Saturday 8 September 2018

दुमका 08 सितम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 730
इंडोर स्टेडियम दुमका आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त बनेगा।बेहतर लाइट,ध्वनि व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था के साथ साथ मंचीय व्यवस्था को भी बेहतर किया जायेगा। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने 11वें जिला स्तरीय इंडोर खेल महोत्सव के तीसरे दिन इंडोर स्टेडियम में लैब कैफे कम्पनी के मालिक इंजीनियर अमृत राज से इंडोर स्टेडियम के आधुनिकीकरण के चर्चा के उपरांत उक्त बाते कही। अनुमंडलाधिकारी ने जिला कैरम संघ द्वारा वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुमका का प्रतिनिधित्व करनेवाले खिलाड़ी सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप मुंबई में भाग लेने वाले मनीष गुप्ता ,जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप नागपुर में प्रतिनिधित्व करनेवाले मोहम्मद राशिद, गौरव झा, विशाल चैधरी, सुलेखा मुर्मू,सब जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप मुंबई चांद अली,  सूरभि झा,गजाला  आजमी,टीम मैनेजर जूनियर नेशनल  झारखंड बालक कैरम टीम नागपुर विश्वनाथ चैधरी,मैनेजर सीनियर नेशनल झारखंड महिला कैरम टीम मुंबई राजीव कमर आदि को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कैरम संघ के सचिव निमाय कांत झा ने की।
 अवसर पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चैबे, जिला बाडी बिल्डिंग संघ के सचिव बी.बी.गुहा, खेलकूद संघ के उपाध्यक्ष राहुल दास, झारखंड कैरम संघ के महासचिव मुकुल झा,जिला बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक झा, मदन कुमार, विश्वनाथ चैधरी, शुभम शेखर, स्मृति शेखर,शमीम अहमद,आयुष झा,अरविंद कुमार, वासुदेव पंडित, कमरुद्दीन, रंजन कुमार पांडे आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment