Saturday 15 September 2018

दुमका 15 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 761
इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) के तहत ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान को 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाना है।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ दुमका के उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छ्ता ही सेवा‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छता के महत्व को समझाने की जरूरत नही है। पिछले 3 से 4 वर्षों में देश स्वच्छ्ता के मानकों पर कहीं ऊपर है। हम सभी को स्वच्छता अपनाने की आवष्यकता है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका , सहिया ,स्वच्छ्ता ग्रही संदेश वाहक बनकर घर-घर जाये और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक करें। इस अभियान के दौरान गांव, पंचायत , प्रखंड, ब्लॉक , स्कूल  में अनकों कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । समाज के प्रबद्ध वर्ग के लोगों को इसमें जोड़ने का कार्य करें। जब तक प्रत्येक व्यक्ति अपनी आदत को नही बदलेंगे तब तक स्वच्छता का माहौल नहीं बनेगा। सभी लोग श्रम दान करें और एक बेहतर संदेश समाज, राज्य, देश तक पहुंचाये। मुखिया अपने पंचायत के एक गांव को गोद लें और इसस अभियान के भागीदार बनें, जिससे यह कार्य एक अभियान का रूप ले और सभी 206 पंचायत मॉडल के रूप में उभर कर सामने आए। ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘  मैं यह संकल्प ले कि हम सभी अपने गांव, स्कूल, आंगनबाड़ी को मॉडल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को झारखंड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाना है। बहुत सारे योग्य लाभुक अभी भी शौचालय से वंचित है। जिला प्रशासन ने उन्हें चिन्हित कर शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। प्राथमिक रूप से आप सभी  शौचालय का निर्माण करें और खुले में शौच से मुक्त झारखण्ड बनाने में सहयोग दें। स्वच्छ भारत अभियान एक लड़ाई है गंदगी के खिलाफ  और यह लड़ाई तभी हम जीतेंगे जब सभी लोगों मिलकर इस लड़ाई को एक साथ लड़ेंगे। इस अभियान के दौरान पेंट योर टॉयलेट प्रतियोगिता का आयोजन किया  जाएगा । सबसे बेहतरीन पेंटिंग को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। आप सभी बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लें। 
अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के दौरान स्कूलों के बच्चों को विशेष रूप से स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाए। मुखिया ,जलसहिया अपने कर्तव्य का निर्वहण पूरी तत्परता से करें। जब तक लोगों की सोच नही बदलेगा तब तक कोई भी अभियान सफल नही हो सकेगा। दुमका स्वच्छता के मानकों में सबसे ऊपर रहे यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। स्वच्छता के प्रति जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक माननीय प्रधानमंत्री का सपना पूरा नही होग। 
इस अवसर पर निदेषक एनइपी विनय कुमार सिंकु ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। ये एक आदमी से संभव नही है, इसमें सभी का सहयोग आवष्यक है। तभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वच्छ भारत का सपना सफल होगा। इस अभियान को गांव स्तर पर बहुत ही व्यापक रुप से चलाया जाय। उन्होंने कहा कि सिर्फ शौचालय निर्माण कराने से ओडिएफ घोषित नही हो सकता, शौचालय का उपयोग को भी जानना जरुरी है।
निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी गांव को ओडिएफ घोषित करने का लक्ष्य है। इस स्वच्छता अभियान से आप बड़ी संख्या में जूड़कर अपने जिला को निर्धारित समय में ओडिएफ बनाने में सफल बनाये। 
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ओडीएफ तभी माना जाता है जब शौचालय का उपयोग किया जाता है। स्वच्छ्ता का मतलब सिर्फ शौचालय का उपयोग करना नही होता बल्कि स्वच्छता आपके व्यक्तित्व पर दिखना भी चाहिए। कई बार लोग शौचालय निर्माण तो करते हैं लेकिन टंकी का निर्माण नही करते हैं। जागरूक बनें ,शौचालय आपके लिए है। यह स्वच्छ्ता की दिशा में एक पहल है। माताओं बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता है। सरकार ने इन सभी के दर्द को समझा है। आप भी अपने माताओं, बहनों के दर्द को समझें । सरकार प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है। अपने घर मे शौचालय का निर्माण अवश्य करें। 
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बड़ी संख्या में मुखिया, सहिया, जल सहिया तथा सेविका आदि भी उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment