Tuesday 4 September 2018

दुमका 04 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 717
4 से 8 सितंबर तक सभी प्रखंडों में गड्ढा खोदो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान 1 लाख गड्ढा खोदने का लक्ष्य रखा गया है। दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने दुमका प्रखंड के आसनसोल गांव पहुंचकर गड्ढा खोदकर इस अभियान की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 तक जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य आपके सहयोग से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। 4 से 8 सितम्बर तक सभी प्रखंडों में यह अभियान चलाया जायेगा ताकि हम स्वच्छता की ओर अपना एक कदम बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि आपको भी जागरूक होना होगा। स्वच्छ समाज से ही एक बेहतर राज्य और एक बेहतर देश का निर्माण हो सकता है। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए सरकार 12 हजार रु0 की प्रोत्साहन राशि आपके खाते में उपलब्ध करा रही है। 12 हजार में 1 पैसा भी कोई अगर आपसे मांगता हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन ऐसे लोगों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करेगा। 
इस अवसर पर ग्रामीणों ने उपायुक्त मुकेश कुमार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि आपकी हर समस्या दूर होगी। जिला प्रशासन निरंतर आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य कर रहा है। 
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका, कार्यपालक पदाधिकारी, दुमका, राज्य समन्वयक, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक आदि उपस्थित थे।  



No comments:

Post a Comment