Friday 7 September 2018


दुमका 07 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 728
1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलने वाले स्वच्छता पखवड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में हैण्ड वासिंग डे के रुप में मनाया गया। दुमका जिले के लगभग 2 हजार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिनमें कक्षा 1 से 5 तक के 69,127, कक्षा 6 से 8 तक के 37,743, कक्षा 9 से 12 तक के 11,508 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के विभिन्न मानको की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई साथ ही उन्हें खाने से पूर्व तथा शौच के बाद हाथ धोने के तरीके को बताया गया। छात्र-छात्राओं को हाथ ना धोने से होने वाले बिमारियों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता विषय पर क्वीज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




No comments:

Post a Comment