Thursday 21 February 2019

दुमका 21 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0196

षिकारीपाड़ा प्रखंड के कुषपहाड़ी पंचायत में मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र द्वारा जनता को जागरुक करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस अवसर जिला षिकायत निवारण समन्वयक मानस कुमार दत्ता ने सबसे पहले मुख्यमंत्री जनसंवाद की कार्यप्रणाली के बारे में और षिकायत दर्ज करने के विभिन्न माध्यमों के बारे में साथ ही टोल-फ्री नम्बर 181 के बारे में तथा षिकायत की गोपनीयता के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि 181 का उपयोग केवल षिकायत करने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है तथा प्रत्येक मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल द्वारा एवं महीने के अंतिम मंगलवार को स्वयं मुख्मंत्री महोदय द्वारा षिकायतों की समीक्षा की जाती है। इसके बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने 1 जनवरी 2019 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कृृषि आषिर्वाद योजना के बारे में बताया एवं अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोग को दिया। इस दौरान उन्होंने मतदान एवं वी वी पैट के बारे में बताया।
इस अवसर पर कुषपहाड़ी पंचायत के मुखिया नोर्बेट हेम्ब्रम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से सरकार के कई जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी प्राप्त हुई तथा 181 पर षिकायत करने की जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच सरकार की योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनसंवाद केन्द्र दुमका से जिला षिकायत निवारण समन्वयक मानस कुमार दत्ता, रांची से आये अटल पांडेय, कुषपहाड़ी पंचायत के मुखिया नोर्बेट हेम्ब्रम, पंचायत सेवक, एसएचजी महिला समुह, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment