Friday 14 September 2018

दुमका 14 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 759
108 मंदिरों के गांव से विख्यात मलूटी में भादो महोत्सव की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। 14 से 16 सितंबर 3 दिनों तक इस अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रम एवं कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि मंदिरों के गांव मलूटी में भादो महोत्सव का आयोजन किया गया है। भादो महोत्सव का यह चैथा वर्ष है और हर वर्ष इसका स्वरूप बड़ा होता जा रहा है साथ ही इससे लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। आप सभी बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। इस आयोजन का उद्देश्य मलूटी के इतिहास को सभी लोगों तक पहुंचाना है साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना भी है। इस दिशा में जिला प्रशासन ने कई सराहनीय कदम उठाए हैं। 3 दिनों तक एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रयास यह होगा की यहाँ आने वाले लोग एक बेहतर संदेश लेकर जाए। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा यहाँ की संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने का प्रसास किया जा रहा है। पिछले वर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं ने भादो महोत्सव के आयोजन की खूब प्रशंसा की और इसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हुई। यह आयोजन तभी सफल होगा जब यहाँ के लोग ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की तर्ज पर कार्य करेंगे। यहाँ आने वाले अतिथि सुखद अनुभव लेकर जायें। अगले वर्ष जब यहाँ श्रद्धालु आयें तो पूरे परिवार के साथ आये। जिस प्रकार जिला प्रशासन ने बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का सत्कार किया, ठीक उसी तरह का सत्कार करें ताकि एक बेहतर संदेश पूरे राज्य में जाये। मुझे विश्वास है जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन पूर्व वर्षों से बेहतर होगा।
इस अवसर पर निदेशक एन ई पी विनय कुमार सिंकू ने कहा कि हर वर्ष भादो महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष इसका स्वरूप वृहत होता जा रहा है। निश्चित रूप से इस तरह के आयोजन से मलूटी के बारे में और भी लोगों को पता चलेगा।
प्रखंड विकास पदाधिकरी ने कहा कि जब तक स्थानीय लोगों का सहयोग नही मिलेगा तब तक कार्यक्रम सफल नही हो सकेगा।
प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने भी अपनी बात रखी। मंच संचालन जीवानंद यादव ने किया।
इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीपीओ दुमका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment