Monday, 4 February 2019

दुमका 04 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0107

30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश एवं सहायक निदेषक रेषम सुधीर सिंह ने समाहरणालय दुमका से जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेष ने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली एक भी जान की क्षति न सिर्फ उस व्यक्ति के लिए अपने प्राण की निजी क्षति होती है बल्कि पूरे परिवार,समाज और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति होती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का समुचित ढंग से पालन करने से कई दुर्घटनाओं को टालकर निर्दोष जानों को बचाया जा सकता है। 
  इस अवसर पर सिदो कान्हु उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
  04-10 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा कोषांग दुमका द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंबेडकर चैक के पास दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों को हेलमेट पहनकर तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांध कर वाहन चलाने की नसीहत दी गई ।ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को यातायात से संबंधित अन्य सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन करने की बात कही गई ।यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से भविष्य में वाहन सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने से संबंधित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी लिए गए
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुमका वाई.एस.रमेश, डी एस.पी.पूज्य प्रकाश, सहायक उद्योग निदेशक(रेशम) सुधीर कुमार, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य क्रमशः प्रदीप्तो मुखर्जी ,खोखन दा, मदन कुमार, मनोज कुमार घोष,रमण कुमार वर्मा, जीवानंद यादव,ऐहतेशामुल हक,अमरेन्द्र सुमन,किशोर क्रांति, जिला लायंस और लियो क्लब के सदस्यं के साथ साथ गर्ल्स स्कूल में बी.एड.का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नमिता मरांडी, वनलता मरांडी, प्रेमलता मरांडी, क्रिस्टीना हेंब्रम,  स्मिता कुमारी, दीपा केसरी, रूपम कुमारी,अंकिता सिंह,खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी राय, पूजा मंडल, सोनी सोरेन, देवयानी सिंह, अनेत वालेन टूडू,सुरजमुखी कुमारी ,रहमतुल्लाह आदि मौजूद थे।








Sunday, 3 February 2019

दुमका 03 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0106
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका पूनम कुमारी की अध्यक्षता में +2 जिला स्कूल दुमका में नवनियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ0 लुइस मराण्डी (महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री) के करकमलों द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह के पूर्व माननीय मंत्री एवं सभी अतिथियों को +2 जिला स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। उपस्थित सभी नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आज दुमका के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि हमलोगों के सम्मलित प्रयासों से सुखद परिणाम सामने आ रहा है। आज हम विकास के नए नए आयाम गढ़ रहे है। जिला स्कूल का छात्र माध्यमिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बनकर दुमका का नाम रौशन किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को उत्तम शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप आज से सरकारी नौकरी पाने के साथ ही समाज के पथ प्रदर्शक भी बनने जा रहे है। आज से राज्य के छात्रों की उज्जवल भविष्य बनाने की जिम्मेवारी आपको सौपी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज दुमका में नए-नए शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। इस समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मैजूद प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश ने कहा कि शिक्षक को उत्तम शिक्षण ज्ञान के साथ बच्चों के प्रति सहानुभूति भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भी शिक्षण कार्यो में गहरी रुचि है। अगर सच्ची निष्ठा हो तो कोई भी किसी पद पर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मैजूद क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार के सार्थक प्रयास से आज गुरुओं की एक बड़ी फौज दुमका को मिल रही है, जो दुमका में शिक्षा के क्षेत्र उत्तरोत्तर विकास करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक का आचरण समाज के लिए अनुकरणीय होता है। अतः शिक्षक का आचरण सौम्य, व्यवहार कुशल, मृदु भाषी होनी चाहिए, ताकि देश का भविष्य उनके पथ प्रदर्शन से हमेशा आगे बढ़े एवं सुरक्षित रहे। मंत्री महोदया के साथ सभी को धन्यवाद अर्पित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज दुमका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षकों की कमी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  जिला प्रशासन के सार्थक सहयोग से आज नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदस्थापन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से आप का कर्तव्य छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जुड़ गया है। अतः आप एक सफल शिक्षक बनिए। आप अपना सारा ध्यान शिक्षण एवं स्वध्याय में एकाग्रचित कीजिए। आए हुए सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए +2 जिला स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड बनने के बाद पहली बार इतने शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। इसके के लिए सरकार के साथ साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को हम झारखण्ड वासी धन्यवाद अर्पित करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदया के सार्थक पहल से जिला स्कूल में लड़कियों का भी नामांकन हो रहा है। उपयुक्त महोदय, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ जिला प्रशाशन के सभी वरीय पदाधिकारी दुमका में उत्तम शैक्षणिक माहौल के लिए दिन रात लगे हुए है। मंच संचालन कुमार रणधीर ने किया।
 नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में दुमका प्रखंड के  शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार ठाकुर के साथ साथ सभी 10 प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला स्कूल के संजय कुमार सिन्हा, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के निवास रजक एवं उनके सभी सहयोगी, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के काशीनाथ महतो एवं सभी सहयोगी, +2 शिक्षक संघ के वीरेन्द्र यादव एवं सभी सहयोगी, नेशनल स्कूल के प्राचार्य सुभाष सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका, कार्यालय के रवीश श्रीवास्तव, बाल्मिकी सिंह, मो0 इफ्तिखार, शिक्षक जयप्रकाश झा जयंत, दिलीप कुमार झा, एलियन हांसदा, रघुनन्दन मंडल, विजय कुमार दूबे, स्नेहलता मराण्डी, प्रदीप कुमार, नीलाम्बर कुमार साहा,  मो0 मुद्दसर सुल्तान, संगीत कुमार ठाकुर, पूनम मुर्मू, कृष्णा कुमारी। बबिता मुर्मू, विजय कुमार साह, गोपेश शर्मा, उपस्थित थे ।






Saturday, 2 February 2019

दुमका 02 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0105

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज का प्रावधान है। कोई भी आहर्ता पूरी करने वाला किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल से यह लाभ ले सकता है। 
दुमका के सदर अस्पताल में 02 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत 01 मरीज भर्ती हुआ तथा 04 चयनित लाभुको के बीच गोल्ड कार्ड जारी किया गया। दुमका जिला के रहने वाले तृप्ती पाल सदर अस्पताल दुमका में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ईलाज के लिए भर्ती हुए है। इन्हें ईलाज के दौरान किसी प्रकार की राशि नही चुकानी पड़ेगी। भर्ती होने के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस प्रकार की योजना को लाकर हम सभी को एक नयी उम्मीद मिली है। 
दुमका 02 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0104

 पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा सभी जिलों में सुबह सवेरे एवं शनिपरब का आयोजन प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम दुमका में प्रातः 5 बजे सुबह सवेरे कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सुरीति झा ग्रुप के कलाकार सुरीति झा ने रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिये आदि भजनो की प्रस्तुति कर सुबह की हवाओं को और भी ताजा कर दिया। वहीं शनिपरब में मालूती टुडू ग्रुप ने संताली नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। 
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्थानीय कलाकारों को सुबह सवेरे तथा शनिपरब के माध्यम से अपनी कला को लोगों के बीच प्रस्तुत करने के लिए एक बेहतर प्लेटफाॅर्म दिया जा रहा है। कहीं न कहीं यह प्रयास स्थानीय कलाकारों के मनोबल को ऊँचा कर रहा है साथ ही साथ स्थानीय संस्कृति को भी जीवंत रखने में अपना योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर संयोजक के रूप में गौरकांत झा एवं उद्घोषक के रूप में नवीन चंद्र ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में दर्षकगण उपस्थित थे।


दुमका 02 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0103

 उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि मसानजोर को एक बेहतर टुरिस्ट स्पोर्ट बनाने के लिए कई कार्य किये जा रहे है। बड़ी संख्या में पर्यटक पूरे वर्ष यहाँ पहँुचते है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को निदेष दिया कि मसानजोर में फूलो की घाटी लगाई जाय ताकि मसानजोर में पर्यटकों को ओर भी बेहतर महौल मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में स्टोबेरी खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किये जाय साथ ही केला एवं अन्य फलो की खेती लोग करे इस दिषा में लोगों को प्रषिक्षण दिया जाय। उन्होंने कृषि विभाग अधिकारी को निदेष दिया कि ड्रीप एरीग्रेसन के तहत खेती करने के लिए किसान को जागरुक करे ताकि किसान कम समय में अधिक से अधिक खेती कर अपने आय को बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करे। मसरुम की खेती हेतु महिला समुह के बीच विषेष चर्चा एवं महिलाओं को जागरुक करने का निदेष कृषि विभाग के अधिकारी को दिया।
बैठक में प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, निदेषक एनएपी विनय कुमार सिंकू, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक डाॅ0 सीमा आदि उपस्थित थे।


Friday, 1 February 2019

दुमका 01 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0102

  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज का प्रावधान है। कोई भी आहर्ता पूरी करने वाला किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल से यह लाभ ले सकता है। 
दुमका के सदर अस्पताल में 01 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 मरीज भर्ती हुआ तथा 08 चयनित लाभुको के बीच गोल्ड कार्ड जारी किया गया। दुमका जिला के रहने वाले गुड़िया देवी, सपना देवी, बिमली देवी, रुपा कुमारी एवं रेखा देवी सदर अस्पताल दुमका में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ईलाज के लिए भर्ती हुए है। इन्हें ईलाज के दौरान किसी प्रकार की राशि नही चुकानी पड़ेगी। भर्ती होने के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस प्रकार की योजना को लाकर हम सभी गरीबों को एक नई जिंदगी देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे लोग है जो पैसे के अभाव में ईलाज नही करा पाते है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के आने से अब वैसे लोग अपना ईलाज करा सकता है।

दुमका 01 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0101

  नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ के द्वारा विभिन्न स्थलों पर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 से संबंधित विडियो की प्रस्तुतिकरण जिला जनसम्पर्क कार्यालय दुमका द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से ग्रामीण के बीच आॅडियोध्विडियों क्लिप दिखा जा रहा है। साथ ही सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देष्य से जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जामा प्रखंड गांव धोधिया, मसलिया प्रखंड के गांव बेदिया में एलईडी वाहन के द्वारा ग्रामीण के बीच आॅडियोध्विडियों क्लिप दिखाकर विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।
इनमें मुख्य योजनायें यथा आयुष्मान भारत योजना, 1 रूपये में रजिस्ट्री, जोहार योजना, 108 एम्बुलेंस योजना, एलपीजी पंचायत, आयुष्मान भारत से कैसे आपको लाभ मिलेगा, चलो जीते है हम, उज्जवला योजना, गुरुकुल योजना, कन्या षिक्षा योजना, पीटीजी डाकिया योजना, समृद्धि झारखंड का 2 वीडियो, स्वच्छ भारत अभियान का 2 वीडियो, जोहार योजना, पहले पढ़िये फिर बढ़िये, फैमली पलानिंग, समृद्धि झारखंड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गांधी जी पर अधारित फिल्म, स्वच्छता को अपनी आदत बनाये आदि स्थानीय भाषा में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 
इसके साथ ही पम्पलेट, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री को आम जनों में वितरण किया गया।