Monday, 27 June 2016

दुमका, दिनांक 27 जून 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 335 
जुलाई माह तक लैम्पस में पड़े सभी धान को मिल मालिकों द्वारा उठा लिया जाय, तथा खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को धान अधिप्राप्ति का भुगतान कर दिया जाय। ताकि किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय खरीफ टास्क फोर्स की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी लैम्पस एवं निजी बीज विक्रेता अपने दुकान पर खाद एवं बीज के मूल्य का प्रदर्षन निष्चित रूप से करें। ताकि किसानों को सही कीमत पर खाद एवं बीज प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने डोभा निर्माण के संबंध में निदेष दिया कि लक्ष्य के अनुरूप इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाय। 
बैठक में दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, लैम्पस के प्रतिनिधि, धान मिल मालिकों के प्रतिनिधि एवं गव्य विकास विभाग के प्रतिनिधि प्रदाधिकारी मौजूद थे।



दुमका, दिनांक 27 जून 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 334 
उपभोक्ताओं की षिकायत दूर कर निर्वाध विद्युत की आपूर्ति सुनिष्चित करें। 24 घंटे अपना मोबाईल स्वीच आॅन रख उपभोक्ताओं की षिकायत सुनें तथा ससयम उसका निराकरण करें। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज विद्युत विभाग के टूल स्टोर, महुआ डंगाल एवं जामा के ट्रांसफर्मर रिपयेरिंग वर्कषाॅप के निरीक्षण के क्रम में दुमका शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता विनोद ठाकूर को कड़ा निर्देष देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली के अभाव में विविध प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बिजली की निर्वाध आपूर्ति होना निहायत ही आवष्यक है। 
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टांसफर्मर रिपयेरिंग वर्कषाॅप की विस्तृत जानकारी ली तथा ट्रांसफर्मर बनाने के तौर-तरीके को बहुत ही गम्भीरता से देखा। उपायुक्त ने निदेष दिया कि ज्यादा से ज्यादा ट्रांसफर्मर मरम्मती कर स्टाॅक में रखा जाय, ताकि आवष्यकतावष ससमय उपभोक्ताओं को ट्रांसफर्मर उपलब्ध करायी जा सके। उपायुक्त ने टांसफर्मर रिपयेरिंग वर्कषाॅप के संवेदक श्री बास्की ठाकुर को वर्तमान क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करने का भी निदेष दिया।
मौके पर उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता हरेन्द्र कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार सिंह, सहायक विद्युत अभियंता शमषाद आलम एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।





दुमका, दिनांक 27 जून 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 333 
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा सम्बन्धी एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली एवं पानी की समस्याओं तथा ठनका गिरने से बिजली के ट्रांसफर्मर एवं इन्सुलेटर के खराब होने की षिकायतों पर विषेष चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मानसून प्रारम्भ होने के साथ ही ठनका गिरने से बिजली के ट्रांसफर्मर, इन्सुलेटर, बिजली के तार आदि के टूट जाने की षिकायत प्राप्त होती है। साथ ही त्वरित निष्पादन न होने के कारण कई दिनों तक बिजली एवं पानी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। जिस कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है तथा जनता विरोध प्रदर्षन करते हैं। उपायुक्त ने निदेष दिया कि पेयजल एवं विद्युत विभाग के सभी कार्यपालक अभियन्ता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता समस्या से निपटने के लिए तत्पर रहे तथा अपने-अपने मोबाईल नं0 को चालू रखें। साथ ही उपायुक्त ने यह भी निदेष दिया कि अधियाचना के आधार पर ट्रांसफर्मर लगाने का कार्य ट्रांसफरर्मर प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्र में लगा दिया जाय। साथ ही षिल्पी कन्सट्रक्सन कुरूवा के संचालक एवं बिजली विभाग को आपसी सहयोग से बिजली आपूर्ति की दिषा में त्वरित पहल करने का निदेष उपायुक्त ने दिया।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों, पेयजल एवं विद्युत विभाग के सभी कार्यपालक अभियन्ता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं को आपात स्थिति से निपटने के लिए सजग रहने का निदेष दिया तथा उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के विरूद्ध प्रषासनिक कार्रवाई की जाएगी।  
उपायुक्त ने यह भी निदेष दिया कि आपदा प्रबंधन कोषांग दुमका से बिजली से संबन्धित कार्यरत कर्मियों का मोबाईल नम्बर जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सूचना भवन, दुमका में उपलब्ध कराई जाय। ताकि आपात स्थिति में आम जनता एवं ग्रामीण जनता सूचनातंत्र का प्रयोग कर बिजली एवं पानी की समस्याओं को दूर कर सके।



