Saturday 15 September 2018

दुमका 15 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 766
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले को ओडीएफ घोषित करने पर चर्चा की गई। उपायुक्त मुकेश कुमार ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 2018 को पूरे राज्य के साथ साथ दुमका जिला को भी ओडीएफ घोषित करना है उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अगर दृढ़ इच्छा शक्ति से की जाय तो वह कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों को एक एक प्रखंड आवंटित कर ओडिएफ करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी वरीय पदाधिकारी बिना किसी सूचना के मुख्यालय ना छोड़ें। प्रत्येक दिन अपने आवंटित प्रखंड में जाकर शौचालय निर्माण के कार्य की प्रगति की समीक्षा करें तथा शौचालय निर्माण में लगने वाले सामग्रियों की समस्या को अपने स्तर से सुलझायें। प्रत्येक प्रखंड के वरीय पदाधिकारी पंचायत स्तर पर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करंे। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने स्तर से वरीय प्रभारी बनाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने का कार्य करें। 
सामग्री कोषांग, लाॅजिस्टीक कोषांग, टेक्निकल कोषांग, यूसी कलेक्शन कोषांन, आईईसी कलेक्शन कोषांग, रिर्पोटिंग कोषांग, माॅनिटरिंग कोषांग भी अपने कर्तव्य का निर्वहण पूरी तत्परता से करें।
उन्होंने कहा कि शैचालय निर्माण के गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता ना किया जाय इसका ध्यान रखा जाय। किसी भी किमत पर शौचालय के छत के स्थान पर करकट का प्रयोग ना करंे। वाॅल पेंटिंग, श्लोगन राईटिंग का कार्य किया जाय, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाय। तथा शौचालय के उपयोग से होने वाले फायदे की जानकारी दी जाय। एसबीएम प्रत्येक दिन के प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि मुख्यालय को वर्तमान स्थिति की जानकारी मिल सके।         




No comments:

Post a Comment