Friday 28 September 2018

दुमका 28 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 822

15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2018 तक जिले में विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले को 2 अक्टूबर 2018 तक ओडिएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया, जलसहिया, पंजायत सचिव, जनप्रतिनिधि, पीएसवाई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मीयों तथा उत्कृष्ट मीडिया कवरेज करने वाले दो मीडिया प्रतिनिधि को सम्मानित किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में बाईक/स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी (32 ईंच) तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी (25 ईंच), अन्य पुरस्कार के रूप में 15 जीयो फोन (उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मीयों को) एवं उत्कृष्ट मीडिया कवरेज देने वाले दो मीडिया प्रतिनिधि को टीवी या रेफ्रिजरेटर पुरस्कार के रुप में दिया जायेगा। पुरस्कार का वितरण जिलास्तरीय टीम के निर्णय के अनुसार किया जायेगा। पुरस्कार के लिए किसी तरह का दावा मान्य नही होगा। जिलास्तरीय टीम का ही निर्णय सर्वमान्य होगा।

No comments:

Post a Comment