Saturday, 25 June 2016

दुमका, दिनांक 26 जून 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 332 
क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो दन्तहीन विषहीन विनीत सरल हो। जिला ताईक्वान्डो संघ की सचिव स्मिता अनन्द ने इन्डोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताईक्वान्डो की डेमो फाईट के दौरान यह बात कही। उन्होने कहा कि आज के समय में महिलाओं के प्रति होने वाला अपराध बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को स्वयं अपनी आत्मरक्षा करने में सिद्धहस्त होना चाहिए। ताईक्वान्डो खेल महिलाओं को अपनी आत्म रक्षा करने में सक्षम बनाती है। अवसर पर अपने संबोधन में षिक्षक मदन कुमार ने कहा कि ताईक्वान्डो न सिर्फ बच्चों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरूस्त बनाता है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास में भी यह बहुत कारगर होता है। इस अवसर पर बच्चों के लिए कई वर्ग की प्रतियोगितायें आयोजित की गई।
सब जूनियर बालिका वर्ग में शाम्भवी सिन्हा, अम्बे चैधरी तथा सुष्मिता दास क्रमषः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य रौषन, षिवम कुमार तथा तेजस कुमार पाण्डेय क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में लिपि प्रिया, श्रेयानन्दी तथा सीमा कुमारी क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार, कृष्णा वर्मा, तथा उद्जीत क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर फिन बालक वर्ग में यष कुमार, सिद्ध सिंहानियाँ तथा करण उपाध्याय क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर फिन बालिका वर्ग में शना परवीण भाव्या तथा मैरीमीरू टुडू क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। बेन्टम बालिका वर्ग में हनी भारती, प्रगति मिश्रा तथा रिया क्रमषः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को जिला खो-खो संघ के सचिव शैलेन्द्र सिन्हा, जिला एथलेटिस्क संघ के सचिव वरूण कुमार, जिला कवड्डी संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार पाण्डेय, जिला ताईक्वान्डो संघ की सचिव स्मिता आनन्द, जिला खेलकूद संघ के मीडिया सलाहकार मदन कुमार, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के मनोज घोष तथा निहारिका मिश्रा ने स्वर्ण, रजत तथा कास्य पदक देकर सम्मानित किया। जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चैबे तथा प्रेरणा संस्था की रिंकू मोदी ने दूरभाष के द्वारा सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनायें दी। 
इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के सचिव शैलेन्द्र सिन्हा, जिला एथलेटिस्क संघ के सचिव वरूण कुमार, जिला कवड्डी संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार पाण्डेय, जिला ताईक्वान्डो संघ की सचिव स्मिता आनन्द, जिला खेलकूद संघ के मीडिया सलाहकार मदन कुमार, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के मनोज घोष, निहारिका मिश्रा, रमेष सिंहानियाँ, संजय वर्मा, नीरज कोठलीवाल, रेणू गुप्ता, सुष्मा कुमारी, संगीता कुमारी, ओम प्रकाष गुप्ता अनिल कुमार साह, मुकेष कुमार भुवानियाँ, पोरेस कुमार दास, विकास झा, सनात पंडित, सुरेन्द्र मिश्रा तथा मंजित कुमार मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में चन्दन कुमार, अभिषेक आर्यन, अनुष्का गुटगुटिया, षिवकुमार, कुन्दन कुमार, प्रणव, राहुल, अभिषेक कुमार आदि की भूमिका सराहणीय रही। 












Friday, 24 June 2016

दुमका, दिनांक 24 जून 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 331 
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज भागलपुर जिलाधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर यह बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित चापानल एवं घोरघट पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बडे वाहनो का आवागमन अवरूद्ध हो गया है। अतः श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के सभी बड़े वाहन कहलगाँव से सबौर फिर विक्रमशिला सेतु एवं भागलपुर दुमका मार्ग से सुलतानगंज पहुँच सकेंगें।


Thursday, 23 June 2016

दुमका, दिनांक 23 जून 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 330 
खेलकूद संघ से जुड़े सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं जिन्होंने गत दिनों एटीम ग्राउंड में आयोजित झारखण्ड और पष्चिम बंगाल नेत्रहीन क्रिकेट टीम के बीच बीस-बीस ओवरों के तीन मैचों के क्रिकेट श्रृंखला को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई। उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने सूचना भवन में जिला खेलकूद संघ की एक बैठक में यह बात कही। अवसर पर भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह झारखण्ड नेत्रहीन क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने जिला खेलकूद  संघ दुमका के सभी सदस्यों का बेहतर मेजबानी को लेकर आभार प्रकट किया तथा कहा कि पूरे देष में दुमका का नाम अच्छे मेजबानी के कारण गौरवान्वित हुआ है। अवसर पर दुमका में आयोजित नेत्रहीन क्रिकेट श्रृंखला से सम्बन्धित एक वृतचित्र भी दिखाया गया।
इस अवसर पर उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, नेत्रहीन क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह झारखण्ड नेत्रहीन क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, सचिव नेत्रहीन क्रिकेट झारखण्ड अमीत कुमार सिंह, खेलकूद संघ के सचिव उमाषंकर चैबे, बी बी गुहा, गोविन्द प्रसाद, हैदर हुसैन, वरुण कुमार, अरविन्द कुमार, विधापति झा, मदन कुमार, रंजन कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार साह, दीपक झा, षिवनन्दन महतो सुमन्तो कुल्ल, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, स्मिता आनन्द आदि उपस्पित थे।



दुमका, दिनांक 23 जून 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 329 
प्राकृतिक आपदायें बिना किसी पूर्व सूचनाओं के आ जाती है। ऐसे समय में सम्पूर्ण नागरिक जीवन अस्त-व्यस्त सा हो जाता है। विषेष कर शहरी जनजीवन को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में विषेष दक्ष लोगों की आवष्यकता होती है जो आपदा के समय न सिर्फ मानव जीवन की सुरक्षा करे बल्कि घायलों को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराये। उपायुक्त दुमका की पहल पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग जिले के विभिन्न स्कूल और काॅलेजों के 100 एन सी सी एवं एन एस एस कैडटों को दिनांक 22 जून से 25 जून 2016 तक परिसदन भवन दुमका में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक विभिन्न प्रकार की आपदा जैसे बाढ़, भूकम्प, अग्निकाण्ड, आँधी तूफान, अतिवृष्टि आदि के समय आमजनों का जीवन बचाने एवं प्राथमिक उपचार करने का प्रषिक्षण दिया जा रहा हैं।
यह प्रषिक्षण कार्यक्रम 9 बी एन डी आर एफ पटना के 10 सदस्यों की टीम के कुषल देख-रेख में चल रहा है। प्रषिक्षण टीम के कमांडर इन्स्पेक्टर ओ आर नेलसन हैं। प्रषिक्षण आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजू महतो के देख-रेख में चल रहा है।