट स्पाॅट बनेगा। जिला प्रषासन इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टिकोण से मसानजोर का चैतरफा विकास किया जायेगा। पर्यटक मसानजोर बार बार आना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोट बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए डैम में बोटिंग करने की सुविधा होगी। यहां श्रम्ज्ज्ल् का निर्माण किया जायेगा जिससे पर्यटक पानी के बीच मे जाकर आनन्द ले सकते हैं। नये-नये बोट और स्टीमर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि पर्यटक भरपुर आनंद ले सकें साथ ही ओपन एयर थियेटर और चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसानजोर डैम के बीच में स्थित टापू को भी विकसित किया जोयगा ताकि पर्यटक वहां जाकर लुत्फ उठा सकें।  
उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि जल्द ही मसानजोर पर्यटकों का एक बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है। 


दुमका 09 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 581 
31 अक्टूबर 2017 को दुमका के हवाई अड्डे पर आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ दुमका के   उपायुक्त मुकेश कुमार ने  बैठक की ।
पाकुड़ स्थित एयरफोर्स स्टेशन सिंघारशी अक्टूबर में अपने संस्थापन का गोल्डन जुबली वर्ष मानने जा रहा है । इस उपलक्ष्य में दुमका के हवाई अड्डा पर  जिला प्रशासन के  सहयोग से एयर शो का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा ।
इस एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक डिसप्ले टीम, आकाश गंगा टीम ,एयर वारियर टीम हवाई प्रदर्शन करेंगे । एयर फोर्स द्वारा आयोजित इस भव्य हवाई प्रदर्शन में आम लोग भी शिरकत कर  सकेंगे ।
बैठक में उप विकास आयुक्त शशि रंजन , प्रशिक्षु आईएएस विशाल सागर ,एयर फोर्स के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन अभिषेक झा , विंग कमांडर ई मेनन आदि उपस्थित थे ।


दुमका 09 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 580 
दुमका के उपायुक्त  मुकेश कुमार ने श्निदानश्. एकल सुविधा केंद्र सह जन शिकायत कोषांग का उद्घाटन किया । यह कोषांग सभी तरह की शिकायत तथा सुझाव के लिए कार्य करेगा ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निदान के माध्यम से कोई भी लाभुक अपनी शिकायत तथा सुझाव आसानी से दर्ज करा सकते हैं साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी आसानी से पा सकेंगे । उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिन्हें शिकायत या सुझाव संबंधित आवेदन लिखने में परेशानी होती है कोषांग में जाकर अपना आवेदन लिखवा सकते हैं । शिकायत या सुझाव संबंधित आवेदन ई समीक्षा एप्लीकेशन में अपलोड किया जाएगा तथा एप्लिकेशन के माध्यम से सुझाव तथा शिकायत संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा तथा शिकायतकर्ता को एक प्राप्ति भी दी  जाएगी । प्राप्ति में एक आई डी दी जाएगी  जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायत की स्थिति को जान सकेंगे ।
शिकायत कोषांग के उद्घाटन के पश्चात समाहरणालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन उपायुक्त ने  फीता काटकर किया पूरे समाहरणालय परिसर  में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसके द्वारा असमाजिक तत्वों तथा साफ सफाई आदि पर नजर रखी जाएगी ।


दुमका 09 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 579 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने सोमवार को समाहरणालय के ब्लॉक ब में अवस्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा के समाहरणालय दुमका झारखंड का दूसरा आईएसओ प्रमाणित समाहरणालय है इसका ध्यान हमें रखना चाहिए । उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यालय साफ सुथरा रहे । कार्यालय में स्वछता का वातावरण बनाया जाए एवं उपयोग में न आने वाले  सामग्रियों को व्यवस्थित रखा जाए । सभी कार्यालय के कर्मी ससमय अपने कार्यालय में उपस्थित रहे इसका ध्यान रखा जाए ।
उपायुक्त मुकेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग ,आरईओ, विशेष प्रमंडल के अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया और कहा कि बिना सूचना के कोई भी कर्मी अनुपस्थित पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी । उपायुक्त ने विशेष शाखा को 72 घंटे के अंदर सभी उपयोग में न आने वाले सामग्री को हटाने का निर्देश दिया । इस दौरान उन प्रधान लिपिक की भी 1 दिन की हाज़िरी काटी गई जिनके कार्यालय में कर्मी उपस्थित नहीं थे एवं उनके द्वारा अनुपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी ।
उन्होंने कहा कि ैभ्ळ के ठच्स् परिवार की बहनों के द्वारा  समाहरणालय में दीदी कैफ़े चलाया जा रहा है जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा । परिसदन , सभी ब्लॉक में भी दीदी कैफ़े खोला जाएगा ।
 निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शशि रंजन भी उपस्थित थे ।



दुमका 09 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 578 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में ERONET से संबंधित प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राज्य स्तर के पदाधिकारी प्रशिक्षक के रुप में उपस्थित थे । 
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि ERONET पारदर्शी तरीके से कार्य करने में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि म्त्व्छम्ज् भारत निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जिसके द्वारा देश के सारे ERO (इलेक्ट्रोल रोल रजिस्टर ऑफिसर ) एक प्लेटफार्म में जाएंगे । इसके द्वारा कोई भी मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जोड़नेए सुधार करने एवं अपना विवरण आसानी से देख पाएंगे । इसकी मदद से मतदाता को एक केंद्रीय प्लेटफार्म मिलेगा। जहां से वह आसानी से किसी भी प्रकार के परिवर्तन कर सकेंगे। इससे मतदाता को यह लाभ होगा कि वह नाम, पार्ट व क्रमांक नंबर से ही अपने आवेदन की स्थिति को जांच सकेगा।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 16 अक्टूबर 2017 से 5 नवंबर 2017 तक मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । इस अवधि में सभी फॉर्म का संपादनERONET पर ही किया जाना है । प्रशिक्षक के रूप में दिलीप कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल , मोहम्मद जमील एवं उमा उपस्थित थे । 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाहर्ता विशाल सागर ,उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, प्रमंडल के सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी , निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे ।




Friday, 6 October 2017

दुमका 06 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 577 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 15 सितम्बर 2017 से 2 अक्टूबर 2017 तक दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध 4092 शौचालय का निर्माण हुआ है। साथ ही साथ पूर्व के बचे हुए यूटिलाईजेसन सर्टिफिकेट का 50 प्रतिषत जमा हो चुका है जिसके लिए उपायुक्त महोदय ने सभी को बधाई दी। 15 अक्टूबर 2017 तक काठीकुण्ड एवं 30 अक्टूबर 2017 तक रानेष्वर को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभियान चलाकर एक सप्ताह में 7000 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ओडीएफ हुए पंचायतों एवं प्रखंडों में सघन प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को शौचालय व्यवहार के लिए जागरूक करने का भी निदेष उपायुक्त ने दिया ताकि  प्रखंडवार सेचुरेषन किया जा सके। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को अलटरनेट डे क्षेत्र भ्रमण कर शौचालय निर्माण को सुनिष्चित करने का निदेष दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त शषि रंजन, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता, आईटीडीए निदेषक षिषिर कुमार सिन्हा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।