Saturday, 22 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

वासुकिनाथधाम, शनिवार, दिनांक 22 अगस्त 2015   संख्या 291 दिनांक - 22/08/2015

4 वर्षीय सूरज को मिली उसकी माँ चंदा....


सूचना सहायता षिविर के कर्मी प्रषासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी के साथ-साथ बिछड़ों को मिलाने के कार्य में जुटे रहे। एक 4 वर्षीय सूरज कुमार अपनी माँ चंदा देवी से बिछड़ गया था। मेला क्षेत्र में कार्यरत सभी सूचना सहायता कर्मी इसकी खोज में जुट गये और बहुत जल्द उसे उनकी माँ से मिला दिया। चन्दा देवी जो गाँव हरिदासपूर जिला भागलपूर की रहने वाली है ने जिला प्रषासन को बहुत धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। मेला क्षेत्र में बिछड़ो को मिलाने की इस कवात के तहत 612 ऐसे लोगों को मिलाया गया जो मेला क्षेत्र में बिछड़ गये थें सामान्य उद्घोषण के तहत वासुकिनाथधाम के तीन केन्द्रांे से लगभग 39195 लोगों को मिलाया गया। देवघर, मलुटी, सिउड़ी, आसनसोल, भागलपूर से सम्पर्क कर 79 बिछडे़ हुए काँवरियों को मिलाया गया। साथ ही, बिहार, उत्तरप्रदेष, बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेष के 774 काँवरियों के बारे में उनके परिजनों ने क्षेत्रीय उप निदेषक सूचना एवं जनसम्पर्क अजय नाथ झा से कहा कि उन्हें अपने काँवरिया परिजनों से सम्पर्क नही हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में उन काँवरियों को देवघर तथा वासुकिनाथ में सम्पर्क कर उनके परिजनों से सम्पर्क कराया गया।

स्वास्थ्य षिविर कहें या डाॅक्टर रमेष कहें मेला में बात एक ही लग रही है...


14 स्वास्थ्य केन्द्रों एवं एक रेफरल अस्पताल के साथ डाॅ0 रमेष कुमार के नेतृत्व में 10 डाॅक्टर, 65 पारा मेडिकल स्टाफ, दो मोबाईल चलन्त चिकित्सा वाहन एवं 5 एम्बुलेंस के सहारे कुल 20724 काँवरियों की चिकित्सा की गई। इसमें सबसे खास बात रही डाॅ0 रमेष कुमार की। सुबह 3 बजे से रात के 11 बजे तक प्रत्येक केन्द्र पर कुछ समय अन्तराल पर पहुँचते रहे और प्रत्येक स्थिति में मुस्कुराते हुए काँवरियों की सेवा में जुटे रहे।

भोला तेरे नाम से जग जीत लिया है हमने...


काँवरियों के मनोरंजन के लिए वासुकिनाथधाम में प्रतिदिन 11 बजे दिन से 11 बजे रात तक मयूराक्षी कलामंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसके अलावा शनिवार एवं रविवार को हंसडीहा पुलिस इन्सपेक्टर परिसर में, सुखजोरा एवं मोतिहारा में स्वयं सेवी संस्थाओं के षिविर में सांस्कृतिक कार्यक्र कराये जा रहे हैं। अबतक कुल 81 कार्यक्रम किया जा चुका है। जिसमें बनारस के प्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा, देवघर के गीत बहार एवं संजीव परिहस्त गु्रप तथा दुमका के मेलोडी म्यूजिकल गु्रप, प्रयास फाउन्डेषन, माँ काली कला मंदिर, झारखण्ड कला केन्द्र एवं जनमत शोध संस्थान, चित्रा के कृष्णा जी0 एण्ड पार्टी, जामताड़ा के प्रदीप कुमार चंचला ग्रुप एवं हंसडीहा के चन्द्रदेव सिंह चन्दन तथा बंगाल के कलाकारों ने मलुटी में सबका मन मोह लिया।





Friday, 21 August 2015


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

वासुकिनाथधाम, शुक्रवार, दिनांक 21 अगस्त 2015   संख्या 290 दिनांक - 21/08/2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

