Monday 18 February 2019

दुमका 18 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0178

राज्य स्तरीय इंटर डे बोर्डिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन ए टीम ग्राउंड दुमका में हुआ। 17 फरवरी 2019 को ए टीम ग्राउंड दुमका में आरंभ हुए इस प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीया समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया था। इस राज्य स्तरीय इंटर डे बोर्डिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों यथा बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, रांची, सिल्ली के खिलाडियों ने बडी संख्या में भाग लिया।
  समापन प्रतियोगिता में कुल 18 पदकों के साथ दुमका की टीम ओवरआंल विजेता रही, दुसरे नंबर पर कुल 17 पदकों के साथ सिल्ली की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाडियों को पदक तथा मेडल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आई.ए.एस., जिला खेल पदाधिकारी, जिला तीरंदाजी संध के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला तीरंदाजी संध के सचिव के एन सिंह, खेल समन्वयक ब्रेनटिस किस्कु, अमिता रक्षित, उमाकांत चैबे, खेल समन्वयक नीतु झा, तीरंदाजी कोच मेाहन साहु, देवीधन टुडू, तथा विभिन्न जिलों के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment