Saturday 8 September 2018

दुमका 08 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 736
स्वच्छता पखवड़ा के तहत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस (पर्सनल हाईजिन डे) के रुप में मनाया गया। दुमका जिले के 1926 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिनमें कक्षा 1 से 5 तक के 67027, कक्षा 6 से 8 तक के 36,272, कक्षा 9 से 12 तक के 9331 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई। छात्र-छात्राओं को नाखून, नाक, दांत आदि साफ रखने के सही तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें स्वच्छता के बारे में बताया गया साथ ही इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाने के लिए कहा गया। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरी तत्परता से व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में दी जानी वाली जानकारियों को ग्रहण किया तथा इसे अपने जीवन में अपनाने की बात कही। सभी विद्यालय के शिक्षक इस दौरान उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment