Monday 18 February 2019

दुमका 18 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0181
जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र द्वारा जनता को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में जनसंवाद केन्द्र, दुमका से जिला शिकायत निवारण समन्वयक मानस कुमार दत्ता तथा रांची से अटल पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान पंचायत की मुखीया मालति देवी पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उप्पस्थित रहे।
मानस कुमार दत्ता ने सबसे पहले मुख्यमंत्री जनसंवाद की कार्यप्रणाली के बारे में और शिकायत दर्ज करने के विभिन्न माध्यमों के साथ टोल-फ्री नम्बर 181 के बारे में तथा शिकायत की गोपनीयता के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि 181 का उपयोग केवल शिकायत करने के लिए नहीं किया जाता है बल्कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। तथा प्रत्येक मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल द्वारा एवं महीने के अंतिम मंगलवार को स्वयं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शिकायतों की समीक्षा की जाती है।
इसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने 1 जनवरी 2019 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सुकन्या योजना ,मुख्यमंत्री कृषी आशिर्वाद योजना के बारे में बताया एवम अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया ,आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया की 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त में होगा। बिमारी का इलाज सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में ईलाज, जांच और दवा मुफ्त में प्रदान कि जाएगी।
कार्यक्रम में अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया गया, जिनमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व वंदना योंजना, शादी सगुण योजना, फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, दुधारू पशु योजना, उद्धमी सखी मंडल योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित 20 से अधिक योजनाओं के बार में बताया।
इस दौरान उन्होंने मतदान के बारे में भी बताया वी वी पैट के बारे में भी बताया। पंचायत के मुखिया मालती देवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवम् 181 पर शिकायत करने की जानकारी प्राप्त हुई। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हम सबों को कई नई योंजनोओं की जानकारी प्राप्त हुई जिससे ज्यादातार अनभिज्ञ थे।
ग्रामीणों के बीच फीडबैक फॉर्म भरवाया गया तथा योजनाओ के पम्पलेट का वितरण किया गया।अंत में पुलवामा में शहीद जवानों को श्रधांजली देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।


No comments:

Post a Comment