Saturday 9 February 2019

दुमका 09 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0138

तेजस्विनी परियोजना करेगा दुमका की किशोरियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त्त..

तेजस्विनी परियोजना में सेतु शिक्षा के लिए तैयार किये गए मॉड्यूल का जाँच किया गया। ज्ञात हो कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा 14 से 24 आयुवर्ग के किशोरियों एवं युवतियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से ससक्त  करने के लिए परियोजना दुमका में चलाया जा रहा है। तेजस्विनी परियोजना के राज्य कार्यालय के द्वारा वैसे किशोरियों एवं युवतियां जो पढ़ाई छोड़ चुकी है उनके लिए सुगन शिक्षा नामक सेतु शिक्षा मॉड्यूल बनाया गया है। विश्व  बैंक के  सीनियर एडुकेशन कंसलटेंट विनय पटनायक जी के द्वारा बतलाया गया कि जामा प्रखंड के चिकनिया एवं बेदिया पंचायत में कुल 140 किशोरियों के साथ सेतु शिक्षा के लिए तैयार किये गए सुगम मॉड्यूल का टेस्ट किया गया हैं, इस मॉड्यूल के माध्यम से किशोरियों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान इत्यादि विषयो पर समूह कार्ये व खेल खेल के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जाएगा। तेजस्विनी परियोजना के राज्य इकाई के प्रोग्राम मैनेजर राहुल गुप्ता ने बताया कि सुगम मॉड्यूल पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों की मानसिक स्तिथि व परिस्थिति को देख कर बनाया गया है खास करके झारखंड राज्य के अभिवंचित वर्ग को परियोजना से जोड़ कर सशक्त करना है। सुगम मॉडयूल किशोरियों को छोटे छोटे समूह में बाट कर तरह तरह के अभ्यास करवाये गए जिसमे किशोरियों के द्वारा अपनी छमता, बुद्धि एवं हुनर का परिचय दिया गया। 
इस अवसर पर तेजस्विनी परियोजना के द्वारा सुगम मॉड्यूल के टेस्ट के लिए तेजस्विनी परियोजना के राज्य इकाई से नमन टोपनो, विशाल प्रसाद के साथ-साथ चयनित सरकारी शिक्षको में राष्ट्पति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कुंदन झा, नसीम कूची, अजय कुमार, पुरषोत्तम पंडित, तेजस्विनी परियोजना के जिला कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन, अमित कुमार एवं सेतु शिक्षक अभिषेक भारती एवं विकास भारती संस्था से विजय नायक, राजीव रंजन पांडेय एवं परियोजना के क्लस्टर कर्मियों के साथ प्रेरक इत्यादि शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment