Thursday, 22 February 2018

दुमका 22 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 099 
आपके दर्द का अहसास है....
मुकेष कुमार, उपायुक्त, दुमका 
काठीकुण्ड प्रखंड के बड़ाचपुड़िया पंचायत के आमगाछी गांव को दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फोकस एरिया पर जिला प्रषासन का विषेष ध्यान है। जिला प्रशासन गांव की हर परेशानियों को दूर करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें। लोगों को आपका कार्य दिखाई दे, लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसका पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि 2 महीने के अंदर पूरे गांव की तस्वीर बदलेगी। जिला प्रशासन दिन रात आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आप के दर्द को समझता है। विकास आने वाले दिनों में सचमुच में दिखाई पड़ेगा। आज तक रूके विकास की भरपाई जिला प्रशासन दिन रात एक कर करेगा। उन्होंने गांव वालों से कहा कि आप किसी से ना डरें। अपनी समस्या अपनी परेशानी तथा अपनी शिकायत से हमें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे के खेलने के लिए पार्क भी बनाए जाएंगे, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर सप्ताह कैंप लगाकर गांव की समस्याओं को जाने। विभिन्न पेंशन की समस्याओं को दूर करें।
उन्होंने कहा कि 2 दिन के अंदर इस गांव में कैंप लगाया जाए। कार्यों की सूची तैयार की जाए, ताकि गांव के विकास में किसी प्रकार का बाधा ना आए उन्होंने लोगों से कहा कि आपका अधिकार आपसे कोई नहीं छीन सकता सरकार की योजनाओं का लाभ आपको जरूर मिलेगी। किसी के बहकावे में ना आएं। जिला प्रशासन दिल से आप का सर्वांगीण विकास चाहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चे बच्चियों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य भेजें। ताकि आपके बच्चे शिक्षित होकर आपके साथ समाज जिला राज्य और देश का नाम रोशन करें।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त मुकेश कुमार को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि आपकी परेशानियों को बहुत जल्द दूर किया जाएगा। 2 महीने के अंदर आपके गांव की तस्वीर कुछ और होगी। 
जब तक गांव कि महिलाओं को सशक्त नहीं किया जाता तब तक गांव का विकास संभव नहीं है। महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि एसएचजी की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा उन्हें बेहतर रोजगार से जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगी, उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छता के लिए खुद जागरुक होकर लोगों को जागरुक करें। अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें, शौचालय का उपयोग करें तथा दूसरों को भी उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। सिर्फ हमारे चाहने से बदलाव नहीं आएगा आपको भी अपनी जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी। 
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को दुरुस्त किया जाए। जगह जगह पर सोकपिट बनाया जाए तथा गांव में ग्रीनहाउस का भी निर्माण किया जाए।
इस दौरान उपायुक्त दुमका ने काठीकुंड स्थित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कैंप में गांव के युवकों को मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। एसएसबी द्वारा 20 बच्चों को मोटर ड्राइविंग की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। जिसमें 10 काठीकुंड के तथा 10 गोपीकांदर के हैं। यह ट्रेनिंग 45 दिनों तक चलेगा। ट्रेनिंग के उपरांत लाइसेंस जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि शुरुआत केवल 20 से हुई है लेकिन यह शुरुआत बहुत बड़ी है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी ट्रेनी को बेहतर ढंग से ट्रेनिंग लेकर नए जीवन की शुरुआत करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बाहर से एक्सपर्ट्स बुलाकर ट्रेनिंग दिलाया जाएगा तथा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा भर्ती में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। आने वाले समय में बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग की शुरुआत की जाएगी। 
इस अवसर पर विकास आयुक्त, एसएसबी के सेकंड इन कमान संजय गुप्ता, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट धीरज पलहानियां तथा मोटर ट्रेनी उपस्थित थे।
इसके उपरांत उन्होंने जामा प्रखंड के थानदार डुमरिया गांव को गोद लिया एवं पूरे गांव का भ्रमण कर गांव की समस्याओं को जाना तथा संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निदेष दिया। इस दौरान गांव में रात्री चैपाल का आयोजन किया गया। गांववालों ने उपायुक्त के साथ अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने उन्हें आष्वस्थ किया कि वंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा इस गांव का भी बहुत जल्द कायाकल्प होगा।  








दुमका 22 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 098 
ऽ जिला प्रशासन दुमका की जबरदस्त पहल...
ऽ बालीजोर के बाद तीन और गांव (दुमका प्रखंड के बाबुपूर, काठीकुण्ड प्रखंड के आमगाछी, जामा प्रखंड के थानदार डुमरिया) को गोद लिया...
ऽ कुल 10 गाँव(कलेक्टर्स विलेज) को लिया जायेगा गोद...

दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने विकास की एक नई लकीर खिंचने का काम दुमका प्रखंड के बाबुपूर गांव से की। उपायुक्त ने बालीजोर गांव की तरह दुमका जिला के सभी प्रखंडों के एक-एक गांव गोद लेने का निर्णय लिया है, जिसमें उपायुक्त द्वारा कुल तीन गांव को गोद लिया गया। बाबुपूर गांव पहुंचकर उपायुक्त ने पूरे गांव का भ्रमण किया एवं अधिकारियों से बातचीत कर गांव के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया। 
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार गांव का विकास चाहती है। जबतक गांव का विकास नहीं होगा तबतक सही मायने में विकास को परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह कार्य संभव है, आपको भी अब जागना पड़ेगा। अपने जीवन स्तर सुधारने के लिए सबसे जरूरी अपने बच्चों को षिक्षित करना है। अगर आप सभी ने अपने बच्चों को षिक्षित कर लिया, फिर आपका कष्ट बहुत जल्द दूर हो जायेगा। षिक्षा ही सभी दर्द की दवा है।    
इस दौरान उपायुक्त ने गांव के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल प्रषासनिक पदाधिकारियों के चाहने से गांव का विकास नहीं हो सकता है। आपके सहयोग से और आपकी इच्छा से ही गांव की सूरत बदल सकती है। सरकार गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं को आपतक पहुंचाने के लिए जिला प्रषासन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपको जागना पड़ेगा, आपको गांव के विकास की योजना बनानी पड़ेगी, यह गांव आपका है इसकी विकास की भी जिम्मेवारी आपकी है। जिला प्रषासन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेष दिया कि एक सप्ताह के अंदर कैम्प लगाकर सभी प्रकार के पेंषन तथा अन्य योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को देना सुनिष्चित करें।  
जिला प्रषासन ने आज से कुछ दिन पूर्व मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर गांव को गोद लेकर उस गांव की कायाकल्प कर डाली। गांव की महिलायें अब हड़िया बेचने नहीं जाती, गांव के बच्चे स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्र जाते है। अपने बच्चों को स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्र जरूर भेजें उन्होंने कहा कि जबतक आर्थिक रूप से महिलाओं को सषक्त नहीं किया जायेगा तबतक विकास नहीं हो सकता। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की कि महिलाओं को हड़िया न बेचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आपके और हमारे साझे प्रयास से यह बदलाव आयेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने घर में शौचालय बनायें तथा उसका उपयोग करें। गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जायेगा। सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर आपके गांव की तस्वीर बदलेंगे। आप भी श्रमदान कर अपने गांव को बदलने का संकल्प लें। आप विकास की ओर एक कदम बढ़ायें, फिर वह दिन दूर नहीं जब आप सभी अपने गावं पर गर्व करेंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंदों तक सरकार की योजनायें हर हाल में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय योजना, सौभाग्य योजना का लाभ अवष्य मिलेगा। बिचैलियों के चक्कर में ना पड़ें अगर कोई आपसे पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना जिला प्रषासन को दें। 
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी द्वारा गांव मंे बने नये जाहेर थान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।     







