Friday 28 September 2018

दुमका 28 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 821

गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के निदेश के आलोक में समाज में राष्ट्रीय एकता एवं समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका में ‘‘राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता में नागरिकों की भूमिका’’ विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी को 500 शब्दों में निबंध लेखन करना था। उक्त प्रतियोगिता में जिले के प्लस टू विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय से कुल 142 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन में झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप माइकेल केरकेट्टा एवं धर्मेंद्र सिंह, करुणा कुमारी प्रभारी प्राचार्य, शिवाकांत त्रिपाठी, महेश कुमार आदि शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूनम कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका एवं मारिया गोरेटी तिर्की, जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका के देखरेख में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में शिशिर कुमार घोष, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार एवं बब्बन कुमार शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम सुसन्ना हेम्ब्रम वर्ग ग्यारहवीं नेशनल उच्च विद्यालय दुमका, द्वितीय रूपा कुमारी वर्ग दशम उत्क्रमित उच्च विद्यालय महूबना रामगढ़ तृतीय राखी कुमारी वर्ग ग्यारहवीं प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा रहीं।  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तीनों प्रतिभागियों को क्रमशः 1000 रु0, 600रु0, एवं 400रु0 नगद पुरस्कार से गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2019) को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वयन श्यामसुंदर मोदक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका द्वारा किया गया।




No comments:

Post a Comment