Monday, 25 June 2018

दुमका 25 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 333 
 दुमका जिले के जरमुण्डी प्रखंड में स्वचछ भारत मिशन (ग्रामीण) दुमका, स्वच्छता सहयोग अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय समुदाय आधारित सम्पूर्ण स्वच्छता (ब्स्ज्ै) का 25 जून से 27 जून तक के कार्यक्रम का पंचायत सचिवालय भवन चोरखेदा में प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी राजेश कुमार डुंगडुंग एवं सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक जनार्दन ठाकुर द्वारा दिया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति समुदाय के लोगों द्वारा स्वच्छता जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता से संबंधित विषयों की जानकारी दी जायेगी तथा स्वच्छता एवं साफ सफाई के फायदे से भी उन्हें अवगत कराया जायेगा। प्रषिक्षण प्राप्त कर लोग विभिन्न क्षेत्रांे में जाकर दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।   
कार्यक्रम में जिला स्वच्छता प्रेरक अमित कुमार, सोशलमोबलाईजर गौतम कुमार, भादो मंडल एवं प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रखंड के करीब 55 स्वच्छता ग्राहीयों (प्रेरक) महिला पुरुष, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।


दुमका 25 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 332 
स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निदेष दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन बेस लाईन से ओडीएफ करने की दिषा में कार्य कर रहा है। 30 जून तक दुमका जिला को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाय। अधिकारी निर्माण के दौरान लगातार इसकी मोनेटरिंग करते रहे। 
उन्होंने कहा कि सभी ब्लाॅक स्तर के अधिकारी योजना को तेजी से पूर्ण कराने की दिषा में कार्य करें। लाभुकों का चिन्हितीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें। शौचालय निर्माण के प्रति लोगों को जागरूकर करें तथा उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि योजना की राषि से 1 रू0 भी लाभुक किसी को ना दें। उन्होंने कहा कि शौचालय के साथ पानी की टंकी भी बनाई जाय। शौचालय का रंग रोगन बेहतर ढंग से कराया जाय।

Saturday, 23 June 2018

दुमका 23 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 331 
जरमंुडी विधायक बादल पत्रलेख एवं उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार ने जरमंुडी प्रखंड के बेदिया ग्राम में अजीविका सखी मंडल के द्वारा निर्मीत की जा रही बासुकी अगरबत्ती का अवलोकन किया। कुल 33 मषीनो के द्वारा महिलाऐं वासुकिनाथ धाम में अर्पित बेलपत्र एवं पुष्प  के माध्यम से अगरबत्ती का निर्माण कर रही है। इन मषीनों में एक आॅटोमेटिक मषीन भी है जिससे एक घंटे 4 किलों ग्राम का निर्माण किया जा सकता है। बासुकी अगरबत्ती 10 अलग-अलग रंगों में बनाया जायेगा।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जरमंुडी विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि बासुकी अगरबत्ती से यहां की महिलाओं को एक अलग पहचान मिली है। उपायुक्त मुकेष कुमार के रचनात्मक सोच की वजह से बासुकी अगरबत्ती की महक पूरे क्षेत्र में फैल रही है। जिला प्रशासन के द्वारा पिछले दिनों भी एक से बढ़कर एक जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिससे दुमका जिले को राज्य स्तर पर भी एक अलग पहचान मिली है। दुमका बदल रहा है, और इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिला प्रशासन महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। बासुकी अगरबत्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सशक्त और स्वावलंबी भी बना रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप मेहनत करें कामयाबी जरूर मिलेगी बासुकी अगरबत्ती के मालिक आप हैं इमानदारी से कार्य कर खूब आय अर्जित करें। निश्चित रूप से आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। श्रावणी मेला के दौरान वासुकिनाथ के साथ-साथ देवघर में भी बासुकी अगरबत्ती के स्टाॅल लगाये जायेंगे।