दुमका 22 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 097 
हिजला मेला के सातवें दिन हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों एवं लड़कियों  के लिए 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुषों के लिए 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता एवं आॅफिसियल के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिला एवं पुरुष के लिए कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 
14 वर्ष से कम उम्र के लड़का वर्ग के लिए 200 मीटर की दौड प्रतियोगिता ़में करण मुर्मू प्रथम स्थान, श्याम किषोर मराण्डी द्वितीय स्थान शैलेन्द्र हाँसदा तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अंजनी किस्कु प्रथम स्थान, सुजा हाँसदा द्वितीय स्थान वही प्रिया हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान पर रही।
पुरुषों के लिए 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ब्रेन्तियुस मरांडी प्रथम स्थान, नरेष हाँसदा द्वितीय स्थान, विकाष हाँसदा तृतीय स्थान, दीपक कुमार मरांडी चैथें स्थान एवं गणेष हाँसदा पाँचवें स्थान पर रहे।
आॅफिसियल के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वरुण कुमार प्रथम स्थान, रंजन कुमार पांडेय द्वितीय स्थान, बैधनाथ टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष के लिए कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता पुलिस लाइन सी सी एस रहे वही उप-विजेता पुलिस लाइन बी रहे।
महिला के लिए कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता ज्ञण्ळण्ठण्ट जरमुण्डी रहे वही उपविजेता पुलिस लाइन रहे।
पुरुष के लिए खो-खो की प्रतियोगिता में विजेता डंगाल पाड़ा । वही उपविजेता डंगाल पाड़ा ठ रहे।
महिलाओं के लिए खो-खो की प्रतियोगिता में विजेता पुलिस लाइन, दुमका रहे वही उपविजेता ज्ञण्ळण्ठण्ट षिकारीपाड़ा रहे।

सभी विजयी प्रतिभागियों को नकद एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





दुमका 22 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 096 
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2018 में भीतरी कलामंच पर चुण्डा सोरेन (सिपाही) की अध्यक्षता में एक कवि गोष्ठि का आयोजन किया गया। 
जिसमें पूर्व विधायक कमला कान्त सिन्हा, शांति निकेतन के रामचन्द्र राय, सी एन मिश्रा, डा छाया गुहा, मो0 हनीफ, प्रो0 अंजुला मुर्मू,, अधिवक्ता विद्यापति झा, मनोज कुमार घोष अमरेन्द्र सुमन, युवा साहित्यकार अंजनी शरण, किरण हांसदा ने विभिन्न विषयक कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अषोक कुमार सिंह ने किया।



Wednesday, 21 February 2018

दुमका 21 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 095 
हिजला मेला के छठें दिन हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुषों के लिए 200 एवं 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए भी 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तीरंदाजी (आधुनिक) महिला एवं पुरुष के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान निषक्तों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही निषक्तों की तीन पहिया साईकिल रेस की प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। पुरुषों के लिए भी साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए कुष्ती 30-38 ज्ञह प्रतियोगिता का आयोजन की गई। साथ ही महिलाओं के लिए कुष्ती 39-47 ज्ञह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए कुष्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुरुषों के लिए 200 मीटर की दौड प्रतियोगिता ़में आसिक प्रथम स्थान, नरेष मुर्मू द्वितीय स्थान बासुदेव बेसरा तृतीय स्थान पर रहे। पुरुषों के लिए 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ब्रेन्तिमुस मरान्डी प्रथम स्थान, नारेष हाँसदा द्वितीय स्थान वही नरेष मुर्मू ने तृतीय स्थान पर रहे।
महिलाओं की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजा हाँसदा प्रथम स्थान, अंजनी किस्कु द्वितीय एवं मेरीनीला सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीरंदाजी (आधुनिक) महिलाओं के लिए प्रतियोगिता में विजेता पाण्डेय प्रथम स्थान, मधुमिता बास्की द्वितीय स्थान तथा संगीता हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रही वही तीरंदाजी (आधुनिक) पुरुषों के लिए प्रतियोगिता में राजा सिंह प्रथम स्थान, साइमन सोरेन द्वितीय स्थान एवं पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निषक्तों की दौड़ प्रतियोगिता में संतोष प्रसाद साह प्रथम स्थान, रत्नेष झा द्वितीय स्थान एवं बालकिषुन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही निषक्तों की तीन पहिया साईकिल रेस की प्रतियोगिता में प्रियतम कुमार सिंह प्रथम स्थान तथा बलदेव राय द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों के साईकिल रेस प्रतियोगिता में सारीफुल शेख प्रथम स्थान, हबिबुल शेख द्वितीय स्थान, सानतनु कुमार साह तृतीय स्थान, सोएबुल शेख चैथे स्थान एवं अमरुष हाँसदा ने पाँचवें स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं के लिए कुष्ती 30-38 ज्ञह प्रतियोगिता में रीना हेम्ब्रम प्रथम स्थान, रासमुनी मुर्मू द्वितीय स्थान एवं कल्पना टुडू ने तृतीय स्थान पर रही। महिलाओं के लिए कुष्ती 39-47 ज्ञह प्रतियोगिता में जिन्नत आरा प्रथम स्थान, पुजा कुमारी द्वितीय स्थान तथा स्टेनशीला मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के लिए कुष्ती प्रतियोगिता में प्रतीमा बेसरा प्रथम स्थान, निषा टुडू द्वितीय स्थान एवं सरस्वती टुडू तृतीय स्थान पर रही।
सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, खेलकूद के सचिव उमाषंकर चैबे आदि ने नकद एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।






Tuesday, 20 February 2018

दुमका 20 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 094 
हिजला मेला के पाँचवें दिन हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए 100 एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साह ही महिलाओं के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कियों के लिए लम्बी कूद प्रतियोगिता आयोजन की गई, वही महिलाओं के लिए भी लम्बी कूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए गोला फेंक, भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। पुरुषों के लिए कुष्ती 40-50 ज्ञह प्रतियागिता आयोजन किया गया। साथ ही पुरुषों के लिए कुष्ती 56-70 ज्ञह प्रतियोगिता आयोजन किया गया। गुलेल प्रतियोगिता पुरुषों के लिए आयोजन किया गया।
100 मीटर की दौड़ में मीनु सिंह प्रथम स्थान, अंजनी किस्कु द्वितीय स्थान वही सुजा हाँसदा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनु सिंह प्रथम स्थान, अंजनी किस्कु द्वितीय स्थान वही सुजा हाँसदा तृतीय स्थान पर रही।
महिलाओं के तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीमा हेम्ब्रम प्रथम स्थान, प्रिया हेम्ब्रम द्वितीय एवं बिटीया हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
14 वर्ष से कम उम्र के लड़कियों के लिए लम्बी कूद प्रतियोगिता में अंजनी किस्कु प्रथम स्थान, मीनु सिंह द्वितीय स्थान तथा लीली मुर्मू तृतीय स्थान पर रही वही महिलाओं के लिए लम्बी कूद प्रतियोगिता में अंजनी किस्कु प्रथम स्थान, मीनु सिंह द्वितीय स्थान एवं मेरीनिला सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
महिलाओं के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता में भवप्रीता प्रथम स्थान, अंषु मराण्डी द्वितीय स्थान एवं कहाँ कनकलता बास्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अमीता कुमारी प्रथम स्थान, उषा भारती द्वितीय स्थान एवं भवप्रीता तृतीय स्थान पर रही।
पुरुषों के लिए गुलेल प्रतियोगिता में गोविंद हाँसदा प्रथम स्थान, शैलेन्द्र हाँसदा द्वितीय स्थान एवं नरिष हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुषों के लिए कुष्ती 40-50 ज्ञह प्रतियागिता में राहुल कुमार यादव प्रथम स्थान, नीपेन कुमार द्वितीय स्थान तथा कुन्दन कुमार साह तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुषों के लिए कुष्ती 56-70 ज्ञह प्रतियोगिता में बिनित कुमार सिंह प्रथम स्थान, प्रिंस राज सिंह द्वितीय स्थान एवं मोहन यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह आदि ने नकद एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।






दुमका 20 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 093 
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2018 में विभिन्न विभागों की प्रदर्षनियाँ लगाई गई है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्योग विभाग की प्रदर्षनी लोगों को आकर्षित कर रहा है। लोगों में यह कोतुहल का विषय है।
 जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्षाया गया है। पंडाल में गत वर्ष के तमाम खास अवसरों पर लिये गये चित्रों को भी दर्षाया गया है। सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार पम्पलेट एवं एल ई डी मोबाईल वैन के माध्यम से भी किया जा रहा है। 
 स्वास्थ विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में चलन्त चिकित्सा वाहन, यक्ष्मा रोग, कुष्ठ रोग, परिवार नियोजन आदि के बारे में आने वाले दर्षकों को जनकारी दी जाती है। इसके अलावा मेला में आने वाले दर्षकों को छोटी मोटी बीमारियों यथा सर्दी, बुखार, जुकाम आदि से सम्बन्धित दवायें भी मुफ्त वितरित की जा रही है।
 कृषि विभाग के प्रदर्षनी पंडाल में विभिन्न प्रकार की सब्जियों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। आकार के आधार पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया गया है। साथ ही इनसें संबंधित कृषकों का नाम भी अंकित किया गया है। प्रदर्षनी में किसानों को विभिन्न प्रकार के उन्नत बीजों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के रसायनिक तथा आर्गेनिक उर्वरकों के बारे में जानकारी दी जा रही है।