Monday, 23 March 2020

दिनांक- 21 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-247

रविवार को अनावश्यक घर से नहीं निकले...

प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अपने-अपने घरों में ही रहे...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने की खबरें देश के विभिन्न भागों से प्राप्त हो रही है।संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह प्रसारित हो रहा है। इससे बचाव एवं जन जागरूकता को बल देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्र के नाम प्रसारित संदेश में दिनांक 22 मार्च यानि रविवार को प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। 
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं बचाव हेतु हम सभी को जागरूक होना होगा।निर्धारित अवधि में सामान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ही रहें।अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले।

उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारीजिला शिक्षा अधीक्षक,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बासुकीनाथ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में इस आशय का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निदेश दिया है।

Saturday, 21 March 2020

दिनांक- 21 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-246


समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी विभागों का सहयोग महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उनका स्क्रीनिंग किया जाए है। उपायुक्त ने सभी बीडियो एवं सीओ को निर्देश दिया कि जो भी लोग बाहर पढ़ने या काम करने गए हैं उनके लौटने की सूचना मिलते ही उनका जांच कराया जाए। सभी के सहयोग से ही हम कोरोना से बच सकेंगे। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को कई ऐहतियात बरतने की जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा क्लब,स्विमिंग पूल,जिम आदि को बंद कराया गया है। जिले के मॉल संचालकों को भी निर्देश दिया गया है की क्राउड कंट्रोल करें बड़ी संख्या में लोग मॉल में जमा नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो,लोग सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा कि बस पड़ाव में प्रतिदिन अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में यह क्षेत्र संक्रमण के क्षेत्र में आ सकता है। उन्होंने बस परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले यात्रियों का डाटाबेस तैयार किया जाए उनका नाम मोबाइल नंबर एवं पता नोट किया जाए ताकि उनके मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके। लोकल मेड सैनिटाइजर का छिड़काव बस में समय-समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा फागिंग तथा स्प्रे बस पड़ाव क्षेत्र में किया जा रहा है। लेकिन आमजनों को भी तत्परता से कार्य करना होगा ताकि कोरोना वायरस संक्रमण का असर नहीं पड़े।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति खांसी बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं को महसूस कर रहे हैं तो वह भी सेल्फ रिपोर्टिंग कर अपनी जांच करवा सकते हैं। तथा अगर किसी व्यक्ति को अपने आसपास ऐसे लोगों के बारे में पता चले तो इसकी भी सूचना जिला प्रशासन को दे।

उपायुक्त ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से रविवार को जनता क‌र्फ्यू की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि वह रविवार को घरों से बाहर न निकलें। पीएम की इस अपील में सभी सहयोग दे।


पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने आमजनों से अपील किया है कि किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप सभी विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।



दिनांक- 21 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-245

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में विकासोन्मुखी योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें प्राप्त आवंटन एवं व्यय की गई राशि से ली गई योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए प्राप्त आवंटन राशि के विरुद्ध व्यय एवं कार्य की अद्यतन स्थिति व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों के लिए जो भी कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करें। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-2020 में स्वीकृत सभी आवासों को 31 मार्च 2020 तक पूर्ण किया जाए। तथा लंबित आवासों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन एवं किसी भी सरकारी कार्यालयों में बिजली एवं पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसका जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को अवगत कराया गया कि फरवरी माह 2020 तक का सभी पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान कर दिया गया है। 
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी को निदेश दिया कि मिड डे मील स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। मिड डे मील नहीं मिलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
बैठक में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





Friday, 20 March 2020

दिनांक- 21 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-244

मुख्य सचिव तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु उपायुक्त राजेश्वरी बी के निदेश पर सिविल सर्जन कार्यालय दुमका में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु चिकित्सा पदाधिकारियों,कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी का नाम एवं संपर्क नंबर निम्न प्रकार है...