दुमका 23 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 330 
ओलंपिक दिवस के अवसर पर दुमका के अंबेडकर चैक से ओलंपिक दौड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डां लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार खेलकूद गतिविधियों के विकास हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संथाल परगना खेल प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। आए दिन यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देते आ रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पर्याप्त खेल संसाधन उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने तमाम खेल संघों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने की अपील की।
ओलंपिक दौड़ अंबेडकर चैक दुमका से आरंभ होकर बस स्टैंड ,टीन बाजार चैक होते हुए गांधी मैदान फिर वहां से इंडोर स्टेडियम दुमका में आकर समाप्त हुई।

 अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, जिला स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता, गर्ल्स स्कूल की विद्यालय प्रधान करुणा कुमारी, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रविकांत झा ,जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार,बिमल भूषण गुहा, राहुल दास,पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ब्रेंटियस किस्कू, हैदर हुसैन, मदन कुमार ,जय प्रकाश झा जयंत,मनोज घोष,विद्यापति झा,निमाय कांत झा, रंजन कुमार पांडे , अरविंद कुमार, दीपक झा ,मुकेश कुमार,मो.कमरुद्दीन, एलियन हाँसदा,अमरेश कुमार, दिलीप ठाकुर,ऐहतेशामुल हक,विजय साह,रघुनंदन मंडल, महेन्द्र राजहंस,विनोद कुमार, नीतू भारती,सहित नेशनल स्कूल, जिला स्कूल, गर्ल्स स्कूल, ग्रीन माउंट ऐकेडमी, बाल भारती स्कूल आदि के बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद थे।



दुमका 23 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 329 
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार ने जरमुण्डी प्रखण्ड अवस्थित पी4 स्टेशन परिसर में अवस्थित कोकून सेन्टर का निरक्षण किया एवं  चल रहे कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने संरक्षित बीजागार में जाकर संरक्षित बीज का भी अवलोकन किया। 
उन्होंने भवन प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिये कि यहॅंा अवस्थित सभी भवनों का रंग रोगण आकर्षक तरीके से करायें,पेंटर के माध्यम से तसर से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं से जैसे ककून,लार्वा,नर मादा मॅंाथ डी0 एफ0 एल0 बीज परीक्षण का चित्रकारी भी दीवारों पर आकर्षक ढंग से करायें। उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त ने पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को परिसर में डीप बोरिंग कराने का निर्देश दिया। विधुत विभाग के सहायक अभियंता को बिजली कनेक्शन देने का निर्देश दिया। उपविकास आयुक्त ने स्कूली बच्चों को इस परिसर का भ्रमण कराने का निर्देश दिये। स्थानिय माननीय विधायक श्री बादल पत्रलेख ने विधायक निधि से परिसर में पी0 सी0 सी0 रोड बनवाने की घोषणा की। 
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) दुमका श्री सुधीर कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मो0 खादीम अतिक,जिला परिषद सदस्य, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,सिविल सर्जन,एवं आरक्षी निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

दुमका 23 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 328 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में  आगामी राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 से संबंधित बैठक बासुकीनाथ धाम के प्रषासनिक भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में अधिष्ठापित सभी एयर कंडीशनर की रिपेयरिंग की जाए और इसकी देखरेख के लिए 24 घंटे मैन पावर रिक्रूट किया जाए ताकि मेला के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से पूरे मंदिर परिसर की साफ सफाई की जाए। श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु बाबा पर जल अर्पण करने आते हैं इस दौरान उन्हें स्वच्छता के प्रति एक अच्छा संदेश मिले ।मंदिर परिसर मेे ग्रेनाइट टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने निदेश दिया । उन्होंने कहा कि वक्त को ध्यान में रखते हुए कार्य मे तेजी लाये। मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सभी कार्य पूरा हो जाये इसे सुनिश्चित करें । विद्युतीकरण, रंग रोगन का कार्य भी तीव्र गति से किया जाए । उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कांवरिया रूट में पेंटिंग लगाई जाए ताकि रुट लाइन का बेहतर दिखे। जलार्पण काउंटर में लगे स्क्रीन के ऊपर कवर लगाया जाए ताकि जलार्पन के दौरान जल पड़ने पर खराब न हो । उन्होंने कहा कि कम से कम दो जगहों पर वाटर एटीएम लगाया जाए ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो ।उन्होंने  सिक्का निर्माण  कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया । उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोषागार में पड़ी मंदिर की सामग्री से संबंधित विभाग को पत्र लिखकर मंदिर को वापस करने का अनुरोध किया ताकि इसे कन्वर्ट कर उसका उपयोग किया जा सके । उन्होंने निदेश दिया कि सभी कर्मियों के लिए आई कार्ड बनाया जाये ताकि मेला के दौरान उनकी पहचान सार्वजनिक रहे । स्पाइरल लाइटिंग सरडीहा तक लगायी जायेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा में स्थानीय गोताखोरों की टीम पूरे मेले अवधि में प्रतिनियुक्त रहे ।साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी शिवगंगा मेंउपस्थित रहे । श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए बेहतर ढंग से बैरिकेडिंग की जायेगी । उन्होंने कहा कि पूरे रुट लाइन में इंद्र वर्षा की व्यवस्था की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष 20 बेड का एयर कंडीशनर हॉस्पिटल 1 महीने के लिए नंदी चैक के पास बनाया जायेगा। जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही सभी अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र पूर्व वर्ष की भांति  रहेंगे । उन्होंने स्वास्थ विभाग को निर्देश दिया कि डॉक्टर्स ,एंबुलेंस ,नर्सिंग स्टाफ को मोबीलाईज करें । अतिरिक्त एंबुलेंस की आवश्यकता है तो दूसरे जिलों से एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें । 

उन्होंने कहा कि इस बार कुल 8 अस्थाई थाने बनाये जाएंगे जो सिंगल विण्डो सिस्टम के तर्ज पर कार्य करेगा । यहाँ आकर कोई भी पेयजल , बिजली इत्यादि की शिकायत कर सकते हैं । सभी विभाग के प्रतिनिधि यहां उपस्थित रहेंगे जो शिकायत मिलते ही उसका त्वरित समाधान करेंगे ।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि शिव गंगा की सफाई 15 जुलाई तक हर हाल में कराया जाये । उन्होंने निदेश दिया कि प्रशासनिक भवन एवम अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में भगवान शिव की अलग-अलग मुद्राओं में पेंटिंग कराये । एक एम्बुलेंस 24ग7 बासुकीनाथ मंदिर में हमेशा उपलब्ध रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निबटा जा सके ।

उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु अगर मंदिर की बेहतरी एवम सौंदर्यीकरण के लिए दान देना चाहते हैं तो वे आगे आयें उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया एवम प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा ।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला में अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालु सोमवार एवं मंगलवार को जलार्पण करेंगे तथा भीड़ को देखते हुए अवष्यकता पड़ने पर अर्घा सिस्टम बुधवार को भी लागू रहेगा । इससे प्रशासनिक तौर पर भी भीड़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा तथा श्रद्धालु भी बेहतर ढंग से जलार्पण कर सकेंगे ।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि सभी नालियों को बेहतर ढंग से ढके । मंदिर के पूरे परिसर में प्रॉपर लाइटिंग हो । पूरे रुट लाइन में बेहतर रौशनी की व्यवस्था की जाए । उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिया श्रावणी मेला का दौरान निर्बाध विद्युत संचालन हो इसे सुनिश्चित करें । 30 दिन तक नॉन स्टॉप बिजली सप्लाई हर हाल में हो इसे ध्यान रखा जाए । उन्होंने इस संदर्भ में बिजली विभाग को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।

श्रावणी मेला के दौरान यातायात की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने ट्राफिक से निपटने के लिए  एडिशनल कलेक्टर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया । यह टीम पूरे क्षेत्र का ब्लूप्रिंट तैयार कर पार्किंग की समस्या को खत्म करेगी । 

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि श्रावणी मेला से पूर्व यात्री पड़ाव की साफ सफाई बेहतर ढंग से की जाए । साथ ही रंगरोगण भी कराया जाए । उन्होंने कहा कि दुकानदारों से साफ सफाई रखने के लिए कहा जाये तथा दुकानदारों को अग्नि शमन यंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें।

