Friday 21 September 2018

दुमका 21 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 790
मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र द्वारा आयोजित जन जागरुकता कार्यक्रम शिकारीपाड़ा के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर गांव के उत्कर्मित विद्यालय पिरसर में लगभग 50 लोगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत के मुखिया निर्मला मुर्मू ने जनसंवाद टीम का परिचय कराया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं कहा कि जनसंवाद केन्द्र ने हमारी आंखे खोल दीं हैं। कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद केन्द्र के टाॅल फ्री 181 के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में जनसंवाद के मुख्य प्रशिक्षक नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त कर आप उसका समुचित लाभ ले सकते हैं और बिचोलियों की गिरफ्त में आने से भी बच सकते हैं। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व वंदना, शादी शगुन योजना, सौभाग्य योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, उज्जवला योजना के अलावा आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिकायत निवारण समन्वयक शम्मी कुणाल सिंह ने शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। 
इस अवसर पर मुखिया के अलावा पंचायत समिति सदस्य देवीधन हांसदा, ग्राम प्रधान मानेश्वर हेम्ब्रम, पंचयात स्वयं सेवक दिनेश कुमार गोराई, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment