Sunday 23 September 2018

दुमका 23 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 799
दुमका प्रखंड के पुराना दुमका पंचायत में  मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र द्वारा जन जागरुगता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुमका जिला में एक सप्ताह से चल रहे जन जागरुता कार्यक्रम का आज अंतिम दिन था। कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद केन्द्र के टाॅल फ्री 181 के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में जनसंवाद के मुख्य प्रशिक्षक नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड के लिए यह गौरव का क्षण है, जब आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत रांची से हो रही है। झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराने का अवसर मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य की 85 फीसदी आबादी लाभांवित होगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं की आप सभी स्वयं 181 में काॅल कर जानकारी प्राप्त कर समुचित लाभ ले सकते हैं, और बिचोलियों की गिरफ्त में आने से भी बच सकते हैं। उन्होंने  आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मातृत्व वंदना योजना, शादी शगुन योजना का भी जानकारी दी।
दुमका जिले के 10 प्रखंडों की दस पंचायतों में जनसंवाद केन्द्र की ओर से जन जागरुकता कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। दस पंचायतों में दो चरणों में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने सहभागिता निभायी।
कार्यक्रम में शिकायत निवारण समन्वयक शम्मी कुणाल सिंह ने जनसंवाद की कार्यप्रणाली और टाॅल फ्री नंबर 181 के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुषांति हांसदा, उप मुखिया बबली देवी, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य शहजादी खातून, वार्ड सदस्य शबीहा खातून, उज्जवल कुमार, रोजी खातून, रेखा देवी, रामचंद्र किस्कू, अनुज पंडित, भारती चैधरी, शंकुतला देवी, दिलीप कुमार साह, जोषना देवी, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment