Wednesday, 8 April 2020

दिनांक- 07 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-310


दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी द्वारा गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिंदी चौक, बस स्टैंड एवं नगर थाना के समीप असहाय बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के बीच पक्का हुआ भोजन का पैकेट वितरण किया गया। उपायुक्त ने सड़क पर असहाय लोगों से कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर आप जिला प्रशासन को संपर्क करें। आपके लिए जिला प्रशासन 24×7 तत्पर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लॉक डाउन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किया गया है। लॉक डाउन का पालन शत प्रतिशत करने के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है आपके सहयोग से ही हम कोरोनावायरस से लड़ सकेंगे। आप अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले। 


कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:
--------------------------------------------------
जिला कंट्रोल रूम - 9508250080,9934414404
--------------------------------------------------
झारखंड टोल फ्री नंबर - 104,181,108
--------------------------------------------------
राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075




दिनांक- 07 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-309


समाहरणालय परिसर से गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गर्म भोजन रथ को उपायुक्त राजेश्वरी बी द्वारा हरी झंडी दिखाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं इसकी रोकथाम के लिए पूरे देश को आगामी 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन, दुमका की पहल से मजदूर,आर्थिक रूप से कमजोर-वंचित तथा असहाय लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेशानुसार मजदूर,आर्थिक रूप से कमजोर-वंचित तथा असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। यह मील्स ऑन व्हील्स मोबाइल एप्प है। इसके जरिए लोग भोजन के लिए संपर्क कर सकते हैं। इन वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। लॉक डॉउन की अवधि के दौरान किसी को भी भोजन का दिक्कत ना हो इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन द्वारा गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह वाहन जिले के सुदूर गांव तक गरीब, जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएगा। सभी को रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से जिले के कोने कोने में ससमय भोजन पहुंचे इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:
--------------------------------------------------
जिला कंट्रोल रूम - 9508250080,9934414404
--------------------------------------------------
झारखंड टोल फ्री नंबर - 104,181,108
--------------------------------------------------
राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 7 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-308

लोगों के बीच पका हुआ भोजन के पैकेट का किया गया वितरण...

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले मे लॉक डाउन प्रभावी है।विभिन्न माध्यमों से लोगों को घर पर रहने की अपील की जा रही है।बेवजह सड़कों पर नहीं निकलने के लिए लोगों से कहा जा रहा है।आमजनों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो,इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कई कार्य किये जा रहे हैं।राशन एवं अन्य सामग्री लोगों को दी जा रही है।कई जगहों पर लोगों को दाल भात खिलायी जा रही है।
इसी क्रम में मसलिया प्रखंड में लोगों के बीच पका हुआ भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।लोगों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की खूब सराहना की।
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो यह जिला प्रशासन का प्रयास है।लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है।किसी भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाये गए हैं,जो 24x7 कार्यरत है।कंट्रोल रूम में कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है।आगर आमजनों को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9508250080 एवं 9934414404 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।



दिनांक- 06 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-307

उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर के अध्यक्षता में जिले के विभिन्न एनजीओ के समन्वयक के साथ बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि नोबेल कोरोनावायरस का संक्रमण पूरे विश्वभर में काफी तेजी से प्रसार हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि नोबेल कोरोनावायरस का संभावित संक्रमण एवं प्रसार को देखते हुए राज्य / केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया तालाबंदी की स्थिति को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों में राशन वितरण किया जा रहा है। आप सभी के सहयोग से राशन वितरण में सहयोग प्राप्त होगा। सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग की गलत छवि न बनें इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें। आप सभी कोशिश करे कि अपने अपने क्षेत्र में स्वैक्षिक कार्यकर्ता मदद के लिए हमेशा तात्पर्य रहे। तत्कालीन समस्या में स्वैक्षिक कार्यकर्ता की आवश्यकता पड़ेगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी एनजीओ को जिला प्रशासन से मदद की आवश्यकता है तो जिला प्रशासन से संपर्क कर निराकरण ले सकते है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, एडीएफ, जिले के सभी एनजीओ समन्वयक उपस्थित थे। 


दिनांक- 06 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-306

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश की अध्यक्षता में वरीय अधिकारियों के साथ कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए पूरे जिले में सहिया, सेविका एवं वार्ड सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति कोरोनावायरस के संक्रमण के चपेट में न आए। सभी स्क्रीनिंग करने वाले वालेंटियरों को पर्याप्त मात्रा में मास्क, ग्लब्स एवं सैनीटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए सभी वालेंटियर के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि सर्वे से पूर्व सभी वालेंटियर का इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग कराया जाए।
सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भ्रमण करेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुख्यालय से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला में चल रहे वाहनों का गाड़ी संख्या रजिस्टर में संधारित करें। कोई भी व्यक्ति जिला से बाहर न जाए और न ही किसी को जिला में प्रवेश करने दिया जाए।



दिनांक- 6 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-305

उपायुक्त राजेश्वरी बी को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, बासुकीनाथ शाखा के शाखा-प्रबंधक प्रवीर सेनगुप्ता तथा शाखा उप-प्रबंधक सुमन भारती ने 15100 रुपये का चेक अपने ब्रांच के सभी कर्मियों की तरफ से कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु स्वेच्छिक सहयोग राशि के रूप में दिया, साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की भी सराहना की।
उपायुक्त ने इस पुनीत कार्य के लिये उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग राशि का उपयोग कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु किया जाएगा।

दिनांक- 5 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-304

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने हंसडीहा स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय,स्वास्थ्य केंद्र हंसडीहा तथा नवोदय विद्यालय हंसडीहा में बनाए गए कोरेनटाईन सेंटर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि यहाँ रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। सभी जरूरी सुविधाएं कोरेनटाईन सेंटर पर उपलब्ध होगी।जिले में बनाये गए कोरेनटाईन सेंटर में अब तक कुल 750 विभिन्न जिलों तथा राज्यों से आए लोगों को रखा गया है। उन्हें समय-समय पर भोजन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए हंसडीहा के स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हित किया गया है।जो भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आएंगे उन्हें उन्हें इलाज हेतु हंसडीहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र में 100 बेड की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर एवं स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के लिए जो भी व्यवस्थाएं की जानी है वे सारी व्यवस्थाएं रहेंगी।।अगर किसी मरीज की स्थिति बिगड़ती है तो इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज को चिन्हित किया गया उक्त मरीज को अस्पताल लाकर इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस संक्रमण को रोकने के लिए आप अपने घरों पर ही रहे। बेवजह सड़कों पर नहीं निकलें। आप सभी के सहयोग से यह जंग जीतने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है स्थिति गंभीर नहीं हो,इसे ध्यान में रखते हुए आप सभी को अपने अपने घरों में रहने की जरूरत है।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।उनके ऊपर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को जब्त किया जाएगा। बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर लोगों का जांच करेगी। इस जांच प्रक्रिया में आप सभी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों के लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दें। मुझे विश्वास है कि जिलावासियों का सहयोग जिला प्रशासन को अवश्य मिलेगा।