Saturday, 8 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 228 दिनांक - 08/11/2014
मीडिया कोषांग
सूचना भवन, दुमका के सभागार में वरीय प्रभारी प्रषिक्षण कोषंग की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिसूचना, नामनिर्देषन एवं संवीक्षा से संबंधित प्रषिक्षण दिया गया। बैठक में चारों विधान सभा दुमका, षिकारीपाड़ा, जामा एवं जरमुण्डी के निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहत्र्ता, दुमका ने कहा कि चुनाव आयोग के दिषा निर्देष का अक्षरषः पालन करते हुए विधान सभा चुनाव 2014 के सभी कार्यों को सम्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका निभायेंगे। उन्होंने इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अधिसूचना जारी होने के बाद के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। नाम निर्देषन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों की जानकारी दी। संवीक्षा अत्यंत सावधानी पूर्वक करने की सलाह दी। इस अवसर पर ई.भी.एम. संचालन के बारे में जानकारी दी गई।  


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 227 दिनांक - 08/11/2014
मीडिया कोषांग
समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीप के अन्तर्गत बनाये गये कैम्पस एम्बेस्डर फेसिलिटेटर के साथ मतदाता जागरूकता से संबंधित कराये जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी -सह- सहायक दण्डाधिकारी(प्रषिक्षुभा.प्र.से.) आकांक्षा रंजन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रतिषत बढ़ाने में युवाओं की महती भूमिका होती है। महाविद्यालयों में आप सभी युवा छात्र-छात्राओं के सहयोग से स्वीप का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मतदाता सूची मंे नाम दर्ज कराने के लिए फाॅर्म-6 भी वितरित किये गये। स्वीप से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया गया। 
साथ ही स्वीप से संबंधित मीडिया कर्मियों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विगत लोक सभा चुनाव में मतदाता प्रतिषत बढ़ाने में मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भुमिका रही थी। विधान सभा आम चुनाव 2014 में भी आप सबों का सहयोग अपेक्षित है। 
अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित बैंक पदाधिकारियों से भी स्वीप कार्यक्रम में पूर्व की भाँति सहयोग की उम्मीद जताई एवं सहभागिता हेतु अनुरोध किया।


Friday, 7 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 226 दिनांक - 07/11/2014
मीडिया कोषांग
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम चुनाव 2014 के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारी बारी से सभी कोषांगों यथा कार्मिक कोषांग, ई0वी0एम0 कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, प्रपत्र/सामग्री कोषांग, आदर्श आचार संहिता/विधि व्यवस्था कोषांग, लेखा जाँच कोषांग, माननीय प्रेक्षक कोषांग, मतपत्र एवं डाक मतपत्र कोषांग, मीडिया कोषांग/कम्युनिकेषन कोषांग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कोषांग/कप्युटरायजेषन कोषांग, स्वीप कार्यक्रम कोषांग, हेल्पलाईन एवं जन षिकायत कोषांग, मतदाता सूची विखंडीकरण कोषाग एवं लौजिस्टिक कोषांग के कार्याें की समीक्षा की गई। बैठक में सभी कोषांग वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 225 दिनांक - 07/11/2014
मीडिया कोषांग
समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विन्दुओं पर जिलान्तर्गत सभी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, पर्यवेक्षिका के साथ चर्चा की गई। स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी -सह- सहायक दण्डाधिकारी(प्रषिक्षुभा.प्र.से.) आकांक्षा रंजन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने की आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य या जिला स्तर पर जो भी निर्धारित कार्यक्रम हैं उन्हें धरातल पर क्रियान्वित आपके द्वारा किया जा सकता है। अतः निष्ठा एवं उत्साह पूर्वक आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी बेहतर प्रजातंत्र के निर्माण में सुनिष्चित किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गत लोक सभा आम चुनाव में हमलोगों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मामले में बेहतर कार्य किया था और उसका परिणाम भी हमें प्राप्त हुआ था। हमें उम्मीद है कि हमलोग परस्पर सहयोग व समन्वय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विधान सभा आम चुनाव 2014 में भी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महिलाआंे की भागीदारी को बढ़ाने के लिए और बेहतर प्रयास करने की जरूरत है। आपलोगों के मार्गदर्षन में सेविका, सहायिका, सहिया, स्वयं सहायता समुहों इत्यादि द्वारा महिला मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि की जा सकती है। किसी प्रलोभन से प्रेरित हुए बिना मतदाताओं को मतदान करना चाहिए। इस संबंध में आपके द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार आवष्यक है। 
बैठक में जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला षिक्षा अधीक्षक, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Saturday, 1 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 224 दिनांक - 01/11/2014
मीडिया कोषांग
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला ने वज्र गृह का निरीक्षण किया। दुमका, षिकारीपाड़ा, जामा, जरमुण्डी के निर्वाची पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपायुक्त ने उन्हें वज्र गृह एवं मतगणना केन्द्र के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। विधान सभावार मतदान केन्द्रों की संख्या के अनुसार वज्र गृह एवं मतगणना केन्द्र चिन्हित किये गये। मतगणना केन्द्र पर आवष्यक सुविधा मुहैया कराने का निदेष उपायुक्त ने जिला नजारत उप समाहत्र्ता को दिया। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, दुमका को मतगणना केन्द्र में आवष्यकतानुरूप असैनिक कार्य कराने का निर्देष दिया। उपायुक्त ने कहा कि वज्र गृह एवं मतगणना केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक दुमका को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिष्चित करने का निर्देष दिया। इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



Friday, 31 October 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 223 दिनांक - 31/10/2014
मीडिया कोषांग

समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई तथा इससे संबंधित कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी -सह- सहायक दण्डाधिकारी(प्रषिक्षुभा.प्र.से.) आकांक्षा रंजन ने सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में वृहत्तर सहभागिता सुनिष्चित करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों यथा मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, निर्वाचन से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता, स्कूल/काॅलेजों में सेमिनार, क्राॅस कंट्री दौड़, कैण्डल मार्च इत्यादि के सफल आयोजन हेतु आवष्यक दिषा निर्देष दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर, परियोजना पदाधिकारी चंद्रषेखर पाण्डेय, जीवानन्द यादव, कैम्पस एम्बेस्डर अंकित पाण्डेय एवं स्वीप से संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति 
संख्या 222 दिनांक - 31/10/2014
मीडिया कोषांग
उपायुक्त के सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा आम चुनाव 2014 के हेतु सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नाम निर्देषन एवं व्यय संबंधित प्रषिक्षण दिया जाएगा। संभावित अभ्यर्थियों के लिए प्रषिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रषिक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के तीन प्रतिनिधि एवं र्निदलीय उम्मीदवार के दो प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। आदर्ष आचार संहिता लागू है अतः कोई भी कार्यक्रम करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा। समय समय पर आवष्यक दिषा निर्देष जिला प्रषासन की ओर से दिये जाएंगे।  बैठक में सहायक दण्डाधिकारी(प्रषिक्षुभा.प्र.से.),सभी चार विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।