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के द्वारा वासुकिनाथ में 1000 श्रद्धालुओं के आवसन के लिए टेन्ट सिटी का निर्माण किया जायेगा। जिला प्रषासन के द्वारा अतिरिक्त 250 बेड का टेन्ट सिटी का निर्माण किया जायेगा साथ ही पुलिस के जवानों के आवसन हेतु भी अलग से 250 बेड का टेन्ट सिटी बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सूचना जनसम्पर्क विभाग द्वारा भी हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के आवसन के लिए आवसन केन्द्र तथा बेहतरीन मीडिया सेन्टर का निर्माण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले श्रद्धालु यहाँ की व्यवस्थाओं की चर्चा यहाँ से जाने के बाद करें इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मेला को पूर्व के वर्ष से और भी भव्य बनाने का कार्य करेगा ।

इस अवसर पर विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद अभय कान्त प्रसाद, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, परियोजना निदेषक षिषिर कुमार, अपर समाहर्ता इंदू गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी, उपाध्यक्ष अमित साह, धर्मरक्षिणी सभा के प्रतिनिधि, जिला के वरीय पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।




दुमका 23 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 327
राजबाँध बनेगा मछली पंचायत...

-डॉ लुइस मरांडी,समाज कल्याण मंत्री

विकास कार्य आपके सहयोग से ही संभव...

वरुण रंजन , उप विकास आयुक्त दुमका

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता( मत्स्य प्रभाग) के तत्वधान में जिला मत्स्य कार्यालय दुमका द्वारा दुमका प्रखंड के राजबांध पंचायत को मछली पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा । समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर तथा दीप प्रज्वलित कर पंचायत सचिवालय राजबांध से इसका शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि इस पंचायत के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है ।मछली पंचायत के रूप में इस पंचायत को विकसित किया जाएगा । यहां के लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा । उन्होंने कहा कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत हर किसी को होती है औऱ पैसों के लिए हर किसी को रोजगार की आवश्यकता होती है । सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है । आपके गांव में ही आपको रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि आपको अपना गाँव, घर ,परिवार को न छोड़ना पड़े । मछली पालन कर आप बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं तथा इससे निश्चित रूप से आपके जीवन स्तर में भी सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीम समय समय पर आकर आपको मछली पालन की तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करायेगी ताकि आप बेहतर ढंग से मछली पालन कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकें । आपकी आमदनी बढ़े आपके जीवन स्तर में सुधार आये यही सरकार की सोच है । उन्होंने कहा कि आपको देखकर और भी लोग निश्चित रूप से इस कार्य से जुड़ेंगे । आने वाले दिनों में यह पंचायत आदर्श पंचायत के रूप में विकसित होगा । इस पंचायत की कुल 11 गांव में 120 से ज्यादा संख्या में तालाब उपलब्ध है यानि यहां संसाधनों की कोई कमी नही है । जिसे ध्यान में रखते हुए इसे मछली पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि समय-समय पर यहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि बाद में यहां के लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर दूसरों को जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण दे सकें

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन और इस पंचायत के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि इस पंचायत को मछली पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पहली बार किसी पंचायत को मत्स्य पंचायत बनाया जा रहा है । तालाबों को संरक्षित करके मछली पालन कर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन का उद्देश्य है । आप इस कार्य से जुड़े पूरे उत्साह के साथ मत्स्य पालन करें निश्चित रूप से इससे आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा । मछली पालन से आप सभी एक बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं । जिला प्रशासन की टीम यहां आकर आपको मछली पालन की बारीकियों को बताएगी। आने वाले समय में इस पंचायत को एक बेहतर पंचायत के रूप में विकसित कर राज्य के समक्ष उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करने का कार्य किया जाएगा  । उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य आपके सहयोग के बिना असंभव है । आपके सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा ।

इस अवसर पर लोगों के बीच मछली के चारा का वितरण तथा जाल का वितरण किया गया ।

समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी तथा उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने इस अवसर पर तालाब में मछली के बीज को डाला ।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी के साथ उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ,जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी  दुमका  दिलीप महतो ,20 सूत्री सदस्य नीरज भंडारी , जिला परिषद सदस्य ,स्थानीय मुखिया सुशांति किस्कू एवं बड़ी तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित थे ।