■ डॉ अभय कुमार यादव,जिला सर्विलेंस पदाधिकारी आईडीएसपी,दुमका-9431783284

■ डॉ रमेश कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी, दुमका-7762015570

■ मनोज कुमार पंडित, डाटा ऑपरेटर, जिला आरसीएच कार्यालय दुमका-7004839282

उक्त नंबर पर संपर्क कर कोरोना वायरस से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं आवश्यक सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड स्तर पर भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें,ताकि किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के लक्षण संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें
दिनांक- 20 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-243

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कम्युनिटी टॉयलेट की जहां आवश्यकता है उसकी सूची तैयार कर रिपोर्ट समर्पित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अगले क़िस्तों की राशि लाभुकों को जल्द से जल्द दी जाय तथा लाभुकों को आवास निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया जाय।इससे पूर्व उन्होंने बैठक कर शिक्षा विभाग के अधिकारी को निदेश दिया मिड डे मील स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। मिड डे मील नहीं मिलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय।



दिनांक- 20 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-242

डीआरडीए सभागार में नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता सुनील कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2021 के मकानसूचीकरण कार्य, मोबाइल ऐप के माध्यम से संपन्न करने हेतु तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।
विदित हो कि जनगणना 2021 का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से संपन्न कराया जाना है। दुमका जिला अंतर्गत पूर्णरूपेण आउटसोर्सिंग से चयनित 28 तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। 
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा सभी तकनीकी सहायकों को उनके कर्तव्य एवं महत्वता के बारे में विस्तार से बताया एवं जनगणना 2021 में प्रयोग होने वाले मैन्युअल फॉर्म की जानकारी दिए। कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार पांडे ने सभी प्रतिभागियों को बताया की जनगणना 2021 में तीन प्रकार के मोबाइल ऐप का प्रयोग होगा। प्रशिक्षण द्वारा इन 2 दिनों में प्रयोग होने वाले तीनों मोबाइल ऐप की जानकारी प्रतिभागियों को दिया। ठाकुर भंडारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह उपनिदेशक संथाल परगना प्रमंडल, दुमका द्वारा सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जनगणना 2021 से संबंधित छोटे-छोटे महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान देने की बात कही। हिमांशु साहा, कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा जनगणना 2021 में प्रयोग होने वाले सीएमएमएस पोर्टल के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बताया। उक्त प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय के जिला समन्वयक केशव प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विश्वनाथ झा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रामजी हांसदा, दिनेश प्रसाद, संकलन एवं अभिषेक कुमार सिंह, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषण का सहयोग रहा।


दिनांक- 20 मार्च 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-241

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित के जरिए फैलता है।

भारत सरकार ने भी जारी की एडवाइज़री
भारत सरकार ने भी कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना देने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। फोन नंबर 011-23978046 के माध्यम से कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ncov2019@gmail.com पर मेलकर के भी कोरोना वायरस के लक्षणों या किसी भी तरह की आशंकाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।


कोरोना वायरस के लक्षण:-
★ सिर दर्द।
★ सांस लेने में तकलीफ।
★ छींक।
★ खांसी।
★ बुखार।
★ किडनी फेल।

कोरोना वायरस से बचावः-
💯💯💯💯💯💯💯
★ अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करे।
★ खांसते और छींकते वक्त अपनी नाक अैार मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढंके।
★ जिन्हे सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचे।

क्या करें:-
✅✅✅✅✅✅
★ खांसने और छींकने के दौरान अपनी नाक व मुंह को कपड़े अथवा रूमाल से अवश्य ढंके।
★ अपने हाथो को साबुन व पानी से नियमित धोयें।
★ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे।
★ फ्लू से सक्रंमित हो तो घर पर ही आराम करें।
★ फ्लू से सक्रंमित व्यक्ति से एक हाथ तक की दूरी बनाए रखें।
★ पर्याप्त नींद और आराम लें।
★ पर्याप्त मात्रा में पानी /तरल पदार्थ पियें और पोषक आहार खाएं।
★ फ्लू से सक्रमण का संदेह हो तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

क्या न करें
❌❌❌❌❌❌
★ गंदे हाथों से आंख,नाक,अथवा मुंह को छुना।
★ किसी को मिलने के दौरान गले लगना,चूमना,या हाथ मिलाना।
★ सार्वजनिक स्थानों पर थूकना।
★ बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाएं लेना।
★ इस्तेमाल किए हुए नेपकिन ,टिश्यू पेपर इत्यादि खुले में फेंकना।
★ फ्लू वायरस से दूषित सतहों का स्पर्श (रेलिंग,दरवाजे इत्यादि)।
★ सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना।
★ अनावश्यक एच 1 एन 1 की जांचें करवाना।