वासुकिनाथधाम, शुक्रवार, दिनांक 21 अगस्त 2015   संख्या 289 दिनांक - 21/08/2015

विकास का लाभ सबकों मिले
- एल ख्यांग्ते, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका
शिक्षा, स्वास्थ्य, पेय जल,, मनरेगा, पंेषन, इन्दिरा आवास, वनाधिकार पट्टा आदि योजनाएं प्रखंड से पंचायत होकर गाँवों में फलीभूत होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुक्त आज स्वयं षिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत के भालकी गांव में हुई ग्राम सभा की कार्यवाही देखने पहँचे। वनाधिकार पट्टा के लिए पंचायत स्तरीय समिति के अध्यक्ष, अषोक हेम्ब्रम और सचिव, डौली देवी का चयन किया गया। आयुक्त ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे वन भूमि पर अपने पारंपरिक अधिकार संबंधित दावा करें। आयुक्त ने हलका कर्मचारी, अंचल अधिकार, वन पदाधिकारी आदि को ससमय आवेदन प्राप्त करने का निदेष दिया। आयुक्त ने कहा कि 2 अक्टूबर तक यह प्रमाण दें कि अब कोई भी आवेदन या दावा लम्बित नहीं रह गया है तथा प्राप्त सभी दावों का निष्पादन भी उक्त अवधि तक कर लें।
आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मनरेगा, इन्दिरा आवास, वनाधिकार पट्टा, पेंषन, चापकल एवं शौचालय निर्माण तथा स्वास्थ्य की विभागवार अलग-अलग समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि सभी लक्ष्य ससमय पूरा कर लिया जाय। चापाकल और शौचालय निर्माण के लक्ष्य को न केवल ससमय पूरा करंे बल्कि इसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग को 1 सितम्बर तक नये भवन में प्रवेष करने का निदेष दिया। डायरिया, मलेरिया एवं साँप काटने से बचाव आदि की भी समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि डाॅक्टर स्वास्थ्य केन्द्र में निर्धारित समय पर अवष्य रहें। आयुक्त ने राजकीय अनुसूचित जनजातीय आवासीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण कर कहा कि बच्चों के पठन-पाठन तथा अवासीय व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी ना रहे। षिक्षकों के स्वीकृत आठ पद है तथा उसमें दो ही कार्यरत हैं इस विषय पर सरकार से पत्राचार कर यथाशीघ्र षिक्षकों की कमी को पूरा करें। 
आयुक्त ने लैम्पस और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। आयुक्त के साथ उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, आई0टी0डी0ए0 निदेषक श्री दषरथ चन्द्र दास, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार, जिला षिक्षा अधीक्षक श्री मसूदी टुडू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, मनीषा तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी षिकारीपाड़ा अमित बेसरा, अंचल अधिकारी षिकारीपाड़ा मोहन लाल मरांडी तथा प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थे।





Thursday, 20 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, गुरूवार, दिनांक 20 अगस्त 2015   संख्या 288 दिनांक - 20/08/2015

सांसद आदर्षग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायत - रांगा (मसलिया) के समग्र विकास हेतु तैयार किये गये सांसद ग्रामीण विकास योजना में शामिल तमाम योजनओं को समयबद्ध तरीके से प्रारम्भ कर पूर्ण करना सुनिष्चित किया जाय। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित सांसद ग्रामीण विकास योजना के प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक में यह बात कही। श्री सिन्हा ने आदर्ष समाज में षिक्षा की भूमिका को रेखांकित करते हुए जिला षिक्षा पदाधिकारी तथा जिला षिक्षा अधीक्षक को निदेष दिया कि रांगा पंचायत अन्तर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत, एम0डी0एम0, स्कूल बिल्डिंग का कार्य तथा चाहरदीवारी की व्यवस्था को प्रथमिकता के आधार पर दुरूस्त किया जाय। विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में षिक्षकों की आपूर्ति सुनिष्चित की जाय। 
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल - 2 द्वारा रांगा पंचायत के अन्तर्गत सभी ग्रामों में पेयजल सुविधा हेतु हारोरायडीह गु्रप आॅफ विलेज वाटर सप्लाई योजना तैयार किया गया है। जिसकी प्राक्कलित राषि लगभग 19 करोड़ रू0 निर्धारित है। जिसे पूरा होने में लगभग ढाई साल लग जाएगा। इसलिए तत्काल रांगा पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी ग्रामों में स्थापित समस्त चपानलों को दुरूस्त करने का निदेष पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल - 2 को दिया गया। 
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को रांगा पंचायत आने वाले तमाम गांवों को डी0डी0यू0जी0वाई0 के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने का निदेष दिया गया। 
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने ओ0डी0एफ0 के तहत मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत संचालित विभिन्न पेंषन योजनाओं के साथ-साथ श्रम एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से रांगा पंचायत को आच्छादित करने का निदेष दिया। 
बैठक में उपायुक्त, दुमका के अलावा उप विकास आयुक्त श्री चिरंजन कुमार, निदेषक आई0टी0डी0ए0, श्री दषरथ चन्द्र दास, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार, आई0ए0एस0 प्रषिक्षु भोर सिंह, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, गुरूवार, दिनांक 20 अगस्त 2015   संख्या 287 दिनांक - 20/08/2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, गुरूवार, दिनांक 20 अगस्त 2015   संख्या 286 दिनांक - 20/08/2015

योजनाओं को ससमय पूरा करें...
- राहुल कुमार सिंन्हा, उपायुक्त, दुमका
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने आज समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास योजनाओं के कार्याें की समीक्षा की। उपायुक्त ने समीक्षा करते हुए यह निदेष दिया कि योजनाओं को पूरा करने के लिए निर्धारित समय के अनुषासन का पालन करें। समय पर विकास योजनाओं के फलीभूत होने पर आम जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। आप भाग्यषाली हैं कि आपको दुमका जिला के 13 लाख लोगों की सेवा का अवसर मिला है। इस भावना के साथ तत्परता और प्रतिबद्धता दिखाते हुए कार्य में जुट जायें।
हंसडीहा में 100 शैय्या वाले अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। राषि भी प्राप्त है। अतः जल्द से जल्द डी0पी0आर0 तैयार कर इस निर्माण को पूरा करने का निदेष उपायुक्त ने दिया। भवन निर्माण विभाग को 26 जनवरी 2016 के पूर्व नये समाहरणालय भवन के निर्माण को पूरा करने का निदेष दिया है। उपायुक्त ने यह भी निदेष दिया कि जामा और षिकारीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के निर्माण को पूरा कर यथा शीघ्र उपयोग के लिए उपलब्ध करायें। रेलवे स्टेषन सड़क के निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करायें। शहरी क्षेत्र में सड़क के निर्माण पर यह देखा जाता है कि सड़के ऊँची होती जाती है और सड़क के किनारे के मकान नीचे रह जाते हैं जिससे पानी जमा होने की संभावना बनती है और विवाद भी उत्पन्न होता है। उपायुक्त ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को यह निदेष दिया कि सड़क निर्माण की योजना बनाते समय इस बात का प्रावधान करें कि वर्षा के जल की निकासी कैसे होगी। आवष्यकता हो तो पक्की और मजबूत नालियाँ निर्माण का अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए। विद्युत विभाग को उपायुक्त ने यह निदेष दिया कि शहर में तथा पूरे जिले में जितने भी ट्रांसफर्मर हैं उनका नियमित सर्वेक्षण करें और उसके ठीक होने का प्रमाण अंकित करें तथा जहाँ जरूरत हो उसकी मरम्मति करें या नया ट्रांसफर्मर लगायें। जनता से षिकायत की प्रतीक्षा ना करें सभी नियमित पर्यवेक्षण करें जिससे शहर तथा पूरे जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बहाल हो। इसके अलावा विभिन्न विभागों के सभी योजनाओं के विभागवार समीक्षा की गई और आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। 
बैठक में उपायुक्त, दुमका के अलावा उप विकास आयुक्त श्री चिरंजन कुमार, निदेषक आई0टी0डी0ए0, श्री दषरथ चन्द्र दास, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार, आई0ए0एस0 प्रषिक्षु भोर सिंह, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




Wednesday, 19 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

वासुकिनाथधाम बुधवार, दिनांक 19 अगस्त 2015   संख्या 285 दिनांक - 19/08/2015

सिक्किम राज्य से बाबा वासुकिनाथ का दर्षन करने आई कुमारी सुबा और शांति प्रत्येक वर्ष सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ और बाबा वासुकिनाथ पर जलार्पण करते आ रही है। बाबा वासुकिनाथ का दर्षन करने के पश्चात् उन्होंने बतलाया कि इस वर्ष मेला की तैयारी यहाँ बहुत व्यवस्थित ढंग से किया गया है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय प्रषासन सहित सम्पूर्ण जिला प्रषासन को बधाई दी है। ज्ञात हो की सरकार के आदेष से वासुकिनाथधाम में वी0आई0पी0 पूजा बंद हो चुकी है उपायुक्त दुमका ने भी यह बताया कि वी0आई0पी0 पूजा बंद होने से आमजनों में एक अच्छा संदेष गया है।   

पिछले दो पीढ़ी से बाबा वासुकिनाथ धाम के सिंह द्वार पर नगाड़ा बजाकर बाबा वासुकिनाथ की सेवा कर रहे जरमुण्डी हरिजन टोला के ढिबू मिर्धा आने वाले तमाम काँवरियों का बरबस ही मन मोह लेते हैं। श्री मिर्धा के मामा दुखन मिर्धा भी इसी प्रकार बाबा वासुकिनाथधाम के सिंह द्वार पर नगाड़ा बजाकर बाबा वासुकिनाथ की सेवा और काँवरियों का मनोरंजन किया करते थे। 

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुख्य प्रदर्षनी षिविर स्थित मयूराक्षी कलामंच पर आज माँ काली संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने भक्ति गीतों से उपस्थित काँवरियों का भरपूर मनोरंजन किया। ललनजी महाराज एवं उनके साथियों के एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों के धुन पर तमाम काँवरिया झूमते और नाचते नजर आए।